Your Health, Our Priority

Request Call Back

Request an Appointment

CAPTCHA
Solve this simple math problem and enter the result. E.g. for 1+3, enter 4.
* By clicking on the above button you agree to receive updates on WhatsApp

बच्चों में इम्यूनिटी कमजोर होने के संकेत, कारण और इलाज

Table of Contents

बच्चों का इम्यून सिस्टम (प्रतिरक्षा तंत्र) उन्हें रोग पैदा करने वाले वायरस, बैक्टीरिया और फंगस से बचाता है। मगर जब यह कमजोर होता है तो बच्चे बीमार पड़ते हैं। लक्षण दिखने पर नोएडा के बाल रोग विशेषज्ञ अस्पताल से मिलना चाहिए। नोएडा बार-बार सर्दी-जुकाम, बुखार, थकान और वजन न बढ़ना इसका संकेत है। इम्यूनिटी कमजोर होने पर हल्की-सी बीमारी भी गंभीर रूप लेती है। इसलिए सही समय पर पहचान और इलाज बेहद जरूरी है।


अभी अपॉइंटमेंट शेड्यूल करें – कॉल करें: +91 9667064100.


TABLE OF CONTENT

  • बच्चों में इम्यूनिटी कमजोर क्यों होती है ? (Why Kids Have Weak Immunity?)

  • बच्चों में इम्यूनिटी कमजोर होने के संकेत (Signs of Weak Immunity in Kids)

  • बच्चों में इम्यूनिटी कमजोर होने के कारण (Causes of Weak Immunity in Children)

  • बच्चों में इम्यूनिटी की जांच (Diagnosis of Weak Immunity in Kids)

  • बच्चों में इम्यूनिटी बढ़ाने का इलाज – जनरल मेडिसिन गाइडलाइन (Treatment as per General Medicine Guidelines)

  • बच्चों की इम्यूनिटी मजबूत करने के उपाय (Prevention & Immunity Boosting Tips)

  • निष्कर्ष (Conclusion)

  • अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

 

बच्चों में इम्यूनिटी कमजोर क्यों होती है ? (Why Kids Have Weak Immunity?)

बचपन में इम्यून सिस्टम पूरी तरह से विकसित नहीं होता है। इसलिए बच्चे संक्रमण की चपेट में जल्दी आते हैं। इस अवस्था में उनका शरीर रोगजनकों से प्रभावी ढंग से लड़ नहीं पाता। अगर बच्चे का खानपान संतुलित न हो तो विटामिन, मिनरल और प्रोटीन की कमी से उसकी प्रतिरोधक क्षमता और कम होती है। बार-बार बीमार पड़ना, पर्याप्त नींद न लेना और शारीरिक सक्रियता की कमी भी इम्यूनिटी को कमजोर करती है।

 

जंक फूड और असंतुलित आहार बच्चों के स्वास्थ्य पर सीधा असर डालते हैं। वहीं आनुवांशिक कारण, जन्मजात रोग या लंबे समय तक चलने वाले संक्रमण (Infection) भी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को प्रभावित करते हैं। कमजोर इम्यूनिटी का असर बच्चों की ग्रोथ, सीखने की क्षमता और दैनिक जीवन पर दिखता है।

 

बच्चों में इम्यूनिटी


बच्चों में इम्यूनिटी कमजोर होने के संकेत (Signs of Weak Immunity in Kids)

 

बार-बार सर्दी-जुकाम और बुखार होना: 

यदि बच्चा अक्सर सर्दी-जुकाम (Cold and cough) या बुखार से पीड़ित रहता है, तो यह कमजोर प्रतिरोधक क्षमता का संकेत होता है। सामान्य बच्चों में साल में 6–8 बार जुकाम सामान्य है। लेकिन उससे ज्यादा बार बीमारी होना चिंता का कारण है।


घाव या चोट का देर से भरना:

जब शरीर का इम्यून सिस्टम सही से काम नहीं करता है, तो छोटे घाव या चोट को ठीक होने में भी अधिक समय लगता है। यह इम्यूनिटी कमजोर होने का संकेत है।


वजन और लंबाई का सही तरह से न बढ़ना: 

कमजोर इम्यूनिटी वाले बच्चों की ग्रोथ धीमी होती है। उनका वजन और लंबाई उम्र के हिसाब से नहीं बढ़ते। जिससे शारीरिक विकास प्रभावित होता है।

 

पेट संबंधी समस्या (दस्त, कब्ज, भूख कम लगना):

बार-बार पेट खराब होना, कब्ज रहना या भूख कम लगना इस बात का संकेत है कि बच्चे का पाचन और इम्यून सिस्टम कमजोर होता है।


बार-बार कान या गले का संक्रमण होना:

कान दर्द, गले में खराश या टॉन्सिल बार-बार होना भी कमजोर प्रतिरोधक क्षमता की ओर इशारा करता है।


लगातार थकान और कमजोरी महसूस होना: 

यदि बच्चा बिना ज्यादा मेहनत किए जल्दी थक जाता है। हमेशा कमजोर दिखता है, तो यह इम्यून सिस्टम की कमजोरी का लक्षण है।


नींद पूरी न होना या चिड़चिड़ापन: 

इम्यूनिटी कमजोर होने पर नींद की गुणवत्ता प्रभावित होती है। ऐसे बच्चे अक्सर चिड़चिड़े हो जाते हैं और उनका मूड जल्दी बदलता रहता है।

 

बच्चों में इम्यूनिटी कमजोर होने के कारण (Causes of Weak Immunity in Children)


पोषण की कमी:

जब बच्चों को संतुलित आहार नहीं मिलता, तो उनके शरीर को आवश्यक विटामिन, मिनरल और प्रोटीन नहीं मिल पाते। इसका सीधा प्रभाव उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता पर पड़ता है, जिससे संक्रमण से लड़ने की ताकत कम हो जाती है। यदि ऐसा लगे, तो तुरंत नोएडा के बाल रोग विशेषज्ञ से परामर्श लेना चाहिए। विशेषज्ञ समय पर सही जांच और उपचार देकर बच्चे की इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।


नींद की कमी: 
बच्चों को रोजाना 8–10 घंटे की नींद जरूरी है। नींद पूरी न होने पर शरीर की रिकवरी प्रभावित होती है। रोग प्रतिरोधक क्षमता घटती है।


बार-बार एंटीबायोटिक का इस्तेमाल: 
लगातार एंटीबायोटिक देने से शरीर के अच्छे बैक्टीरिया भी खत्म होते हैं। इससे बच्चे संक्रमण के प्रति और संवेदनशील हो जाते हैं।


एलर्जी और पर्यावरणीय कारक:  
धूल, प्रदूषण, धुआं और मौसम में बदलाव बच्चों की इम्यूनिटी को कमजोर करते हैं। एलर्जी से पीड़ित बच्चों में बार-बार सांस और गले के संक्रमण का खतरा रहता है।


जन्मजात रोग या आनुवांशिक कारण:
कुछ बच्चों का इम्यून सिस्टम जन्म से कमजोर होता है या परिवार से जुड़े आनुवांशिक कारणों की वजह से सही ढंग से विकसित नहीं हो पाता है।


क्रॉनिक इंफेक्शन: 
जैसे बार-बार होने वाला टॉन्सिलाइटिस, फेफड़ों का संक्रमण या टीबी जैसी बीमारियां शरीर पर लगातार दबाव डालती हैं। इससे इम्यूनिटी धीरे-धीरे कमजोर होती जाती है।

 

इम्यूनिटी की जांच (Diagnosis of Weak Immunity in Kids)


ब्लड टेस्ट: 
यह सबसे बेसिक टेस्ट है। इससे यह पता चलता है कि बच्चे के शरीर में किसी तरह का संक्रम  (वायरल/बैक्टीरियल) तो नहीं है। खून में हीमोग्लोबिन या अन्य पोषक तत्वों की कमी तो नहीं है।


विटामिन और मिनरल प्रोफाइल: 
इससे बच्चे के शरीर में विटामिन डी,  बी 12, आयरन, जिंक और अन्य मिनरल्स की स्थिति का पता चलता है। इनकी कमी इम्यून सिस्टम को कमजोर करती है।


एलर्जी टेस्ट: 
यदि बच्चे को बार-बार छींक, खांसी, त्वचा पर दाने या सांस की समस्या हो रही है, तो एलर्जी टेस्ट कराना जरूरी है। इससे यह पता चलता है कि बच्चा किन धूल, धुएं, खाने या अन्य चीज़ों से एलर्जिक है।


इम्यूनोग्लोबुलिन लेवल टेस्ट: 
यह एक स्पेशल ब्लड टेस्ट है, जो शरीर में मौजूद एंटीबॉडी (आईजीजी, आईजीए, आईजीएम) की मात्रा मापता है। यदि कम मिलते हैं तो इसका मतलब है कि इम्यून सिस्टम संक्रमण से ठीक से नहीं लड़ पा रहा है।


चेस्ट एक्स-रे / अन्य स्कैन: 
यदि बच्चा बार-बार खांसता है, सांस लेने में परेशानी होती है या फेफड़ों का संक्रमण बार-बार होता है, तो एक्स-रे या स्कैन कराया जाता है। इससे फेफड़ों की स्थिति और संक्रमण की गंभीरता का सही अंदाजा लगता है।

 

बच्चों में इम्यूनिटी बढ़ाने का इलाज – जनरल मेडिसिन गाइडलाइन (Treatment as per General Medicine Guidelines)

 

  • पोषण सुधार – आहार में दूध, दाल, हरी सब्जियां, फल, अंडा, नट्स और विटामिन-सी युक्त फल शामिल करें।

  • सप्लीमेंट्स – डॉक्टर की सलाह पर मल्टीविटामिन, विटामिन डी और जिंक सप्लीमेंट्स दिए जाते हैं।

  • संक्रमण का इलाज – बैक्टीरियल संक्रमण में एंटीबायोटिक्स, वायरल में सहायक दवाएं और आराम।

  • एलर्जी/अस्थमा के बच्चे – इन्हेलर, एंटीहिस्टामिन या स्टेरॉयड दवाओं का प्रयोग डॉक्टर की देखरेख में।

  • टीकाकरण – सभी आवश्यक वैक्सीन समय पर लगवाना।
     

  • गंभीर मामलों में – इम्यूनोलॉजिस्ट की देखरेख में विशेष दवाएं या थैरेपी।


बच्चों की इम्यूनिटी मजबूत करने के उपाय (Prevention & Immunity Boosting Tips)


संतुलित और पौष्टिक आहार दें:
बच्चों के भोजन में दूध, दाल, हरी सब्जियां, फल, नट्स, अंडा और विटामिन-सी युक्त फल शामिल करें। जंक फूड और पैकेज्ड स्नैक्स से बचाएं, क्योंकि ये पोषण की कमी और इम्यूनिटी कमजोर करने का कारण बनते हैं।


रोजाना 8–10 घंटे की नींद पूरी कराएं: 
पर्याप्त नींद बच्चों के शरीर को रिपेयर करने और नए इम्यून सेल्स बनाने में मदद करती है। नींद की कमी से उनका ध्यान, पढ़ाई और रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित होती है।


बच्चों को खेलकूद और शारीरिक गतिविधि के लिए प्रेरित करें: 
नियमित शारीरिक गतिविधि, आउटडोर गेम्स और एक्सरसाइज बच्चों के फेफड़ों और इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं। इससे उनकी स्टैमिना और सहनशक्ति बढ़ती है।

 

हाथ धोने और साफ-सफाई की आदत डालें: 
बाहर खेलने या खाने से पहले बच्चों को हाथ धोने की आदत डालें। साफ-सफाई से वायरस और बैक्टीरिया का संक्रमण काफी हद तक रोका जा सकता है।


भीड़भाड़ और धूल-धुएं से बचाएं: 
प्रदूषण और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर बच्चों को ले जाने से बचें। ये जगहें संक्रमण और एलर्जी का खतरा बढ़ाती हैं, खासकर अस्थमा या सांस की समस्या वाले बच्चों के लिए।


समय पर सभी टीके लगवाएं: 
वैक्सीन बच्चों को कई गंभीर बीमारियों (जैसे फ्लू, न्यूमोकोकल, टीबी, खसरा) से बचाते हैं। इसलिए डॉक्टर द्वारा सुझाए गए टीकाकरण शेड्यूल का पालन करें।


बच्चों को तनाव और ज्यादा स्क्रीन टाइम से बचाएं: 
तनाव और लंबे समय तक मोबाइल/टीवी देखने से बच्चों की नींद, मानसिक स्वास्थ्य और इम्यूनिटी पर नकारात्मक असर पड़ता है। उनकी दिनचर्या में आउटडोर गतिविधियों और फैमिली टाइम शामिल करें।

 


निष्कर्ष (Conclusion)

बच्चों की इम्यूनिटी मजबूत होना उनके शारीरिक, मानसिक और संपूर्ण विकास के लिए बेहद जरूरी है। कमजोर इम्यूनिटी वाले बच्चे अक्सर बार-बार सर्दी-जुकाम, बुखार, गले या कान के संक्रमण से पीड़ित होते हैं। ऐसे बच्चों में घाव देर से भरते हैं, थकान जल्दी होती है और उनकी ग्रोथ रुक सकती है। पोषण की कमी (Nutritional Deficiency), पर्याप्त नींद न लेना, बार-बार एंटीबायोटिक का इस्तेमाल, एलर्जी, प्रदूषण और जन्मजात कारण इसके प्रमुख कारण होते हैं। कमजोर प्रतिरोधक क्षमता से न केवल बच्चे की पढ़ाई और खेलकूद प्रभावित होते हैं, बल्कि उनकी जीवनशैली पर भी नकारात्मक असर पड़ता है। इसलिए समर पर समस्या की पहचान जरूरी है।

Felix Hospital — trusted kids hospital in Noida, delivering specialized pediatric care for newborns, infants, and children with compassion and excellence.
 

 

अभी अपॉइंटमेंट शेड्यूल करें – कॉल करें: +91 9667064100.

 

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)


प्रश्न 1: बच्चों में इम्यूनिटी कमजोर होने का सबसे बड़ा संकेत क्या है ?
उत्तर: बार-बार सर्दी-जुकाम, बुखार और संक्रमण होना इम्युनिटी कमजोर होने का संकेत होता है। इसलिए सावधानी जरूरी है।


प्रश्न 2: क्या सिर्फ खानपान से बच्चों की इम्यूनिटी मजबूत हो सकती है ?
उत्तर: ज्यादातर मामलों में हां, लेकिन गंभीर कमी में डॉक्टर सप्लीमेंट्स देते हैं। बिना डॉक्टर की सलाह पर कोई सप्लीमेंट्स नहीं लेना चाहिए।

 
प्रश्न 3: क्या बच्चों को बार-बार एंटीबायोटिक देना सही है ?
उत्तर: नहीं, इससे इम्यूनिटी और कमजोर हो सकती है। केवल डॉक्टर की सलाह पर ही दवाएं दें। बिना डॉक्टर की सलाह पर दवाओं का सेवन नुकसानदेह है।


प्रश्न 4: क्या टीकाकरण इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है ?
उत्तर: हां, टीके बच्चों को कई गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखते हैं। इसलिए डॉक्टरों की सलाह पर बच्चों को टीका जरूर लगवाना चाहिए।


प्रश्न 5: बच्चों की इम्यूनिटी कब सबसे ज्यादा कमजोर रहती है ?
उत्तर: 0–5 साल की उम्र में, जब इम्यून सिस्टम विकसित हो रहा होता है। इस दौरान बच्चों को टीक लगवाना चाहिए। जिससे वह बीमारियों से बचे रहे।