Subscribe to our
अक्सर देखते हैं कि शिशु पेट दर्द, गैस या कोलिक (Colic) की वजह से रोते रहते हैं। ऐसे में बहुत-से माता-पिता तुरंत ग्राइप वाटर देने का सोचते हैं। कई घरों में यह एक परंपरा की तरह इस्तेमाल होता है। लेकिन क्या सच में ग्राइप वाटर सुरक्षित है ? क्या यह हमेशा असर करता है या इसके कुछ नुकसान भी होते हैं? आइए इस ब्लॉग में विस्तार से जानते हैं। Pediatric consultation In Noida for baby colic में उपलब्ध है। यदि शिशु को बार-बार पेट दर्द या उल्टी-दस्त की शिकायत हो रही है, तो तुरंत नजदीकी पीडियाट्रिशियन (बाल रोग विशेषज्ञ) से संपर्क करें।
ग्राइप वाटर एक तरल सिरप होता है। जिसमें पारंपरिक रूप से हर्बल तत्व जैसे सौंफ, अदरक और पुदीना मिलाते हैं। कई बार इसमें सोडियम बाइकार्बोनेट (sodium bicarbonate) शामिल होता है। इसे शिशुओं के पेट में बनने वाली गैस, अपच और कोलिक (पेट दर्द) जैसी समस्याओं को कम करने के लिए देते हैं। ग्राइप वाटर शिशु के पाचन को थोड़ा आसान बनाकर पेट में फंसी गैस को बाहर निकालने में सहायक होता है। कुछ बच्चों को इसे लेने के बाद आराम महसूस होता है। वह बेहतर नींद ले पाते हैं।
जबकि कुछ पर इसका प्रभाव बहुत कम या अलग होता है। यही कारण है कि हर बच्चे पर इसका असर समान नहीं होता। ग्राइप वाटर का उपयोग करने से पहले डॉक्टर से परामर्श (Consult a doctor) लेना जरूरी है। क्योंकि हर शिशु का पाचन तंत्र और प्रतिक्रिया अलग होती है। याद रखें यह घरेलू उपाय जैसा लगता है लेकिन शिशु के लिए कोई भी सप्लीमेंट या सिरप बिना चिकित्सकीय सलाह के नहीं देना चाहिए। सही देखभाल, संतुलित आहार और डॉक्टर की गाइडलाइन शिशु की गैस और कोलिक की समस्या को सुरक्षित तरीके से कम करने में मददगार होती है।
इस उम्र में शिशु का पाचन तंत्र बहुत नाज़ुक होता है। इसलिए किसी भी तरह का सिरप या घरेलू नुस्खा नुकसान पहुंचाता है।
हर बच्चे की शारीरिक स्थिति अलग होती है। इसलिए डोज की मात्रा और आवृत्ति बाल रोग विशेषज्ञ ही तय करें।
अलग-अलग कंपनियों के ग्राइप वाटर की संरचना और सांद्रता अलग होती है। इसलिए पैकेज पर लिखे निर्देश या डॉक्टर की सलाह का पालन करना जरूरी है।
ज्यादा ग्राइप वाटर देने से बच्चे को डायरिया, पेट दर्द या इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन जैसी समस्याएं होती हैं।
किसी भी दवा, सिरप या सप्लीमेंट को शिशु को देने से पहले डॉक्टर की गाइडलाइन का पालन करना सबसे सुरक्षित तरीका है।
ग्राइप वाटर को फ्रिज में न रखें। कमरे के तापमान पर ही इस्तेमाल करें। हमेशा साफ चम्मच या ड्रॉपर से दें। अगर बच्चे को एलर्जी (Allergies), उल्टी या कोई असामान्य लक्षण दिखे तो तुरंत देना बंद करें और डॉक्टर से संपर्क करें।

दस्त या उल्टीः
कुछ शिशुओं का पाचन तंत्र ग्राइप वाटर को सहन नहीं कर पाता है। जिससे दस्त, उल्टी या ढीला पेट होता है।
नींद ज्यादा आना या सुस्तीः
इसमें मौजूद कुछ तत्व शिशु को असामान्य रूप से ज्यादा नींदिला बना सकते हैं, जिससे बच्चा सुस्त या कम एक्टिव दिख सकता है।
एलर्जिक रिएक्शनः
कुछ बच्चों को इसके घटकों (जैसे सौफ, अदरक या सोडियम बाइकार्बोनेट) से एलर्जी होती है। यह रैश, खुजली, लाल चकत्ते या सूजन के रूप में दिखाई देता है।
पेट में और ज्यादा गैस बननाः
सभी बच्चों पर इसका असर समान नहीं होता है। कुछ मामलों में ग्राइप वाटर देने से गैस और ज्यादा बनती है। जिससे रोना या बेचैनी बढ़ती है।
अन्य संभावित दिक्कतेंः
बार-बार पेशाब या इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन होना। बहुत छोटे बच्चों में पाचन संबंधी गड़बड़ी होना। लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर दवा पर निर्भरता होना।
हर बच्चे का शरीर और पाचन अलग होता है। इसलिए यह निर्णय केवल बाल रोग विशेषज्ञ की सलाह से ही दवा लेनी चाहिए।
कई बार दवाइयों और ग्राइप वाटर के तत्वों का आपस में रिएक्शन होता है। जिससे नुकसान होता है।
लोकल या बिना रजिस्टर्ड प्रोडक्ट में अशुद्धियां होती हैं। जो शिशु के लिए खतरनाक साबित होती हैं।
एक्सपायर्ड ग्राइप वाटर शिशु के लिए हानिकारक होता है और एलर्जी या संक्रमण का कारण बनता है।
ग्राइप वाटर देते समय हमेशा साफ चम्मच या ड्रॉपर का इस्तेमाल करें और बोतल को अच्छी तरह बंद करके रखें।
डॉक्टर द्वारा बताई गई मात्रा से अधिक ग्राइप वाटर देना नुकसानदायक होता है। बच्चे को डायरिया या पेट दर्द होता है।
यदि बच्चा दूध पीने से मना कर रहा है। लगातार रो रहा है, उल्टी या दस्त हो रहे हैं। कोई और असामान्य लक्षण दिख रहा है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
कुछ माता-पिता यह मानते हैं कि ग्राइप वाटर देने से शिशु को आसानी से नींद आने लगती है। वास्तव में, कुछ बच्चों में इसे लेने के बाद नींद जल्दी आती है, लेकिन यह प्राकृतिक और सुरक्षित नींद नहीं होती, बल्कि दवा के असर के कारण आती है। शिशु को सुलाने के लिए ग्राइप वाटर का इस्तेमाल करना बिल्कुल गलत है। क्योंकि इससे बच्चे के पाचन और शरीर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। नींद शिशु के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बेहद जरूरी है। लेकिन यह नींद प्राकृतिक तरीके से ही होनी चाहिए। अगर बच्चा ठीक से नहीं सो रहा है। बार-बार रोता है या बेचैन रहता है, तो इसके पीछे अन्य कारण होते हैं।
बच्चे की त्वचा पर छोटे-छोटे दाने, लाल धब्बे या खुजली जैसी समस्या दिखती है। यह एलर्जिक रिएक्शन का शुरुआती संकेत होता है।
कुछ मामलों में बच्चे के होंठ, पलकों या आंखों के आसपास हल्की से लेकर ज्यादा सूजन आती है। यह गंभीर एलर्जी का संकेत होता है।
यदि बच्चे को अचानक तेज सांस लेने में दिक्कत हो। Baby colic treatment in Noida में उपलब्ध है। आवाज के साथ सांस आए (घरघराहट) या खांसी बढ़ जाए तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।
अगर बच्चा बिना वजह लगातार रो रहा है, दूध पीने से मना कर रहा है या बहुत ज्यादा चिड़चिड़ा लग रहा है। तो यह भी एलर्जी का असर होता है।
बार-बार उल्टी या दस्त होना
त्वचा पर खुजली और लालिमा
बहुत ज्यादा नींद आना या असामान्य सुस्ती
ग्राइप वाटर हर शिशु के लिए न तो जरूरी है और न ही पूरी तरह सुरक्षित। यह कुछ बच्चों में गैस और पेट दर्द को कम करने में मदद करता है। उन्हें थोड़ी राहत दिलाता है। लेकिन हर बच्चे पर इसका असर समान नहीं होता है। कई बार इसके सेवन से उल्टी, दस्त, एलर्जी, रैश या नींद में असामान्य बदलाव जैसे साइड इफेक्ट्स भी देखे गए हैं। अक्सर माता-पिता शिशु की रोने या पेट दर्द (stomach pain) की समस्या को देखते ही ग्राइप वाटर देना शुरू करते हैं। लेकिन यह सही तरीका नहीं है। शिशु का पाचन तंत्र बेहद नाज़ुक होता है। किसी भी सिरप या सप्लीमेंट का गलत इस्तेमाल नुकसानदायक होता है। सबसे बेहतर और सुरक्षित उपाय यही है कि ग्राइप वाटर या किसी भी तरह का सप्लीमेंट देने से पहले बाल रोग विशेषज्ञ से परामर्श लिया जाए। डॉक्टर बच्चे की उम्र, वजन और स्वास्थ्य स्थिति देखकर ही सही सलाह देंगे।
प्रश्न 1. क्या ग्राइप वाटर सभी बच्चों को दिया जाता है?
जवाब: नहीं, नवजात शिशु और जिन बच्चों को कोई एलर्जी या बीमारी है, उन्हें यह बिल्कुल भी न दें। इसे सिर्फ डॉक्टर की सलाह पर देना चाहिए।
प्रश्न 2. क्या ग्राइप वाटर से शिशु का वजन बढ़ता है?
जवाब: नहीं, इसका वजन पर कोई असर नहीं होता है। लेकिन अगर वजन तेजी से कम हो रहा तो एक बार डॉक्टर से सलाह ले।
प्रश्न 3. क्या घरेलू नुस्खे ग्राइप वाटर से बेहतर हैं?
जवाब: हां, कभी-कभी पेट पर हल्की मालिश, बच्चे को डकार दिलाना और सही पोजिशन में दूध पिलाना ज्यादा असरदार होता है।
प्रश्न 4. क्या ग्राइप वाटर से नींद लाना सही है?
जवाब: नहीं, शिशु को सुलाने के लिए कभी ग्राइप वाटर न दें। यह नुकसानदेह हो सकता है। इसलिए इसे डॉक्टर की सलाह पर ही शिश को देना चाहिए।