Your Health, Our Priority

Request Call Back

Request an Appointment

CAPTCHA
Solve this simple math problem and enter the result. E.g. for 1+3, enter 4.
* By clicking on the above button you agree to receive updates on WhatsApp

अगर दिखें ये 7 लक्षण, तो तुरंत करवाएं लिवर की जांच

शरीर में कई ऐसे अंग हैं। जिनकी अहमियत तो हम जानते हैं। मगर उन पर तब तक ध्यान नहीं देते जब तक कोई बड़ी समस्या न हो जाए। लिवर भी ऐसा ही एक ‘साइलेंट हीरो’ है। जो बिना शोर किए हमारी सेहत की रक्षा करता है। यह शरीर का सबसे बड़ा आंतरिक अंग है। यह खाना पचाने, ऊर्जा बनाने, विषैले पदार्थों को बाहर निकालने, हार्मोन्स और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करता है। इस ब्लॉग में लिवर रोग के कारण के अलावा जांच और इलाज के बारे में जानेंगे।


अगर आप इस बीमारी की जांच या इलाज के लिए भरोसेमंद चिकित्सा सुविधा की तलाश कर रहे हैं, तो नोएडा में सर्वश्रेष्ठ गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट हॉस्पिटल का चयन करना बेहद जरूरी है, जहां अनुभवी गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट और अत्याधुनिक तकनीक के माध्यम से मरीज को बेहतर देखभाल मिल सके।


अभी अपॉइंटमेंट शेड्यूल करें – कॉल करें: +91 9667064100

 

TABLE OF CONTENT-

 


7 लक्षण, जिन्हें नजरअंदाज करना हो सकता है खतरनाक (7 Symptoms, Ignoring Which can be Dangerous)

गैस्ट्रोएंटरोलॉजी के मुताबिक लक्षणों की जल्द पहचान ही लिवर रोगों को गंभीर होने से रोकने की सबसे अहम कुंजी है इसलिए समय रहते गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट से सलाह जरूर लें।


लगातार थकानः

लिवर शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकालता है, जब इसकी कार्यक्षमता घटती है तो शरीर में टॉक्सिन जमा होकर बार-बार थकान, आलस्य और कमजोरी महसूस कराता है।

 

जॉन्डिस:

यह लिवर रोग का सबसे प्रमुख लक्षण है। लिवर में बिलीरुबिन का स्तर असामान्य रूप से बढ़ने से त्वचा, आंखों और नाखूनों में पीलापन दिखता है। जॉन्डिस (Jaundice) दिखते ही तुरंत ब्लड टेस्ट और डॉक्टर की सलाह लें।

 

पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द:

यह दर्द अक्सर सुस्त होता है। यह लिवर की सूजन, फैटी लिवर, हेपेटाइटिस (Hepatitis) या लिवर में गांठ बनने का संकेत होता है।

 

बार-बार उल्टीः

लिवर के खराब होने पर पित्त का प्रवाह और विषाक्त पदार्थों की प्रोसेसिंग प्रभावित होती है जिस कारण जी मिचलाना, उल्टी या अपच की समस्या बढ़ती हैं।

 

गहरे रंग का पेशाबः

पित्त नलिकाओं में रुकावट से पित्त का प्रवाह बाधित होता है जिससे यूरिन गहरा पीला व भूरा होता है साथ ही मल का रंग हल्का या सफेद दिखता है, इसलिए जांच जरूरी है।

 

भूख में कमीः

जब लिवर सुचारु रूप से काम नहीं करता है तो भोजन पचाने की प्रक्रिया प्रभावित होती है। इसलिए वजन घटने को हल्के में न लें, तुरंत जांच कराएं।

 

त्वचा पर खारिश या लाल चकत्तेः

लिवर रोग खासकर कोलेस्टैसिस में रक्त में बाइल साल्ट बढ़ते हैं। जिससे त्वचा में तेज खुजली या लाल चकत्ते दिखते हैं।

 

 

जांच और सलाह (Investigations and Advice)

अगर लिवर से जुड़ा कोई भी लक्षण लंबे समय तक बना रहे, तो इसे नजरअंदाज नहीं करें। समय रहते जांच और सही इलाज ही लिवर रोग को गंभीर होने से रोकता है। लिवर की सेहत के लिए सचेत रहें, नियमित चेकअप कराएं।


जरूरी टेस्ट कराएं:

 

  • एलएफटी (लिवर फंक्शन टेस्ट) में लिवर के एंजाइम और बिलीरुबिन की मात्रा बताता है। 

  • यूएसजी (अल्ट्रासाउंड पेट) जांच लिवर का आकार, बनावट, सूजन या गांठ देखने के लिए सहायक होती है। 

  • फाइब्रोस्कैन में लिवर की कठोरता (फाइब्रोसिस/सिरोसिस) मापने के लिए आधुनिक और नॉन-इनवेसिव जांच तकनीक है। 

  • एचबीवी और एचसीवी टेस्ट यानी (हेपेटाइटिस बी और सी) वायरल हेपाटाइटिस का पता लगाने के लिए होता है। 

  • जरूरत पड़ने पर सीटी स्कैन, एमआरआई या बायोप्सी भी की जाती है।

 


डॉक्टर के पास कब जाएं?

त्वचा या आंखों में अचानक पीलापन दिखे, पेट में तेज दर्द या असामान्य सूजन हो, उल्टी में खून या काले रंग का मल आए, अचानक वजन कम हो या बेहद थकान महसूस हो, गहरे रंग का पेशाब, हल्का मल या खुजली लगातार रहे ऐसे मामलों में तुरंत गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट से सलाह लें। नोएडा में अच्छा गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट चुनना इस प्रक्रिया का पहला और सबसे जरूरी कदम है, ताकि सही समय पर इलाज शुरू किया जा सके और रोग की प्रगति को नियंत्रित किया जा सके।


खुद से दवा न लेंः 

बिना डॉक्टर की सलाह के हर्बल दवा या पेनकिलर लिवर को नुकसान पहुंचाती हैं। इंटरनेट पर दिखे घरेलू नुस्खे या सप्लिमेंट भी लिवर रोगियों के लिए खतरनाक होते हैं। इसलिए केवल प्रमाणित डॉक्टर की सलाह पर इलाज और दवा लें।

 

बचाव के तरीके और जीवनशैली बदलाव (Prevention Methods and Lifestyle Changes)

लिवर को स्वस्थ रखने के लिए प्रभावी आदतें अपनाना बेहद जरूरी है। लिवर को लंबे समय तक स्वस्थ रखने की कुंजी में संतुलित जीवनशैली, सही खानपान, नियमित जांच और डॉक्टर की सलाह जरूरी होता है।


स्वस्थ और संतुलित डाइटः

ज्यादा तला-भुना, प्रोसेस्ड और हाई शुगर फूड का सेवन कम करना चाहिए, हरी सब्जियां, फल, साबुत अनाज और प्रोटीन से भरपूर भोजन का सेवन करना चाहिए। इसके सेवन से संतुलित आहार से फैटी लिवर का खतरा कम होता है।


नियमित व्यायामः

रोजाना कम से कम 30 मिनट तेज चलना चाहिए, योग, साइक्लिंग या हल्का कार्डियो करना चाहिए। इससे वजन कंट्रोल में रहता है और लिवर पर चर्बी नहीं जमती है।


शराब से परहेजः

शराब लिवर सिरोसिस (Liver Cirrhosis) और फैटी लिवर की वजह बनती है इसलिए इससे परहेज करना चाहिए। अगर शराब नहीं छोड़ पा रहे हैं तो डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।


लिवर स्क्रीनिंगः

अगर परिवार में लिवर रोग का इतिहास है खासतौर से किसी को मोटापा, डायबिटीज या हेपाटाइटिस का रिस्क है तो साल में एक बार लिवर फंक्शन टेस्ट (एलएफटी), अल्ट्रासाउंड या अन्य जांचें जरूर कराना चाहिए।


अभी अपॉइंटमेंट शेड्यूल करें – कॉल करें: +91 9667064100

 

निष्कर्ष (Conclusion)

लिवर की बीमारी अक्सर बिना संकेत चुपचाप बढ़ती है। अधिकतर मरीज तब डॉक्टर के पास पहुंचते हैं जब बीमारी गंभीर हो जाती है। अगर थकान, पीलापन, पेट दर्द, बार-बार उल्टी, गहरे रंग का पेशाब, अचानक वजन घटना या त्वचा पर खारिश जैसे लक्षण दिखें तो इन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। समय रहते जांच और सही इलाज न सिर्फ लिवर को बचा सकता है बल्कि भविष्य में होने वाली जटिलता से बच सकते हैं। लिवर की सुरक्षा आपके हाथ में होती है इसलिए देरी नहीं करें डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


नोएडा में लिवर की बीमारी के इलाज की कीमत मरीज की बीमारी की स्थिति, कारण (जैसे फैटी लिवर, हेपेटाइटिस बी या सी, सिरोसिस), आवश्यक जांच (जैसे लिवर फंक्शन टेस्ट, अल्ट्रासाउंड, फाइब्रोस्कैन या एमआरआई) और चुने गए इलाज यानी दवाइयां, जीवनशैली में बदलाव, इंजेक्शन या जरूरत पड़ने पर लिवर ट्रांसप्लांट पर निर्भर करती है। इलाज की शुरुआती जांच, सर्जरी (जैसे ट्रांसप्लांट) में पर निर्भर करती है।

 

 

लिवर की जांच को लेकर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs about Liver Tests)

 

प्रश्न 1: लिवर की जांच कब करानी चाहिए?
उत्तरः अगर लगातार थकान, आंखोंव त्वचा में पीलापन, पेट दर्द, गहरे रंग का पेशाब, बार-बार उल्टी या अचानक वजन घटने जैसे लक्षण दिखें  तो तुरंत जांच करानी चाहिए।


प्रश्न 2: लिवर फंक्शन टेस्ट (एलएफटी) क्या बताता है?
उत्तरः एलएफटी खून के जरिए लिवर के एंजाइम, प्रोटीन और बिलीरुबिन की मात्रा को मापता है। इससे लिवर की सेहत, सूजन, डैमेज या संक्रमण की स्थिति का पता लगाते हैं।


प्रश्न  3: क्या लिवर की हर बीमारी में पीलापन आना जरूरी है?
उत्तरः कई बार शुरुआती स्टेज में फैटी लिवर या हेपाटाइटिस में पीलापन (जॉन्डिस) नहीं आता है। इसलिए सिर्फ इस लक्षण पर निर्भर न रहें डॉक्टर की सलाह पर टेस्ट कराएं।


प्रश्न  4: क्या अल्ट्रासाउंड से भी लिवर की बीमारी पता चलती है?
उत्तरः अल्ट्रासाउंड से लिवर का आकार, बनावट, सूजन, गांठ या फैटी लिवर का अंदाजा लगाते हैं। कई बार डॉक्टर फाइब्रोस्कैन या एमआरआई की सलाह देते हैं। जिससे लिवर फाइब्रोसिस या सिरोसिस की जांची की जाती है।


प्रश्न  5: अगर लिवर टेस्ट में गड़बड़ी निकले तो क्या करें?
उत्तरः  डॉक्टर से मिलकर कारण पता करें। जैसे हेपाटाइटिस संक्रमण, शराब का सेवन, दवाओं का असर या फैटी लिवर आदि क्या कारण है। फिक कारण पर आधारित इलाज और लाइफस्टाइल बदलाव करें।


प्रश्न  6: क्या घरेलू नुस्खों या हर्बल दवाओं से लिवर ठीक हो सकता है?
उत्तरः बिना डॉक्टरी सलाह के ली गई हर्बल या देसी दवाएं उल्टा लिवर को नुकसान पहुंचाती हैं। हमेशा गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट की सलाह से दवा लेनी चाहिए।


प्रश्न  7: लिवर को स्वस्थ रखने के लिए सबसे जरूरी बातें क्या हैं?
उत्तरः शराब से पूरी तरह से परहेज करना चाहिए। संतुलित आहार और नियमित व्यायाम करना चाहिए। समय-समय पर जांच जांच कराएं। बिना डॉक्टर की सलाह के दवा और सप्लिमेंट नहीं लेना चाहिए।