Subscribe to our
महिलाओं का प्रजनन स्वास्थ्य बेहद संवेदनशील होता है। इसमें किसी भी तरह का संक्रमण या सूजन न केवल शारीरिक असुविधा बल्कि मानसिक तनाव और बांझपन जैसी गंभीर समस्या पैदा करता है। पेल्विक इंफ्लेमेटरी डिजीज (पीआईडी) ऐसी ही स्थिति है। यह प्रजनन अंगों जैसे गर्भाशय, फैलोपियन ट्यूब्स (Fallopian Tubes) और अंडाशय को प्रभावित करती है। समय पर इलाज न मिलने पर पीआईडी महिला की प्रजनन क्षमता को गंभीर रूप से प्रभावित करता है।
इस ब्लॉग में हम विस्तार से जानेंगे कि पीआईडी क्या है। इसके मुख्य कारण, लक्षण, बचाव और इलाज क्या है और कब आपको ग्रेटर नोएडा के किसी अच्छे ग्रेटर नोएडा में सर्वश्रेष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ अस्पताल से तुरंत संपर्क करना चाहिए।
अभी अपॉइंटमेंट शेड्यूल करें – कॉल करें: +91 9667064100.
पीआईडी एक संक्रमणजन्य बीमारी है। जिसमें महिला के प्रजनन अंग जैसे गर्भाशय, फैलोपियन ट्यूब और अंडाशय (Ovaries) में सूजन होती है। यह आमतौर पर यौन संचारित रोगों (एसटीडी) विशेषकर क्लैमाइडिया (Chlamydia) और गोनोरिया के कारण (Causes of gonorrhea) होता है। संक्रमण योनि से गर्भाशय और फिर ट्यूब्स तक फैलता है। अगर समय पर इलाज न हो तो ट्यूब्स बंद हो सकती हैं। गर्भधारण में कठिनाई या बांझपन का खतरा बढ़ता है। यदि इस रोग का समय पर इलाज न हो तो संक्रमण धीरे-धीरे फैलोपियन ट्यूब्स को क्षतिग्रस्त करता है। उनके बंद होने का खतरा भी बढ़ता है। इस स्थिति में महिला को गर्भधारण में कठिनाई होती है। कई मामलों में यह बीमारी लंबे समय तक बनी रहने पर बार-बार गर्भपात या एक्टोपिक प्रेग्नेंसी जैसी गंभीर जटिलताओं का कारण भी बनती है।
क्लैमाइडिया और गोनोरिया जैसे संक्रमण पीआईडी का सबसे बड़ा कारण हैं। यह संक्रमण यौन संबंधों के माध्यम से फैलते हैं। शुरुआत में केवल योनि या गर्भाशय ग्रीवा (uterine cervix) को प्रभावित करते हैं। लेकिन इलाज न होने पर यह संक्रमण धीरे-धीरे गर्भाशय, फैलोपियन ट्यूब्स और अंडाशय तक पहुंचकर सूजन पैदा करता है।
गर्भपात या डिलीवरी के बाद गर्भाशय की परत काफी संवेदनशील होती है। इस दौरान यदि साफ-सफाई का ध्यान न रखा जाए तो बैक्टीरिया आसानी से संक्रमण फैलाते हैं। कई बार अस्पताल में संक्रमण या अस्वच्छ वातावरण इसका कारण बनता है।
गर्भनिरोधक उपकरण (कॉपर-टी, आईयूडी) अस्वच्छ तरीके से लगाए जाने पर गर्भाशय में संक्रमण फैलाते हैं। साथ ही यदि इन्हें लंबे समय तक बिना बदले रखा जाए तो पीआईडी का खतरा बढ़ता है।
डी एंड सी(डाइलेशन एंड क्यूरेटेज) बार-बार गर्भपात या अन्य सर्जिकल प्रक्रियाएं गर्भाशय की परत को कमजोर करती हैं। इससे बैक्टीरिया के प्रवेश का खतरा बढ़ता है और संक्रमण फैलता है।
बिना सुरक्षा के यौन संबंध बनाना और बार-बार पार्टनर बदलना पीआईडी का कारण है। इस स्थिति में यौन संचारित संक्रमणों (एसटीडी) का खतरा बढ़ता है। जो आगे चलकर पीआईडी में बदलते हैं।
कई बार महिलाओं को हल्का योनि संक्रमण होता है। मगर वह उसे नजरअंदाज करती हैं। समय रहते इलाज नहीं कराने पर यह संक्रमण गर्भाशय तक फैलता है। बाद में पीआईडी का रूप लेता है।
निचले पेट और पेल्विक एरिया में लगातार दर्द।
असामान्य योनि स्राव (पीला/हरा रंग और दुर्गंधयुक्त)।
बुखार और ठंड लगना।
अनियमित पीरियड्स या अत्यधिक रक्तस्राव।
यौन संबंध के दौरान तेज दर्द।
पेशाब करते समय जलन या दर्द।
लंबे समय तक थकान और कमजोरी।
गर्भधारण में कठिनाई या बार-बार गर्भपात।
किशोरावस्था या बहुत कम उम्र में यौन गतिविधि शुरू करने वाली महिलाओं में पीआईडी का खतरा अधिक होता है। इस उम्र में प्रजनन अंग पूरी तरह परिपक्व नहीं होते। संक्रमण का असर जल्दी फैलता है।
बिना सुरक्षा (कंडोम) के यौन संबंध बनाने से संक्रमण का खतरा बढ़ता है। असुरक्षित संबंध एसटीआई जैसे क्लैमाइडिया और गोनोरिया को फैलाते हैं, जो पीआईडी का प्रमुख कारण है।
बार-बार पार्टनर बदलने या एक से अधिक यौन साथी रखने से संक्रमण की संभावना कई गुना बढ़ती है। इससे यौन संचारित रोगों का खतरा बढ़कर पीआईडी में बदलता है।
जिन महिलाओं को पहले कभी क्लैमाइडिया, गोनोरिया या अन्य यौन संक्रमण हो चुका है। उनमें पीआईडी दोबारा होने का जोखिम अधिक रहता है। अधूरा इलाज या पुनः संक्रमण पीआईडी को गंभीर बनाता है।
बार-बार गर्भपात, डीएंड सी या अन्य सर्जरी, गर्भाशय की परत को कमजोर करती हैं। इससे बैक्टीरिया आसानी से अंदर प्रवेश कर सकते हैं। पीआईडी का खतरा बढ़ता है।
असुरक्षित संबंध पीआईडी का सबसे बड़ा कारण हैं। कंडोम का प्रयोग करने से न केवल यौन संचारित संक्रमणों एसटीआई (STIs) से बचाव होता है बल्कि यह गर्भाशय और फैलोपियन ट्यूब्स तक संक्रमण पहुंचने से रोकता है।
मासिक धर्म और डिलीवरी के बाद गर्भाशय व योनि क्षेत्र संक्रमण के लिए अधिक संवेदनशील होते हैं। इस समय स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। जिससे बैक्टीरिया संक्रमण न फैला सकें।
योनि को बार-बार अंदर से धोना (डूशिंग) उसकी प्राकृतिक पीएच बैलेंस को बिगाड़ता है। इससे अच्छे बैक्टीरिया नष्ट होकर हानिकारक बैक्टीरिया को पनपने का मौका मिलता है। जो पीआईडी का कारण (Cause of PID) बनता है।
पौष्टिक और संतुलित आहार शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है। हरी पत्तेदार सब्जियां, मौसमी फल, साबुत अनाज और प्रोटीन युक्त भोजन संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं।
शरीर को डिटॉक्स (Detox) करने और अंगों के सुचारू कार्य के लिए पानी बेहद जरूरी है। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से संक्रमणकारी तत्व आसानी से बाहर निकलते हैं।
नियमित व्यायाम, योग और पर्याप्त नींद लेने से इम्यून सिस्टम मजबूत (Strong immune system) होता है। धूम्रपान और शराब से परहेज करना भी शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बनाए रखने में मदद करता है।
एंटीबायोटिक्स (Antibiotics):
पीआईडी का मुख्य कारण बैक्टीरियल संक्रमण होता है। डॉक्टर मरीज की स्थिति देखकर एंटीबायोटिक दवाओं का कोर्स लिखते हैं। इन्हें पूरा करना बहुत जरूरी होता है। वरना संक्रमण दोबारा होता है।
दर्द निवारक दवाएं (Pain relief medicines):
पीआईडी से निचले पेट और पेल्विक क्षेत्र (pelvic region) में तेज दर्द और सूजन होती है। इस असुविधा को कम करने के लिए दर्द निवारक दवाएं देते हैं। जिससे मरीज को आराम मिल सके।
आईयूडी हटाना (IUD Removal):
अगर गर्भनिरोधक उपकरण (आईयूडी) अस्वच्छ तरीके से लगाया गया हो और संक्रमण का कारण बन रहा हो तो डॉक्टर इसे तुरंत हटाने की सलाह देते हैं।
हॉस्पिटलाइजेशन:
यदि मरीज को तेज बुखार, लगातार दर्द, उल्टी या गंभीर संक्रमण हो, तो उसे अस्पताल में भर्ती करना पड़ता है। यहां उसे इंजेक्शन के जरिए एंटीबायोटिक्स (Antibiotics) और तरल पदार्थ दिए जाते हैं।
लेप्रोस्कोपिक सर्जरी (laparoscopic surgery):
यदि पीआईडी से फैलोपियन ट्यूब या गर्भाशय को गंभीर नुकसान हुआ हो या पस जमा हो गया हो, तो लेप्रोस्कोपिक सर्जरी (laparoscopic surgery) की जरूरत पड़ती है। इससे क्षतिग्रस्त हिस्सों की सफाई या उपचार करते हैं।
जीवनशैली सुधार:
पीआईडी के इलाज (Treatment of PID) के दौरान आराम करना, पौष्टिक आहार लेना और पर्याप्त मात्रा में पानी व तरल पदार्थों का सेवन करना बेहद जरूरी है। साथ ही धूम्रपान और शराब से परहेज करने की सलाह दी जाती है।
लगातार निचले पेट में दर्द और बुखार।
योनि से दुर्गंधयुक्त स्राव।
पीरियड्स में अनियमितता।
यौन संबंध के दौरान असहनीय दर्द।
गर्भधारण में कठिनाई।
ऐसे लक्षण दिखने पर तुरंत ग्रेटर नोएडा में सर्वश्रेष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ से संपर्क करें।
घाव को साफ और सूखा रखें।
डॉक्टर की दी गई दवाएँ समय पर लें।
कुछ हफ्तों तक यौन संबंध से परहेज करें।
फॉलो-अप चेकअप नियमित कराएं।
कब्ज से बचने के लिए हल्का और फाइबर युक्त भोजन करें।
ग्रेटर नोएडा में विशेषज्ञ से अपॉइंटमेंट बुक करें: +91 9667064100
पीआईडी एक गंभीर लेकिन पूरी तरह से इलाज योग्य संक्रमण है, जिसे समय पर पहचाना और सही तरीके से उपचार किया जाए तो इससे जुड़ी जटिलताओं से बचा जा सकता है। महिलाओं को चाहिए कि वे अपने शरीर में किसी भी असामान्यता को नजरअंदाज न करें और नियमित रूप से स्त्री रोग विशेषज्ञ से सलाह लें। सुरक्षित यौन संबंध, स्वच्छता और जागरूकता ही इस बीमारी से बचाव के मुख्य उपाय हैं। यदि आप उत्तर भारत में हैं और इलाज की योजना बना रही हैं, तो ग्रेटर नोएडा में पीआईडी उपचार की लागत जानकर आप बेहतर निर्णय ले सकती हैं और समय पर इलाज शुरू कर सकती हैं।
प्रश्न 1: पीआईडी का सबसे बड़ा कारण क्या है? (PID ka Sabse Bada Karan Kya Hai)
उत्तर: असुरक्षित यौन संबंध से होने वाले यौन संचारित संक्रमण (एसटीआई) सबसे बड़ा कारण है। इसे यौन संबंध बनाने के दौरान सावधानी जरूरी है।
प्रश्न 2: क्या पीआईडी से गर्भधारण प्रभावित होता है? (Kya PID se Garbhadhaan Prabhavit Hota Hai?)
उत्तर: हां, पीआईडी फैलोपियन ट्यूब्स को नुकसान पहुंचाकर बांझपन का कारण बनता है। ट्यूब्स के ब्लॉक होने से बांझपन का खतरा बढ़ जाता है।
प्रश्न 3: क्या पीआईडी पूरी तरह ठीक हो सकता है? (Kya PID Puri Tarah Theek Ho Sakta Hai?)
उत्तर: यदि पीआईडी का पता चल जाए तो एंटीबायोटिक्स और सही चिकित्सा से यह पूरी तरह ठीक हो सकता है। प्रजनन क्षमता सामान्य बनी रहती है।
प्रश्न 4: क्या यह बीमारी बार-बार हो सकती है? (Kya ye Bimari Baar-Baar ho sakti hai?)
उत्तर: एक बार यह संक्रमण हो जाने के बाद महिलाओं में इसके दोबारा होने का खतरा बढ़ जाता है। यदि असुरक्षित यौन संबंध या स्वच्छता पर ध्यान न दिया जाए तो पीआईडी बार-बार होता है।