Your Health, Our Priority

Request Call Back

Request an Appointment

CAPTCHA
Solve this simple math problem and enter the result. E.g. for 1+3, enter 4.
* By clicking on the above button you agree to receive updates on WhatsApp

हेपेटाइटिस से बचाव के तरीके और सही इलाज: लिवर को बनाए मजबूत

Table of Contents

लिवर हमारे शरीर का फिल्टर है। यह खून को साफ करता है, ऊर्जा स्टोर करता है, पाचन में मदद करता है और शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकालता है।लेकिन जब लिवर वायरस, संक्रमण या गलत आदतों से बीमार हो जाता है, तो इसे हेपेटाइटिस कहते हैं।हेपेटाइटिस का समय पर पता लगाना और सही इलाज करना बहुत ज़रूरी है, क्योंकि यह बीमारी चुपचाप गंभीर रूप ले सकती है। आगे चलकर यह लिवर फेल्योर या लिवर कैंसर तक का कारण बन सकती है।अगर आपको लिवर संबंधी लक्षण दिखें, तो देर न करें और तुरंत विशेषज्ञ से सलाह लें। लिवर के इलाज के लिए हॉस्पिटल नोएडा में आधुनिक सुविधाएँ और अनुभवी डॉक्टर उपलब्ध हैं, जो सही निदान और उपचार सुनिश्चित करते हैं।
 


इस ब्लॉग में हम जानेंगे हेपेटाइटिस से बचाव के तरीके और सही इलाज के बारे में।


अभी अपॉइंटमेंट शेड्यूल करें – कॉल करें: +91 9667064100

 

TABLE OF CONTENT-

 

हेपेटाइटिस क्या है और इसके प्रकार? (What is Hepatitis and its Types?)

हेपेटाइटिस (hepatitis) का मतलब है लिवर की सूजन। यह बीमारी अक्सर चुपचाप शुरू होती है। लंबे समय तक लिवर को नुकसान पहुंचाती है। इसका कारण वायरस संक्रमण (हेपेटाइटिस ए, बी, सी, डी और ई) है। अत्यधिक शराब का सेवन, कुछ दवाओं का लंबे समय तक उपयोग, जहरीले रसायन और इम्यून सिस्टम की गड़बड़ी भी लिवर को बीमार बनाती है।


हेपेटाइटिस के प्रकार (Types of Hepatitis):
 

हेपेटाइटिस ए (एचएवी):
  • यह संक्रमित पानी-खाना से फैलता है। अक्सर यह तीव्र होता है और ज्यादातर लोग बिना जटिलता के ठीक होते हैं।


हेपेटाइटिस बी (एचबीवी)
  • संक्रमित खून, यौन संबंध या मां से बच्चे में फैलता है। यह क्रॉनिक भी होता है।


हेपेटाइटिस सी (एचसीवी)
  • मुख्य रूप से संक्रमित खून से फैलता है। यह अक्सर लंबे समय तक लिवर को नुकसान पहुंचाता है। सिरोसिस (Cirrhosis) या कैंसर का कारण बनता है।


हेपेटाइटिस डी (एचडीवी)
  • यह केवल उसी व्यक्ति में होता है जो पहले से हेपेटाइटिस बी से संक्रमित होता है।

 


हेपेटाइटिस ई (एचईवी)
  • दूषित पानी और खराब सफाई से फैलता है। प्रेगनेंसी में यह खतरनाक हो सकता है।


 

अल्कोहॉलिक हेपेटाइटिस-
  • शराब के लंबे सेवन से होता है।


ऑटोइम्यून हेपेटाइटिस-
  • जब शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली ही लिवर पर हमला करती है।

 

 

हेपेटाइटिस के प्रमुख कारण (Causes of Hepatitis)

वायरल संक्रमण (एचएवी, एचबीवी, एचसीवी, एचडीवी, एचईवी)  हेपेटाइटिस का सबसे आम कारण विभिन्न वायरस होते हैं।

 

  • हेपेटाइटिस ए और ई दूषित भोजन और पानी से फैलते हैं।

  • हेपेटाइटिस बी और सी संक्रमित खून, यौन संबंध या सुई से फैलते हैं। लंबे समय तक शरीर में रहकर लिवर को नुकसान पहुंचाते हैं।

  • हेपेटाइटिस डी केवल उसी व्यक्ति में होता है। जिसे पहले से हेपेटाइटिस बी हो।

  • लंबे समय तक शराब पीने से लिवर की कोशिकाएं नष्ट होने लगती हैं। यह स्थिति आगे चलकर अल्कोहॉलिक हेपेटाइटिस और फिर लिवर सिरोसिस में बदलती है।

  • बिना डॉक्टरी सलाह (लिवर विशेषज्ञ डॉक्टर नोएडा)  के दवाओं का अधिक इस्तेमाल लिवर पर असर डालता है। खासकर पेनकिलर, एंटीबायोटिक, स्टेरॉयड और कुछ हर्बल/देसी दवाएं लिवर को नुकसान पहुंचाती हैं।

  • जहरीले रसायन, कीटनाशक या प्रदूषित भोजन-पानी लिवर को संक्रमित करते हैं। यह टॉक्सिन धीरे-धीरे लिवर की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाते हैं।

  • हेपेटाइटिस बी और सी अक्सर असुरक्षित यौन संबंधों से फैलते हैं। यह संक्रमण धीरे-धीरे लिवर को कमजोर करता है। क्रॉनिक रोग का कारण बनता है।

  • बिना जांच किए हुआ खून चढ़ाने या किसी संक्रमित सुई/सिरिंज का प्रयोग करने से हेपेटाइटिस बी और सी का खतरा सबसे ज्यादा रहता है।

  • कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली वाले लोग (जैसे एचआईवी मरीज, लंबे समय से बीमार लोग) हेपेटाइटिस संक्रमण के प्रति अधिक संवेदनशील होते हैं। कई बार ऑटोइम्यून हेपेटाइटिस में शरीर की इम्यून कोशिकाएं ही लिवर पर हमला करती हैं।

 

हेपेटाइटिस के लक्षण जिन्हें नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है (Symptoms of hepatitis that can be dangerous if ignored)

हेपेटाइटिस शुरुआती दौर में अक्सर “साइलेंट” होता है। इसमें लंबे समय तक कोई खास लक्षण दिखाई नहीं देते। यही वजह है कि कई मरीज तब डॉक्टर के पास पहुंचते हैं। (लिवर विशेषज्ञ डॉक्टर नोएडा) जब रोग काफी बढ़ जाता है। इसलिए निम्न लक्षण दिखाई दें तो इन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए

 

  • लगातार थकान, कमजोरी और आलस्य बना रहता है।
     
  • आंखों का सफेद हिस्सा, त्वचा और नाखून पीले दिखने लगते हैं। यह लिवर में बिलीरुबिन स्तर बढ़ने का संकेत है।
  • लिवर की कार्यक्षमता कम होने पर भोजन पचाने की प्रक्रिया प्रभावित होती है, जिससे भूख कम लगना, जी मिचलाना और बार-बार उल्टी जैसी समस्या होती है।

  • हेपेटाइटिस के कारण पेट के ऊपरी हिस्से में हल्का या सुस्त दर्द होता है। कुछ मामलों में लिवर बढ़ने से पेट फूलने की समस्या भी होती है।

  • जब लिवर पित्त) को ठीक से प्रोसेस नहीं कर पाता तो पेशाब का रंग गहरा पीला या भूरा होता है। जबकि मल हल्का, सफेद या मिट्टी जैसा रंग का दिखता है।

  • हेपेटाइटिस के कारण खून में पित्त साल्ट जमा होते हैं। इससे शरीर में खुजली और कई बार लाल चकत्ते भी दिखते हैं।

  • भोजन सही तरीके से न पचने और भूख कम लगने से वजन तेजी से घटता है। इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए।

  • खून की उल्टी, काले रंग का मल, भ्रम, चक्कर या बेहोशी, अत्यधिक पेट फूलना और पैरों में सूजन ये सभी लिवर फेल्योर या सिरोसिस की ओर इशारा करते हैं।

 

 

हेपेटाइटिस की जांच (Hepatitis test)

लिवर फंक्शन टेस्ट (LFT):

  • खून के जरिए लिवर एंजाइम, प्रोटीन और बिलीरुबिन का स्तर पता किया जाता है। इससे लिवर की कार्यक्षमता और शुरुआती डैमेज का संकेत मिलता है।


वायरल मार्कर्स (HBsAg और Anti-HCV):

  • हेपेटाइटिस बी और सी वायरस की मौजूदगी की पुष्टि के लिए होती है।


अल्ट्रासाउंड और फाइब्रोस्कैन:

  • लिवर की बनावट और कठोरता का पता चलता है। फैटी लिवर (Fatty Liver), सूजन, फाइब्रोसिस या सिरोसिस की स्थिति पता चलती है।


पीसीआर टेस्ट (HBV DNA और HCV RNA):

  • वायरस की मात्रा और एक्टिविटी की जानकारी मिलती है, जिससे इलाज की दिशा तय होती है।


सीटी स्कैन, एमआरआई या लिवर बायोप्सी:

  • गंभीर मामलों में की जाती है। इससे लिवर कैंसर, एडवांस सिरोसिस और अन्य जटिलताओं का सही आकलन होता है।

 

 

हेपेटाइटिस से बचाव के तरीके (Ways to prevent hepatitis)


वैक्सीनः

हेपेटाइटिस ए वैक्सीन दूषित पानी या भोजन से फैलने वाले संक्रमण से बचाती है। खासकर बच्चों और उन क्षेत्रों में रहने वालों के लिए जहां संक्रमण आम है। हेपेटाइटिस बी वैक्सीन जन्म के तुरंत बाद बच्चों को लगाना जरूरी है। यह उन्हें जीवनभर सुरक्षा देती है। वयस्कों, खासकर स्वास्थ्यकर्मियों, डायलिसिस मरीजों और बार-बार ब्लड ट्रांसफ्यूजन करवाने वालों को भी यह वैक्सीन अवश्य लगवानी चाहिए।


स्वच्छता और भोजनः
हमेशा साफ और उबला हुआ पानी पिएं। दूषित पानी या बाहर का खुला खाना नहीं खाएं। कच्चे फल-सब्जी अगर बाहर से खरीदे हों तो अच्छे से धोकर खाएं। खाने से पहले और टॉयलेट के बाद हाथ धोने की आदत डालें। रेस्तरां या स्ट्रीट फूड खाते समय स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें।


संक्रमण से बचावः
सुई, ब्लेड, टैटू के लिए कभी भी असुरक्षित उपकरण का उपयोग न करें। ब्लड ट्रांसफ्यूजन से पहले खून की स्क्रीनिंग करवाना जरूरी है। असुरक्षित यौन संबंध से बचें। स्वास्थ्यकर्मी या नशे की लत वाले लोग खासकर सावधानी बरतें। यह समूह संक्रमण के प्रति अधिक संवेदनशील होता है।

 

शराब और दवाओं से परहेजः
शराब लिवर की सबसे बड़ी दुश्मन है। यह लिवर को धीरे-धीरे नष्ट करती है। हेपेटाइटिस को गंभीर बनाती है। बिना डॉक्टरी सलाह के हर्बल दवाओं, पेनकिलर या सप्लीमेंट्स का सेवन नहीं करें। कई बार इनमें छुपे हुए टॉक्सिन लिवर को नुकसान पहुंचाते हैं।

 


हेपेटाइटिस का इलाज (Treatment of Hepatitis)

 

हेपेटाइटिस ए और ई:
यह ज्यादातर खराब पानी और दूषित भोजन से फैलते हैं। आमतौर पर यह अल्पकालिक होते हैं। खुद ही कुछ हफ्तों में ठीक होते हैं। इलाज में मुख्य रूप से आराम, हल्का और सुपाच्य आहार, पर्याप्त पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स लेना जरूरी है। मरीज को ज्यादा तैलीय और मसालेदार भोजन से बचना चाहिए। अचानक पीलिया या डिहाइड्रेशन में अस्पताल में भर्ती होना पड़ता है।


हेपेटाइटिस बीः
यह बीमारी क्रोनिक रूप लेती है। समय पर इलाज न हो तो लिवर सिरोसिस या कैंसर तक का कारण बनती है। मरीज को लंबे समय तक नियमित निगरानी (एलएफटी, वायरल लोड टेस्ट, अल्ट्रासाउंड) करवाते रहना पड़ता है। परिवार के अन्य सदस्यों को भी वैक्सीन लगाना जरूरी है ताकि संक्रमण नहीं फैले।


हेपेटाइटिस सीः
पहले इसका इलाज कठिन था। अब नई प्रत्यक्ष क्रियाशील एंटीवायरल (डीएए) दवाओं से यह 95 % तक ठीक होता है। दवा का कोर्स 8–12 हफ्तों तक चलता है। अधिकांश मरीज पूरी तरह ठीक होते हैं। इलाज के दौरान शराब और बिना पर्ची की दवाओं से बचना जरूरी है।


ऑटोइम्यून हेपेटाइटिसः
शरीर का इम्यून सिस्टम लिवर पर हमला करता है। इलाज में स्टेरॉयड और इम्यूनोसप्रेसिव दवाएं देते हैं। लंबे समय तक इलाज और फॉलो-अप जरूरी होता है।


अल्कोहॉलिक हेपेटाइटिसः
इसका रण अत्यधिक शराब सेवन है। सबसे बड़ा और प्रभावी इलाज है। पूरी तरह शराब छोड़ देना चाहिए। पौष्टिक आहार, विटामिन सप्लीमेंट और डॉक्टर द्वारा सुझाई गई दवाएं मदद करती हैं। अगर समय पर शराब न छोड़ी जाए तो यह लिवर सिरोसिस में बदलकता है।


गंभीर और अंतिम चरणः
अगर लिवर पूरी तरह खराब हो जाए और दवाओं से सुधार न हो तो लिवर ट्रांसप्लांट ही एकमात्र विकल्प बचता है। यह प्रक्रिया जटिल और महंगी है। मगर कई मरीजों की जिंदगी बचा सकती है।

 

जीवनशैली और डाइट में बदलाव (Lifestyle and diet changes)


खानपानः
हरी पत्तेदार सब्जियां खासतौर से पालक, मेथी, बथुआ और रंग-बिरंगे फल यानी सेब, पपीता, संतरा, अमरूद डाइट में जरूर शामिल करें। साबुत अनाज (जैसे गेहूं, जौ, ओट्स, ब्राउन राइस) लिवर के लिए बेहतर होते हैं। प्रोटीन के अच्छे स्रोत जैसे दालें, राजमा, मछली, अंडा और सोया उत्पाद आहार में रखें। ओमेगा-3 फैटी एसिड वाले खाद्य पदार्थ (अलसी, अखरोट, मछली) लिवर की सूजन कम करने में मदद करते हैं। तला-भुना, फास्ट फूड और पैकेज्ड फूड कम से कम खाएं, क्योंकि इनमें ट्रांस फैट और केमिकल्स होते हैं। मीठा और शक्करयुक्त पेय पदार्थ (सॉफ्ट ड्रिंक, पैकेज्ड जूस) से परहेज करना चाहिए। दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी (8–10 गिलास) पिएं, ताकि शरीर से टॉक्सिन बाहर निकल सकें।


आदतेंः
रोजाना कम से कम 30 मिनट व्यायाम या योग करें। वॉकिंग, साइकलिंग या हल्की एक्सरसाइज भी फायदेमंद है। तनाव से दूर रहें ध्यान, प्राणायाम और शौक अपनाने से मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है। नींद पूरी लेनी चाहिए। 7 से 8 घंटे की गहरी नींद लिवर और इम्यून सिस्टम को मजबूत करती है। शराब और धूम्रपान से पूरी तरह परहेज करें, क्योंकि ये सीधे लिवर को नुकसान पहुंचाते हैं। दवाओं का अनावश्यक सेवन न करें। कोई भी हर्बल सप्लीमेंट डॉक्टर की सलाह के बिना नहीं लें।

 

नियमित जांचः
जिन लोगों के परिवार में हेपेटाइटिस, फैटी लिवर, सिरोसिस या लिवर कैंसर का इतिहास है। उन्हें ज्यादा सतर्क रहना चाहिए। हर साल कम से कम एक बार एलएफटी, अल्ट्रासाउंड जांच करानी चाहिए। डॉक्टर की सलाह पर वायरल मार्कर (HBsAg, एंटी-HCV) करवाना चाहिए। मोटापा, डायबिटीज या हाई कोलेस्ट्रॉल वाले लोगों को नियमित जांच करानी चाहिए। क्योंकि उनमें फैटी लिवर का खतरा ज्यादा होता है।

 


निष्कर्ष (Conclusion)

हेपेटाइटिस एक साइलेंट किलर है। यह बिना शोर किए लिवर को कमजोर करता है। सही समय पर जांच, बचाव और इलाज से न केवल बीमारी को नियंत्रित कर सकते हैं। लिवर को लंबे समय तक स्वस्थ रखा जा सकता है।हेपेटाइटिस की रोकथाम इलाज से आसान और सस्ती है। इसलिए वैक्सीन लगवाएं, स्वच्छता अपनाएं, शराब से बचें और समय-समय पर लिवर टेस्ट कराएं।अगर आपको लिवर संबंधी कोई भी परेशानी महसूस हो, तो देर न करें और तुरंत लिवर विशेषज्ञ डॉक्टर नोएडा से परामर्श लें।

 

अगर आप हेपेटाइटिस या लिवर रोग से जुड़ी समस्या का सामना कर रहे हैं तो नोएडा के अनुभवी गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट से संपर्क करें। अभी अपॉइंटमेंट शेड्यूल करें – कॉल करें: +91 9667064100.

 


अक्सर पूछे जाने प्रश्न (Frequently Asked Questions)


प्रश्न 1: क्या हर तरह का हेपेटाइटिस खतरनाक होता है?
उत्तर: हेपेटाइटिस ए और ई अक्सर अपने आप ठीक होते है। मगर बी और सी लंबे समय तक लिवर को नुकसान पहुंचाते हैं। खतरनाक होते हैं।


प्रश्न 2: क्या हेपेटाइटिस का पूरी तरह इलाज संभव है?
उत्तर: हेपेटाइटिस सी अब आधुनिक दवाओं से पूरी तरह ठीक होता है। हेपेटाइटिस बी में वायरस को दबाकर रखा जाता है।


प्रश्न 3: क्या घरेलू नुस्खे हेपेटाइटिस ठीक कर सकते हैं?
उत्तर: नहीं, घरेलू या हर्बल दवाएं कई बार उल्टा लिवर को नुकसान पहुंचाती हैं। केवल विशेषज्ञ डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।


प्रश्न 4: हेपेटाइटिस से बचने का सबसे सुरक्षित तरीका क्या है?
उत्तर: वैक्सीन, साफ पानी-खाना, सुरक्षित यौन संबंध और बिना जांच के ब्लड ट्रांसफ्यूजन से बचाव संभव है।


प्रश्न 5: क्या हेपेटाइटिस के मरीज को खास डाइट लेनी चाहिए?
उत्तर: हां हल्का, संतुलित और पौष्टिक आहार लेना चाहिए। शराब, जंक फूड और तैलीय भोजन से बचना चाहिए।