Your Health, Our Priority

Request Call Back

Request an Appointment

CAPTCHA
Solve this simple math problem and enter the result. E.g. for 1+3, enter 4.
* By clicking on the above button you agree to receive updates on WhatsApp

गॉलब्लैडर की सूजन (कोलेसिस्टाइटिस) का इलाज नोएडा में

गॉलब्लैडर की सूजन जिसे कोलेसिस्टाइटिस (Cholecystitis) कहा जाता है। एक ऐसी स्थिति है जिसमें पित्ताशय की दीवार में जलन, सूजन या संक्रमण हो जाता है। यह समस्या अधिकतर पित्त की पथरी के कारण होती है। लेकिन कभी-कभी संक्रमण, ट्यूमर या पित्त नली में रुकावट से भी विकसित होती है। यह स्थिति अचानक या लंबे समय तक दोनों रूप में होती है। समय पर इलाज न मिलने पर जानलेवा जटिलताओं में बदलती है। बेस्ट हॉस्पिटल फॉर गॉलब्लैडर ट्रीटमेंट नोएडा में उपलब्ध है। नोएडा में गॉलब्लैडर रोगों का आधुनिक इलाज एंडोस्कोपिक, लेप्रोस्कोपिक और मिनिमल इनवेसिव तकनीकों से किया जाता है। जिनसे मरीज जल्दी रिकवर होते हैं।


गॉलब्लैडर क्या है? (Gallbladder kya hai in Hindi)

गॉलब्लैडर एक छोटा थैलीनुमा अंग है। जो लिवर के नीचे स्थित रहता है। इसका कार्य लिवर द्वारा निर्मित पित्त को स्टोर करना और भोजन के पाचन में मदद करना है। यदि इस अंग में सूजन या पथरी बन जाए, तो पाचन तंत्र प्रभावित होता है और तेज दर्द, बुखार व उल्टी जैसे लक्षण दिखाई देते हैं।


गॉलब्लैडर की सूजन क्या होती है? (Gallbladder ki sujan kya hoti hai?)

गॉलब्लैडर की सूजन तब होती है। जब इसमें संक्रमण, पथरी का फंसना, सूजन या ब्लॉकेज के कारण पित्त का प्रवाह रुकता है। इसके परिणामस्वरूप गॉलब्लैडर की दीवार में तेज सूजन और दर्द उत्पन्न होता है। जिसे चिकित्सा की भाषा में कोलेसिस्टाइटिस कहा जाता है। कोलेसिस्टाइटिस मुख्यतः दो प्रकार का होता है। पहला एक्यूट कोलेसिस्टाइटिस (colecistitis) में अचानक तेज दर्द, बुखार और उल्टी जैसी गंभीर समस्याएं होती हैं। यह अक्सर पथरी के कारण होती है। दूसरा क्रॉनिक कोलेसिस्टाइटिस में लंबे समय तक बार-बार दर्द और सूजन की समस्या रहती है। धीरे-धीरे पित्ताशय कमजोर हो जाता है। यदि समय पर उचित इलाज न किया जाए तो संक्रमण तेजी से फैल सकता है और यह जीवन के लिए खतरनाक भी हो सकता है।


गॉलब्लैडर की सूजन के कारण (Gallbladder ki sujan ke kaaran in Hindi)

 

  • गॉलब्लैडर की पथरीः जब पथरी गॉलब्लैडर की नली में फंसती है, तो पित्त का प्रवाह रुकता है और सूजन शुरू होती है।

  • बैक्टीरियल संक्रमणः पित्त के रुकने पर बैक्टीरिया तेजी से बढ़ते हैं और गंभीर संक्रमण बनाते हैं।

  • पित्त नली में रुकावटः संकुचन या पथरी से दबाव बढ़ने पर गॉलब्लैडर सूज जाता है।

  • ट्यूमर या पॉलीप्सः पित्ताशय या पैंक्रियास का ट्यूमर गॉलब्लैडर के प्रवाह को रोक देता है।

  • कम रक्त प्रवाहः गंभीर बीमारियों में गॉलब्लैडर को पर्याप्त रक्त नहीं मिलता, जिससे सूजन होती है।

  • चोट या सर्जरी के बाद जटिलताः पेट की सर्जरी के बाद संक्रमण बढ़ने पर भी समस्या हो सकती है।

 

लक्षण (Symptoms)

 

  • दाएं ऊपरी पेट में तेज या पकड़ने जैसा दर्द

  • दर्द का कंधे या पीठ तक फैलना

  • तेज बुखार और कंपकंपी

  • लगातार उल्टी, मितली

  • पेट में सूजन या भारीपन

  • भूख में कमी

  • पीलिया (यदि पित्त नली में भी रुकावट हो)


जोखिम कारक (Risk Factors)

  • 40 वर्ष से अधिक आयु

  • महिलाओं में अधिक संभावना

  • मोटापा या हाई-फैट डाइट

  • गर्भावस्था

  • डायबिटीज

  • पित्त की पथरी का इतिहास

  • तेजी से वजन घटना/बढ़ना

  • लिवर या पैंक्रियाज रोग


कब डॉक्टर से मिलें? (When to See a Doctor)

 

  • दाएं पेट में अचानक तेज दर्द

  • बुखार के साथ कंपकंपी

  • उल्टी रुक न रही हो

  • पीलिया दिखाई दे

  • दर्द 6 घंटे से अधिक बना रहे

  • पेट में सूजन महसूस हो


जांच की प्रक्रिया (Diagnosis)

 

  • अल्ट्रासाउंडः गॉलब्लैडर की पथरी, सूजन व दीवार की मोटाई का पता चलता है।

  • एमआरसीपीः पित्त नली, गॉलब्लैडर और पथरी का 3डी व्यू देता है।

  • सीटी स्कैनः गंभीर सूजन, पस बनने या संक्रमण का पता चलता है।

  • लिवर फंक्शन टेस्ट (एलएफटी): एंजाइम और बिलीरुबिन बढ़ने से संक्रमण/रुकावट की पुष्टि होती है।

  • ईआरसीपी: यदि पथरी पित्त नली में फंसी हो, तो इसी प्रक्रिया में पथरी निकालकर उपचार भी किया जाता है।


नोएडा में उपलब्ध आधुनिक इलाज (Treatment Options in Noida)

नोएडा में गॉलब्लैडर की समस्याओं का इलाज अत्याधुनिक तकनीकों से किया जाता है। इन तकनीकों में एंडोस्कोपिक, लेजर और लेप्रोस्कोपिक प्रक्रियाएं शामिल हैं। जो सुरक्षित, कम दर्द वाली और शीघ्र रिकवरी वाली होती हैं। इलाज की योजना मरीज की स्थिति, पथरी की स्थिति और गॉलब्लैडर में सूजन की गंभीरता के अनुसार बनाई जाती है।


लेप्रोस्कोपिक गॉलब्लैडर सर्जरीः

यदि गॉलब्लैडर में पथरी बार-बार दर्द और सूजन पैदा करती है या संक्रमण का खतरा रहता है, तो गॉलब्लैडर को हटाना सबसे सुरक्षित और प्रभावी विकल्प होता है। प्रक्रिया बिना बड़े चीरे के होती है, केवल 3–4 छोटे छेद से की जाती है। ऑपरेशन के बाद कम दर्द होता है। अधिकांश मरीज 24–48 घंटे में डिस्चार्ज हो जाते हैं। सामान्य जीवन और कामकाज में जल्दी रिकवरी होती है। सर्जरी से जुड़े जटिलताएं अपेक्षाकृत कम होती हैं। पुराने या गंभीर मरीजों के लिए भी सुरक्षित तकनीक। लेप्रोस्कोपिक सर्जरी में कैमरा और छोटे उपकरणों की मदद से गॉलब्लैडर को बाहर निकाल दिया जाता है। यह विधि पारंपरिक ओपन सर्जरी की तुलना में कम समय लेने वाली और कम जोखिम वाली होती है।

 

ईआरसीपी- पित्त नली की पथरी का इलाज

कभी-कभी पथरी गॉलब्लैडर से निकलकर पित्त नली में फंसती है। जिससे पीलिया, पेट दर्द और संक्रमण जैसी समस्याएं होती हैं। ऐसे मामलों में ईआरसीपी (एंडोस्कोपिक रेट्रोग्रेड कोलेंजियोपैंक्रेटोग्राफी) तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है। प्रक्रिया बिना किसी चीरे के की जाती है। पीलिया और पेट दर्द तेजी से कम होते हैं। जरूरत पड़ने पर पित्त नली में स्टेंट लगाकर नली खोली जा सकती है। पथरी तुरंत निकाल दी जाती है और आगे के संक्रमण का खतरा कम होता है। बुजुर्ग और कमजोर मरीजों के लिए भी सुरक्षित। ईआरसीपी एक एंडोस्कोपिक प्रक्रिया है, जिसमें पेट और पित्त नली में छोटे उपकरण डालकर पथरी को हटाया जाता है।

 

एंटीबायोटिक और दवाओं द्वारा मैनेजमेंटः

गॉलब्लैडर में शुरुआती संक्रमण या हल्की सूजन के मामलों में एंटीबायोटिक दवाएं, दर्द निवारक और फ्लूइड थैरेपी दी जाती है। संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए एंटीबायोटिक कोर्स 7–10 दिनों का होता है। पेट दर्द और ऐंठन के लिए हल्के दर्दनिवारक। शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बनाए रखने के लिए फ्लूइड थेरेपी। यह तरीका गंभीर स्थिति से पहले मरीज को स्थिर करने और जटिलताओं को रोकने में मदद करता है।

 

गंभीर मामलों में ओपन सर्जरीः

अगर गॉलब्लैडर में सूजन बहुत ज्यादा हो, संक्रमण फैल चुका हो, या गॉलब्लैडर फटने का खतरा हो, तो ओपन सर्जरी की जाती है। यह पारंपरिक सर्जिकल प्रक्रिया होती है। जटिल मामलों में ही इसका इस्तेमाल किया जाता है। विशेषज्ञ सर्जन द्वारा किया जाता है और मरीज की स्थिति के अनुसार ऑपरेशन की तैयारी होती है। ओपन सर्जरी में रिकवरी समय अधिक होता है, लेकिन यह गंभीर मामलों में जीवनरक्षक साबित होती है।


जीवनशैली और बचाव (Lifestyle & Prevention)

गॉलब्लैडर की समस्या को ठीक करने और दोबारा होने से बचाने के लिए जीवनशैली में सुधार अत्यंत जरूरी है।

 

  • कम वसा वाला भोजन: तली-भुनी, मसालेदार और भारी चीजों से बचें।

  • मोटापा नियंत्रित रखें: अतिरिक्त वजन पित्ताशय पर दबाव डाल सकता है।

  • नियमित व्यायाम: हल्की-फुल्की एक्सरसाइज, योग और प्राणायाम अपनाएं।

  • पर्याप्त पानी पिएं: पित्त का प्रवाह सुचारु रहता है और पथरी बनने का खतरा कम होता है।

  • पथरी का समय पर इलाज: बार-बार पथरी बनने की स्थिति में तुरंत उपचार लें।

  • शराब और धूम्रपान से दूरी: ये दोनों ही गॉलब्लैडर की सूजन और संक्रमण को बढ़ा सकते हैं।

  • संतुलित आहार: हरी सब्जियां, फल और फाइबर युक्त आहार शामिल करें।

  • तनाव कम करें: ध्यान, मेडिटेशन और पर्याप्त नींद को प्राथमिकता दें।


नोएडा में गॉलब्लैडर की सूजन (कोलेसिस्टाइटिस) का इलाजः

नोएडा में आधुनिक तकनीकें जैसे लेप्रोस्कोपिक सर्जरी, ईआरसीपी, एंडोस्कोपिक उपचार और एंटीबायोटिक मैनेजमेंट सुरक्षित, प्रभावी और कम दर्द वाली प्रक्रियाएं हैं। बेस्ट गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट नोएडा उपलब्ध है। नोएडा में एंडोस्कोपिक ईआरसीपी, लेप्रोस्कोपिक सर्जरी और एडवांस स्टेंटिंग तकनीकें गॉलब्लैडर व पित्त नली की समस्याओं का सुरक्षित, आधुनिक और प्रभावी इलाज प्रदान करती हैं।


अभी गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट से संपर्क करें – +91 9667064100


निष्कर्ष (Conclusion)

गॉलब्लैडर की सूजन (कोलेसिस्टाइटिस) एक गंभीर स्थिति है जो पथरी, संक्रमण या रुकावट के कारण होती है। तेज पेट दर्द, बुखार, उल्टी और पीलिया इसके मुख्य लक्षण हैं। समय पर इलाज न मिलने पर संक्रमण लिवर तक फैल सकता है और स्थिति जानलेवा बन सकती है। समय पर इलाज और जीवनशैली सुधार से गॉलब्लैडर की समस्या को नियंत्रित करना और जटिलताओं से बचना संभव है।


अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)


प्रश्न 1. क्या गॉलब्लैडर की सूजन बिना सर्जरी से ठीक होती है?
उत्तरः कुछ शुरुआती संक्रमण दवाओं से ठीक होते हैं। लेकिन पथरी वाली सूजन में अक्सर सर्जरी जरूरी होती है।


प्रश्न 2. क्या लेप्रोस्कोपिक सर्जरी सुरक्षित है?
उत्तरः हां, यह सबसे सुरक्षित और कम दर्द वाली प्रक्रिया है। जिसमें मरीज जल्द ठीक होता है।


प्रश्न 3. क्या गॉलब्लैडर हटने से पाचन पर असर पड़ता है?
उत्तरः नहीं, अधिकतर लोग सर्जरी के बाद सामान्य जीवन जीते हैं। हल्का डाइट कंट्रोल शुरुआती दिनों में जरूरी होता है।


प्रश्न 4. क्या गॉलब्लैडर स्टोन दोबारा बनते हैं?
उत्तरः गॉलब्लैडर हटाने के बाद स्टोन नहीं बनते। अगर पित्त नली में स्टोन बने तो नियमित फॉलोअप जरूरी  होता है।


प्रश्न 5. क्या कोलेसिस्टाइटिस जानलेवा होता है?
उत्तरः हां, इलाज में देरी होने पर संक्रमण खतरनाक रूप लेता है। इसलिए लक्षण दिखते ही डॉक्टर की सलाह आवश्यक है।