Your Health, Our Priority

Request Call Back

Request an Appointment

CAPTCHA
Solve this simple math problem and enter the result. E.g. for 1+3, enter 4.
* By clicking on the above button you agree to receive updates on WhatsApp

नवजात शिशु के साथ यात्रा करने से पहले जानें ये जरूरी सावधान‍ियां

नवजात शिशु (Newborn Baby) के साथ यात्रा करना माता-पिता के लिए एक चुनौतीपूर्ण अनुभव होता है। शिशु का पाचन तंत्र, नींद और रोग प्रतिरोधक क्षमता अभी विकसित हो रही होती है। इसलिए यात्रा से पहले सावधानी बरतना और कुछ जरूरी नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है। Pediatric consultation in Noida में उपलब्ध है। इस ब्लॉग में हम पीडियाट्रिक गाइडलाइन के अनुसार नवजात शिशु के साथ यात्रा करने से पहले अपनाई जाने वाली मुख्य सावधानियों पर विस्तार से चर्चा करेंगे। में ऐसे मामलों के लिए विशेषज्ञ उपलब्ध हैं।

 

अभी अपॉइंटमेंट शेड्यूल करें – कॉल करें: +91 9667064100


नवजात शिशु के साथ यात्रा क्यों चुनौतीपूर्ण है? (Why traveling with a newborn is challenging)

 

अस्थिर इम्यून सिस्टमः (unstable immune system)

नवजात शिशु का इम्यून सिस्टम जन्म के बाद शुरुआती महीनों में पूरी तरह विकसित नहीं होता है। बाहरी वातावरण में मौजूद बैक्टीरिया, वायरस या धूल-मिट्टी के संपर्क में आने से संक्रमण का खतरा बढ़ता है। यात्रा के दौरान बार-बार जगह बदलने या भीड़भाड़ वाले स्थानों में जाने से शिशु को सर्दी, खांसी, बुखार या पेट के संक्रमण (Stomach Infections) का खतरा अधिक होता है। इसलिए सफर से पहले डॉक्टर की सलाह लेना और आवश्यक टीकाकरण की स्थिति जांचना जरूरी है।

 

नाजुक पाचन तंत्रः (delicate digestive system)

नवजात शिशु का पाचन तंत्र बहुत संवेदनशील होता है, जो अचानक बदलाव (जैसे पानी, तापमान या खानपान में फर्क) सहन नहीं कर पाता है। यात्रा के दौरान समय पर फीडिंग न मिलने या हाइजीन की कमी से पेट खराब, गैस, कब्ज या डायरिया (Constipation or diarrhea) जैसी दिक्कतें होती हैं। यदि शिशु केवल माँ का दूध पी रहा है, तो माँ को अपने खानपान और हाइड्रेशन का विशेष ध्यान रखना चाहिए। साफ पानी और दूध तैयार करने के लिए सैनिटाइज्ड बॉटल्स (sanitized bottles) और स्टरलाइज़र साथ रखना उपयोगी रहता है।

 

नींद और आराम में बाधाः (Disruption of sleep and rest)

लंबी यात्रा के दौरान लगातार आवाज, हलचल और नए माहौल के कारण शिशु की नींद प्रभावित होती है। नींद में रुकावट से शिशु चिड़चिड़ा (baby irritable) होता है। दूध पीने से इंकार करता है या बार-बार रोता है। यात्रा के समय शिशु के सामान्य सोने-जागने के रूटीन को यथासंभव बनाए रखना चाहिए। हल्का और आरामदायक कपड़ा पहनाना और कंबल या खिलौना साथ रखना शिशु को सुकून देता है।

 

सुरक्षा संबंधी जोखिमः (security risks)

वाहन, ट्रेन या विमान में शिशु की सही पोजिशनिंग और सीटिंग बेहद जरूरी होती है। कार या टैक्सी में हमेशा इन्फेंट कार सीट का उपयोग करें, ताकि झटकों या अचानक ब्रेक से बचाव हो सके। विमान यात्रा के दौरान टेकऑफ और लैंडिंग के समय शिशु के कानों पर दबाव न पड़े, इसके लिए उसे स्तनपान या पैसिफायर (Pacifiers) देने की सलाह दी जाती है। संक्रमण से बचाव के लिए हैंड सैनिटाइज़र का इस्तेमाल करें और भीड़भाड़ वाले स्थानों से दूरी रखें।

 

 

यात्रा से पहले तैयारी (Preparation before traveling)


डॉक्टर से सलाह लेंः

किसी भी यात्रा से पहले अपने पीडियाट्रिशियन (बाल रोग विशेषज्ञ) से संपर्क करें। डॉक्टर से शिशु की उम्र, वजन, स्वास्थ्य स्थिति और टीकाकरण रिकॉर्ड की पूरी जांच कराएं। यह जानें कि शिशु यात्रा के लिए फिट है या नहीं। विशेषकर यदि यात्रा लंबी है या अलग मौसम वाले क्षेत्र में जा रहे हैं। डॉक्टर से पूछें कि अगर यात्रा के दौरान बुखार, उल्टी, दस्त या डिहाइड्रेशन जैसे लक्षण दिखें तो क्या करना चाहिए। किसी एलर्जी, त्वचा समस्या (skin problem) या जन्मजात बीमारी वाले शिशु के लिए डॉक्टर विशेष सावधानियां या अतिरिक्त दवाइयां सुझाते हैं। यदि विमान यात्रा है, तो डॉक्टर से कान के दबाव और ऑक्सीजन स्तर से संबंधित सलाह भी अवश्य लें।


जरूरी दवाइयां और आपातकालीन किट तैयार करेंः

एक छोटा फर्स्ट एड या ट्रैवल मेडिकल किट तैयार रखें जिसमें बच्चे की आम जरूरत की दवाइयां हों। सामान्य उपयोग की दवाइयां रखें  जैसे बुखार के लिए: पेरासिटामोल या डॉक्टर द्वारा बताई दवा। पेट दर्द या गैस के लिए इन्फेंट ग्रिप वॉटर या सिमेथिकोन ड्रॉप्स। सर्दी व खांसी के लिए डॉक्टर द्वारा सुझाई गई सिरप। डायरिया के लिए ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन (ओआरएस) पाउडर साथ रखे।


निम्न आवश्यक वस्तुएं अवश्य रखें:

थर्मामीटर, ड्रॉपर या मापने वाला चम्मच, गीले वाइप्स और डिस्पोजेबल डाइपर, सैनिटाइजर और साफ टिशू, बेबी लोशन (Baby Lotion) या क्रीम (स्किन ड्राइनेस से बचाने के लिए) यह सभी दवाइयां डॉक्टर की सलाह से ही रखें और उन पर डोज व उपयोग की जानकारी स्पष्ट लिखी होनी चाहिए।


टीकाकरण अपडेट रखेंः

यात्रा से पहले यह सुनिश्चित करें कि शिशु के सभी जरूरी टीके समय पर लग चुके हों। टीकाकरण से शिशु को संक्रमणों जैसे पोलियो (Polio), डिप्थीरिया, टिटनस, हेपेटाइटिस-बी, और न्यूमोनिया से सुरक्षा मिलती है। अगर यात्रा विदेश या किसी अन्य राज्य में हो रही है, तो उस क्षेत्र के अनुसार अतिरिक्त टीकाकरण की जानकारी डॉक्टर से लें। समय पर टीकाकरण करवाने से यात्रा के दौरान संक्रमण, वायरस या बैक्टीरिया के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। टीकाकरण कार्ड को अपने ट्रैवल दस्तावेजों के साथ रखना न भूलें।


यात्रा के दौरान सुरक्षा उपाय (Safety measures during travel)


सही सीट और पोजिशनः


कार में यात्रा:
हमेशा इन्फेंट कार सीट का उपयोग करें जो पीछे की ओर फिट हो। कार सीट को वाहन की बैक सीट (पिछली सीट) पर सही तरीके से बेल्ट या लॉक सिस्टम से फिक्स करें। कार सीट पर शिशु को कभी ढीले कपड़ों या अतिरिक्त कुशन के साथ न रखें। इससे पोजिशन अस्थिर हो सकती है।


विमान यात्रा में:
एयरलाइन द्वारा उपलब्ध इन्फेंट सीट बेल्ट या बेसिनेट का उपयोग करें। टेकऑफ और लैंडिंग के समय शिशु को गोद में सुरक्षित पकड़ें, और यदि संभव हो तो उसे स्तनपान या पैसिफायर दें ताकि कानों में दबाव का असर कम हो। लंबी यात्रा के दौरान हर 1–2 घंटे में छोटा ब्रेक लें, ताकि शिशु को हिलाया जा सके और उसकी स्थिति बदली जा सके।


तापमान और कपड़ेः
शिशु के शरीर का तापमान जल्दी बदलता है, इसलिए उसे मौसम के अनुसार हल्के, सांस लेने वाले कपड़े पहनाएं। अत्यधिक ठंडे वातावरण में मुलायम टोपी, मोज़े और कंबल का प्रयोग करें पर ओवरकवर न करें। अधिक गर्मी से भी परेशानी होती है। अगर एयर-कंडीशन वाहन या विमान में हैं, तो बच्चे को लेयरिंग (परतों में कपड़े) पहनाएं ताकि जरूरत पड़ने पर कपड़े उतारे या बढ़ाए जा सकें। सीधे धूप, ठंडी हवा या तेज़ पंखे से बच्चे को बचाएं।


सफाई और हाइजीनः
यात्रा के दौरान हाथों की सफाई बेहद जरूरी है। सैनिटाइजर, गीले वाइप्स (wet wipes) और टिशू (tissue) हमेशा साथ रखें। बच्चे को दूध पिलाने या पकड़ने से पहले अपने हाथ साफ करें। बोतल, निप्पल, चम्मच या ड्रॉपर हमेशा स्टरलाइज़्ड और साफ़-सुथरे हों। अगर  सार्वजनिक स्थान (एयरपोर्ट, होटल, स्टेशन) पर ठहरना पड़े तो शिशु के संपर्क में आने वाली सतहों (टेबल, सीट, हैंडल) को वाइप्स से पोंछें। बच्चे के आस-पास धूल, धुआं या परफ्यूम जैसी तेज गंधों से बचें।


यात्रा के समय खाने-पीने और नींद की देखभाल (Feeding and sleep care during travel)

 

फीडिंगः (Feeding)
मां का दूध शिशु के लिए सबसे सुरक्षित और पोषण से भरपूर विकल्प है। यह संक्रमण से भी बचाता है। अगर बोतल फीडिंग करते हैं तो पानी और दूध दोनों की सफाई पर विशेष ध्यान दें। फीडिंग के बीच लंबे अंतराल न रखें। छोटे-छोटे समयांतराल पर दूध पिलाएं ताकि डिहाइड्रेशन (dehydration) या भूख से चिड़चिड़ापन न हो। यात्रा के दौरान फीडिंग (Feeding while traveling) कवर साथ रखें ताकि सार्वजनिक जगहों पर आसानी और गोपनीयता बनी रहे।


नींदः (Sleep)
शिशु को आरामदायक और सुरक्षित स्थिति में सुलाएं। सिर के नीचे ऊंचा तकिया या भारी बिस्तर न रखें। यात्रा में आवाज या रोशनी से नींद प्रभावित हो सकती है, इसलिए शांत माहौल बनाए रखें। यदि शिशु की नींद की दिनचर्या बिगड़ जाए तो धैर्य रखें। धीरे-धीरे वह सामान्य हो जाएगी।


गैस और पेट दर्द से बचावः (Prevention of gas and stomach pain)
हर फीड के बाद बच्चे को कुछ मिनट तक डकार दिलाना जरूरी है। जिससे पेट में हवा न भरे। शिशु को लंबे समय तक एक ही पोजिशन में न रखें। समय-समय पर स्थिति बदलें। पेट दर्द की स्थिति में हल्की मालिश या डॉक्टर द्वारा बताए उपाय अपनाएं।

 

 

यात्रा के दौरान स्वास्थ्य संबंधी चेतावनी संकेत (Health warning signs during travel)

यात्रा के दौरान नवजात शिशु का शरीर बाहरी वातावरण, तापमान, और संक्रमण के प्रति अधिक संवेदनशील होता है। इसलिए कुछ लक्षणों को नज़रअंदाज़ करना खतरनाक साबित होता है। नोएडा में Pediatric consultation के लिए डॉक्टर उपलब्ध है। अगर नीचे दिए गए किसी भी संकेत को आप महसूस करें। तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें या नजदीकी चिकित्सा केंद्र पर जाएं।

 

लगातार तेज रोना या बेचैनीः
यदि शिशु बार-बार रो रहा है और किसी भी तरह शांत नहीं हो पा रहा, तो यह पेट दर्द, गैस, बुखार या संक्रमण का संकेत होता है। बेचैनी के साथ अगर शिशु दूध पीने से इंकार करे या सामान्य प्रतिक्रिया न दे। तो स्थिति गंभीर होती है। कभी-कभी कान का संक्रमण या गैस्ट्रो कॉलिक (gastro colic) भी लगातार रोने का कारण बनता है। इसलिए चिकित्सकीय जांच आवश्यक है।

 

बार-बार उल्टी या दस्तः
यात्रा के दौरान यदि शिशु को बार-बार उल्टी या पतले दस्त हो रहे हैं। तो यह संक्रमण या डिहाइड्रेशन (पानी की कमी) का संकेत है। उल्टी के साथ दूध न पचना, सुस्ती या मुंह सूखना भी खतरे के लक्षण हैं। ऐसे में तुरंत बच्चे को ORS या स्तनपान देते रहें और डॉक्टर से संपर्क करें। लंबे समय तक लक्षण बने रहने पर डिहाइड्रेशन से जीवन-जोखिम की स्थिति भी बनती है।

 

तेज बुखार या ठंड लगनाः
यदि शिशु का तापमान 100.4°F (38°C) से अधिक हो जाए, तो तुरंत चिकित्सक से परामर्श करें। यात्रा में तापमान में बदलाव, संक्रमण, या थकान से वायरल या बैक्टीरियल इंफेक्शन होता है। शिशु को ठंड लगना या लगातार कांपना भी किसी गंभीर संक्रमण या सेप्सिस का संकेत (sign of sepsis) होता है। बुखार के दौरान कभी भी दवा स्वयं न दें। केवल डॉक्टर द्वारा बताई गई दवा ही दें।

 

नींद में असामान्य बदलाव या अत्यधिक सुस्तीः
यदि शिशु असामान्य रूप से बहुत अधिक सो रहा है या बिल्कुल नहीं सो रहा, तो यह थकान, बुखार या संक्रमण से जुड़ा होता है। सुस्ती, प्रतिक्रिया में कमी, या बच्चे का बहुत शांत रहना (जबकि सामान्यतसक्रिय रहता है) भी चेतावनी का संकेत है। यह स्थिति रक्त में शुगर या ऑक्सीजन की कमी या नर्वस सिस्टम की समस्या (nervous system problems) से भी जुड़ी होती है। तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।

 

सांस लेने में कठिनाई या घरघराहटः
यदि शिशु तेज सांस ले रहा है, छाती अंदर-बहुत अंदर जा रही है, या घरघराहट (wheezing) सुनाई दे रही है, तो यह सांस संबंधी संक्रमण या एलर्जी का लक्षण है। यह स्थिति विशेष रूप से तब खतरनाक होती है जब होंठ या नाखूनों का रंग नीला या बैंगनी दिखने लगे। यह ऑक्सीजन की कमी का संकेत है। तुरंत नजदीकी अस्पताल या बाल रोग विशेषज्ञ से संपर्क करें


निष्कर्ष (Conclusion)

नवजात शिशु के साथ यात्रा करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है, लेकिन सही तैयारी इसे सुरक्षित बना देती है। इसके लिए पीडियाट्रिक गाइडलाइन का पालन करना और यात्रा से पहले आवश्यक तैयारी करना बेहद ज़रूरी है। बच्चे की उम्र, वजन, स्वास्थ्य और टीकाकरण स्थिति के अनुसार उचित सावधानियां अपनाने से यात्रा सुरक्षित और सुखद होती है। लेकिन जरा सी लापरवाही भारी पड़ सकती है। ऐसे में यदि आपको विशेषज्ञ सलाह चाहिए, तो नोएडा में सबसे अच्छा बच्चों का अस्पताल (best children's hospital in noida) चुनकर अपने नवजात की हेल्थ को प्राथमिकता देना हमेशा सही फैसला होता है।

 

विशेषज्ञ से तुरंत संपर्क करें – कॉल करें: +91 9667064100


अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)


प्रश्न 1: क्या नवजात शिशु को लंबी यात्रा पर ले जाना सुरक्षित है?
उत्तर: हां, लेकिन केवल तब जब बच्चा स्वस्थ हो और डॉक्टर की सलाह ली गई हो। इसलिए डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।


प्रश्न 2: यात्रा के दौरान कितनी बार शिशु को दूध पिलाना चाहिए?
उत्तर: बच्चे की जरूरत और उम्र के अनुसार हर 2–3 घंटे में। मां का दूध बच्चे के लिए फायदेमंद है।


प्रश्न 3: क्या यात्रा के दौरान नींद में बदलाव सामान्य है?
उत्तर: हां, नए वातावरण और आवाज की वजह से नींद प्रभावित होती है।


प्रश्न 4: कार सीट की कौन-सी दिशा सुरक्षित है?
उत्तर: नवजात के लिए हमेशा पीछे की ओर लगाई गई कार सीट सुरक्षित मानी जाती है। इसलिए उसे पीछे की सीट पर बैठाएं।


प्रश्न 5: क्या बच्चे को यात्रा के दौरान बाहर धूप में ले जाना चाहिए?
उत्तर: नवजात के लिए सीधे धूप से बचें। हल्की छाया और सुरक्षित तापमान बनाए रखें। ज्यादा  तापमान उसे छिड़चिड़ा बनाता है।