Your Health, Our Priority

Request Call Back

Request an Appointment

CAPTCHA
Solve this simple math problem and enter the result. E.g. for 1+3, enter 4.
* By clicking on the above button you agree to receive updates on WhatsApp

पित्त की थैली में सूजन और इन्फेक्शन और इलाज

पित्त की थैली (Gallbladder) में सूजन या इन्फेक्शन एक गंभीर लेकिन आम पाचन संबंधी समस्या है। यह स्थिति तब होती है जब पित्ताशय में पथरी (Gallstones) बनती है। किसी कारण से पित्त का प्रवाह रुकता है। ऐसे में मरीज को पेट के दाहिने ऊपरी हिस्से में तेज दर्द, मितली और उल्टी जैसी शिकायतें होती हैं। Gallbladder Surgery in Noida में उपलब्ध है। अगर आपको ऐसे लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें।


अभी परामर्श के लिए कॉल करें – +91 9667064100

 


पित्त की थैली क्या है? (What is Gallbladder)

पित्त की थैली एक छोटा अंग है जो लिवर के नीचे स्थित होता है। इसका काम लिवर द्वारा बनने वाले पित्त को जमा करना और भोजन के पाचन में सहायता करना होता है। जब इसमें पथरी बनती है या पित्त का प्रवाह बाधित होता है, तो सूजन और इन्फेक्शन (infection) की स्थिति उत्पन्न होती है।


पित्त की थैली में सूजन या इन्फेक्शन क्या है? (What is Cholecystitis)

कोलेसिस्टाइटिस एक ऐसी अवस्था है जिसमें पित्ताशय की दीवार में सूजन या संक्रमण हो जाता है। पित्ताशय यकृत के नीचे स्थित एक छोटा थैला होता है। जो लिवर द्वारा बनाए गए पित्त को जमा करके भोजन के पाचन में मदद करता है। जब किसी कारणवश पित्त का प्रवाह रुकता है या उसमें बैक्टीरिया का संक्रमण होता है, तो पित्ताशय की अंदरूनी दीवार में सूजन आती है। यह स्थिति दर्दनाक और कभी-कभी गंभीर भी होती है। जहां तीव्र कोलेसिस्टाइटिस में अचानक तेज पेट दर्द, बुखार, मतली और उल्टी जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। यह आमतौर पर पित्त की पथरी के कारण होता है, जो पित्त नली को अवरुद्ध कर देती है। इससे पित्त का प्रवाह रुकता है और संक्रमण होता है। वहीं दीर्घकालिक कोलेसिस्टाइटिस लंबे समय तक बार-बार होने वाली सूजन या पथरी के कारण होती है। जिससे पित्ताशय की दीवार मोटी होती है। उसका कार्य कमजोर पड़ता है।

 


पित्त की थैली में सूजन के कारण (Causes of Gallbladder Infection)

 

गॉलस्टोन: (Gallstones)

पित्त की पथरी यानी गॉलस्टोन कोलेसिस्टाइटिस का सबसे सामान्य कारण है। जब पथरी पित्ताशय से निकलने वाली नली (सिस्टिक डक्ट) को ब्लॉक कर देती है, तो पित्त बाहर नहीं निकल पाता। इससे पित्ताशय में दबाव बढ़ जाता है और उसमें सूजन या संक्रमण होता है।

 

बैक्टीरियल संक्रमण: (Bacterial infection)

जब पित्त का प्रवाह बाधित होता है, तो पित्ताशय में बैक्टीरिया तेजी से पनपने लगते हैं। आम तौर पर ई. कोली, क्लेबसिएला, या एंटरोकोकस जैसे जीवाणु संक्रमण फैलाते हैं। यह संक्रमण सूजन को बढ़ाता है और कभी-कभी पस बनने की स्थिति भी पैदा करता है। यदि संक्रमण गंभीर हो जाए तो यह शरीर के अन्य हिस्सों, विशेषकर रक्त में भी फैल सकता है।

 


चोट या सर्जरी के बाद संक्रमण: (infection after injury or surgery)

पेट या लिवर क्षेत्र में किसी ऑपरेशन, दुर्घटना या चोट के बाद भी पित्ताशय प्रभावित होता है। इससे पित्त के प्रवाह में रुकावट या सूजन होती है। लिवर या पित्त नली से जुड़ी सर्जरी के बाद संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है, खासकर यदि सफाई का ध्यान न रखा जाए। कुछ मामलों में यह सर्जरी के बाद पित्ताशयशोथ के रूप में भी सामने आता है।


मोटापा और हाई फैट डाइट: (Obesity and a high-fat diet)

अधिक तैलीय और वसायुक्त भोजन करने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ता है, जिससे पित्त में कोलेस्ट्रॉल जमने लगता है और पथरी बनने की संभावना बढ़ती है। मोटे या अत्यधिक वजन वाले लोगों में इसके बनने की संभावना सामान्य लोगों की तुलना में दोगुनी होती है।


गर्भावस्था: (Pregnancy)

गर्भावस्था के दौरान शरीर में हार्मोनल बदलाव, विशेष रूप से प्रोजेस्टेरोन के स्तर में वृद्धि, पित्ताशय की मांसपेशियों को शिथिल कर देती है। इसके कारण पित्त का प्रवाह धीमा हो जाता है और उसमें जमाव होता है। यह स्थिति पित्त की पथरी और सूजन दोनों के जोखिम को बढ़ाती है।


डायबिटीज: (Diabetes)

डायबिटीज से ग्रसित लोगों की इम्यून सिस्टम कमजोर होती है। जिससे शरीर संक्रमणों से प्रभावी रूप से नहीं लड़ पाता। रक्त में उच्च ग्लूकोज स्तर बैक्टीरिया के लिए अनुकूल वातावरण बनाता है, जिससे संक्रमण जल्दी फैल सकता है। ऐसे मरीजों में कोलेसिस्टाइटिस होने पर स्थिति तेजी से गंभीर रूप लेती है।

 


पित्ताशय में संक्रमण के लक्षण (Symptoms of Gallbladder Infection)


पेट के दाहिने ऊपरी हिस्से में तेज या लगातार दर्द:

यह सबसे प्रमुख लक्षण है। दर्द अक्सर अचानक शुरू होता है और लगातार बना रहता है। दर्द दाहिनी पसलियों के नीचे या पेट के ऊपरी हिस्से में महसूस होता है। कभी-कभी यह दर्द इतना तेज होता है कि व्यक्ति सीधा खड़ा नहीं रह पाता। यह दर्द आमतौर पर तैलीय या भारी भोजन करने के कुछ घंटों बाद बढ़ जाता है।


दर्द जो कंधे या पीठ तक फैल जाए:

पित्ताशय का दर्द अक्सर दाहिने कंधे या पीठ के बीच के हिस्से तक फैलता है। यह इस वजह से होता है क्योंकि पित्ताशय और इन क्षेत्रों के नर्व एक-दूसरे से जुड़े होते हैं। दर्द की यह प्रकृति कोलेसिस्टाइटिस को अन्य पेट संबंधी बीमारियों से अलग पहचानने में मदद करती है।

 

मितली, उल्टी और भूख में कमी:

सूजन या संक्रमण के कारण पाचन तंत्र ठीक से कार्य नहीं करता है। इससे मरीज को बार-बार उल्टी आने, मितली महसूस होने या भूख बिल्कुल न लगने जैसी परेशानी होती है। कई बार उल्टी में पित्त भी आता है। जिससे मुंह में कड़वाहट महसूस होती है। लंबे समय तक यह स्थिति रहने पर कमज़ोरी और डिहाइड्रेशन होता है।

 


बुखार और ठंड लगना:

यदि पित्ताशय में बैक्टीरियल संक्रमण हो जाए, तो शरीर की प्रतिक्रिया के रूप में बुखार आता है। बुखार अक्सर 100–102°F तक हो सकता है और इसके साथ कंपकंपी या ठंड लगना भी महसूस होता है।

 


पेट में सूजन या भारीपन:

पित्त के रुकने और सूजन बढ़ने से पेट के ऊपरी हिस्से में फुलावट या भारीपन महसूस होता है। कुछ मरीजों में पेट छूने पर दर्द और कसाव महसूस होता है। गंभीर मामलों में यह सूजन पूरी पेट की दीवार तक फैलती है।

 


पीलिया– त्वचा और आंखों का पीला होना:

जब पित्त नली में रुकावट हो जाती है, तो बिलीरुबिन रक्त में बढ़ने लगता है। इससे त्वचा, आंखों की सफेदी और कभी-कभी पेशाब का रंग भी पीला या गहरा होता है। यह स्थिति बताती है कि सूजन या पथरी ने पित्त के सामान्य प्रवाह को रोक दिया है।

 

जोखिम कारक (Risk Factors)

 

  • 40 वर्ष से अधिक उम्र

  • महिलाओं में अधिक आम (हार्मोनल कारणों से)

  • मोटापा या तेजी से वजन घटाना

  • फैट युक्त भोजन का अधिक सेवन

  • गर्भनिरोधक गोलियों का उपयोग

  • डायबिटीज या लिवर रोग


जांच की प्रक्रिया (Diagnosis)


अल्ट्रासाउंड एब्डॉमेन:


अल्ट्रासाउंड से डॉक्टर पित्ताशय की आकृति, आकार और दीवार की मोटाई को स्पष्ट रूप से देखते हैं। यदि पित्ताशय में पथरी मौजूद है या पित्त का प्रवाह बाधित हुआ है। तो यह जांच तुरंत दिखाती है। सूजन की स्थिति में पित्ताशय की दीवार मोटी होती है। अंदर तरल पदार्थ जमा होता है। जिसे अल्ट्रासाउंड से आसानी से पहचानता है।

 

लिवर फंक्शन टेस्ट:


यह एक ब्लड टेस्ट है जो यह बताता है कि लिवर और पित्त नलियां कितनी सही तरीके से काम कर रही हैं। अगर पित्त का प्रवाह रुक गया हो या संक्रमण लिवर तक फैल गया हो, तो बिलीरुबिन, एंजाइम्स के स्तर बढ़े हुए मिलते हैं। यह टेस्ट पित्ताशय की सूजन के साथ-साथ यह भी संकेत देता है कि कहीं जॉन्डिस (पीलिया) या लिवर डैमेज तो नहीं हो रहा।


सीटी स्कैन या एमआरआई:


यदि अल्ट्रासाउंड से स्पष्ट तस्वीर नहीं मिलती, तो डॉक्टर सीटी स्कैन या एमआरआई कराने की सलाह देते हैं। यह जांच गहराई से पित्ताशय, लिवर, पित्त नलियों और आसपास के ऊतकों की सटीक इमेज प्रदान करती है। इससे यह पता लगाया जा सकता है कि सूजन कितनी फैली है, कहीं पित्ताशय फटने या संक्रमण फैलने (abscess) की संभावना तो नहीं है।


हाइडा स्कैन:


यह एक न्यूक्लियर मेडिसिन टेस्ट है जो पित्ताशय की कार्यप्रणाली जांचने के लिए किया जाता है। इसमें एक विशेष रेडियोएक्टिव डाई इंजेक्ट की जाती है जो लिवर से पित्ताशय और छोटी आंत तक के पित्त प्रवाह को ट्रैक करती है। यदि पित्ताशय ठीक से काम नहीं कर रहा या पित्त का प्रवाह रुका हुआ है, तो यह स्कैन तुरंत दिखा देता है। इससे यह भी पता लगाया जा सकता है कि पित्ताशय की संवेदनशीलता कितनी है, यानी वह पित्त को कितनी कुशलता से निकाल पा रहा है।

 

इलाज के विकल्प (Treatment Options)


दवाइयों द्वारा उपचार:


एंटीबायोटिक्स:


यदि पित्ताशय में बैक्टीरियल संक्रमण पाया जाता है, तो डॉक्टर संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए उपयुक्त एंटीबायोटिक दवाएं देते हैं।  Gall Bladder Specialist Doctors in Noida में उपलब्ध है। उदाहरण के लिए सेफ्ट्रिएक्सोन, पाइपेरासिलिन-टाज़ोबैक्टम, मेट्रोनिडाज़ोल आदि दवाएं स्थिति के अनुसार दी जाती हैं। इन दवाओं का सेवन हमेशा डॉक्टर की सलाह और पूर्ण कोर्स के साथ ही करना चाहिए।


पेन रिलीवर और ऐंठन कम करने वाली दवाएं:


दर्द को नियंत्रित करने और पित्त नलियों की ऐंठन को कम करने के लिए पेन किलर या एंटीस्पास्मोडिक दवाएं दी जाती हैं। इससे पेट में होने वाला दबाव और असहजता काफी कम होती है।


आईवी द्रव और आराम: 


गंभीर संक्रमण की स्थिति में मरीज को अस्पताल में भर्ती कर इंट्रावेनस फ्लूइड दिए जाते हैं ताकि शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बना रहे। इस दौरान ठोस भोजन से परहेज और पूर्ण आराम जरूरी होता है।

 

सर्जरी द्वारा इलाज:


जब पित्ताशय में बार-बार सूजन, पथरी, या संक्रमण दोहराया जाता है, तब डॉक्टर स्थायी इलाज के रूप में पित्ताशय को हटाने की सर्जरी की सलाह देते हैं। आजकल यह ऑपरेशन अधिकतर लैप्रोस्कोपिक सर्जरी से किया जाता है। इसमें पेट पर केवल 3–4 छोटे चीरे लगाए जाते हैं। कैमरे की मदद से डॉक्टर पित्ताशय को बिना बड़ी सर्जरी के हटा देते हैं। मरीज को कम दर्द, कम निशान और जल्दी रिकवरी का लाभ मिलता है। आमतौर पर मरीज 1–2 दिन में डिस्चार्ज हो जाता है और 1 सप्ताह में सामान्य दिनचर्या पर लौट सकता है। यह सर्जरी पथरी या बार-बार होने वाले संक्रमण से स्थायी राहत का सबसे सुरक्षित उपाय है।


जीवनशैली में बदलाव:


हल्का, कम तेल और कम वसा वाला भोजन लें: तले-भुने, मसालेदार और अधिक चिकनाई वाले खाद्य पदार्थ पित्ताशय पर दबाव बढ़ाते हैं। इनके स्थान पर उबला या स्टीम्ड भोजन, फल, सब्जियां और फाइबर युक्त डाइट लें।


अधिक पानी पिएं:


पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं और पित्त का प्रवाह सुचारू रहता है।


वजन नियंत्रित रखें:


मोटापा पित्त की पथरी बनने की सबसे बड़ी वजहों में से एक है। नियमित व्यायाम, वॉक और संतुलित आहार से वजन नियंत्रण में रखें।


भोजन समय पर करें और छोटे अंतराल पर खाएं:


लंबे समय तक भूखे रहने से पित्त का प्रवाह रुक सकता है। इसलिए भोजन नियमित अंतराल पर करें।


शराब और धूम्रपान से परहेज करें:


यह आदतें लिवर और पित्ताशय दोनों पर बुरा प्रभाव डालती हैं।

 

अभी डॉक्टर से मिलें – +91 9667064100

 

निष्कर्ष (Conclusion)

पित्त की थैली में सूजन या संक्रमण को अनदेखा करना खतरनाक होता है। अगर आपको बार-बार पेट में दर्द, मितली या उल्टी की शिकायत है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। समय पर सर्जरी से यह समस्या पूरी तरह ठीक होती है। इलाज में देरी नुकसानदेह होती है। इसलिए इलाज में देरी नहीं करनी चाहिए। 


पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)


प्रश्न 1. क्या पित्त की थैली में सूजन का इलाज बिना सर्जरी के होता है?
उत्तर: शुरुआती अवस्था में दवाओं से राहत मिल सकती है, लेकिन बार-बार होने वाली सूजन में सर्जरी ही स्थायी उपाय है।


प्रश्न 2. क्या गाल ब्लैडर हटाने के बाद जीवन सामान्य रहता है?
उत्तर: हां, सर्जरी के बाद व्यक्ति सामान्य जीवन जी सकता है। शरीर पित्त सीधे लिवर से उपयोग करता है।


प्रश्न 3. क्या पित्त की थैली में सूजन से बुखार या पीलिया होता है?
उत्तर: हां, संक्रमण गंभीर होने पर बुखार और पीलिया के लक्षण दिखते हैं।


प्रश्न 4. क्या महिलाओं में यह समस्या अधिक होती है?
उत्तर: हां, हार्मोनल बदलाव और गर्भावस्था के कारण महिलाओं में गालस्टोन और सूजन की संभावना अधिक रहती है।


प्रश्न 5. क्या वजन बढ़ने से पित्त की पथरी बनती है?
उत्तर: हां, मोटापा पित्ताशय में कोलेस्ट्रॉल की पथरी बनने का प्रमुख कारण है। इसलिए इसके स्तर को नियंत्रित रखे।