Your Health, Our Priority

Request Call Back

Request an Appointment

CAPTCHA
Solve this simple math problem and enter the result. E.g. for 1+3, enter 4.
* By clicking on the above button you agree to receive updates on WhatsApp

नोएडा में गॉल ब्लैडर स्टोन का इलाज

हमारे शरीर में कई ऐसे अंग हैं। जो चुपचाप लगातार अपना काम करते हैं। इन्हीं में से एक है गॉल ब्लैडर (पित्ताशय) है। यह लीवर के नीचे एक छोटा थैलीनुमा अंग है। जो पित्त को जमा करके भोजन पचाने में मदद करता है। लेकिन जब इसमें पत्थरी बनती है, तो यह गंभीर परेशानी का कारण बनती है। यदि आप नोएडा या उसके आसपास रहते हैं, तो यहां कई अनुभवी जनरल सर्जन और गैस्ट्रो सर्जन उपलब्ध हैं, जो गॉल ब्लैडर स्टोन के इलाज में विशेषज्ञता रखते हैं। नोएडा में गॉल ब्लैडर स्टोन का इलाज (Gall bladder stone treatment in Noida) उपलब्ध है। सही समय पर जांच और सर्जरी कराकर न केवल गंभीर जटिलताओं से बचा जा सकता है, बल्कि जीवन को फिर से सामान्य और स्वस्थ बनाया जा सकता है।


इस ब्लॉग में हम गॉल ब्लैडर स्टोन के कारण, लक्षण, इलाज और कब डॉक्टर को दिखाना चाहिए, इस पर विस्तार से चर्चा करेंगे।


अधिक जानकारी या अपॉइंटमेंट के लिए कॉल करें: +91 9667064100

 

गॉल ब्लैडर स्टोन क्या है ? (Gall Bladder Stone kya hai in Hindi)

गॉल ब्लैडर स्टोन पित्ताशय (Gallbladder) में बनने वाले कठोर और ठोस टुकड़े होते हैं। जो मुख्य रूप से पित्त (Bile) में मौजूद कोलेस्ट्रॉल, कैल्शियम और बिलीरुबिन जैसे तत्वों के जमाव से बनते हैं। इनका आकार बहुत छोटा यानी रेत के दाने जितना सूक्ष्म होता है। कई बार बड़ा होकर गोल्फ बॉल जितना भारी भी होता है। मेडिकल भाषा में इसे कोलेलिथियसिस (Cholelithiasis) कहते हैं। यह समस्या तब उत्पन्न होती है जब गॉल ब्लैडर में संग्रहित पित्त का संतुलन बिगड़ता है। उसमें मौजूद वसा, लवण या अन्य पदार्थ क्रिस्टल का रूप लेकर आपस में जुड़कर पत्थरी बनाते हैं। अक्सर छोटे स्टोन बिना लक्षण के रहते हैं, लेकिन जब यह बड़े हो जाते हैं या पित्त नलिकाओं (Bile Ducts) को अवरुद्ध करते हैं। तब मरीज को तीव्र दर्द होता हैं। यह बीमारी महिलाओं में पुरुषों की अपेक्षा अधिक पाई जाती है


गॉल ब्लैडर और इसका कार्य (Gall Bladder aur iska Karya in Hindi)

लीवर लगातार पित्त बनाता है, जिसे गॉल ब्लैडर सुरक्षित रखता है। जब हम वसा युक्त खाना खाते हैं तो गॉल ब्लैडर सिकुड़कर पित्त को छोटी आंत में भेजता है। पित्त वसा को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ता है जिससे एंजाइम आसानी से पचाते हैं। वसा में घुलनशील विटामिन (ए, बी, ई, के) पचाने व शरीर में अवशोषित करने में पित्त आवश्यक है। वसा का सही तरीके से पाचन होने से एसिडिटी (Acidity), गैस (Gas) और अपच की समस्या कम होती है।


गॉल ब्लैडर स्टोन कैसे बनते हैं? (Gall Bladder Stone kaise bante hain in Hindi)

 

  • जब पित्त गाढ़ा हो जाता है।

  • पित्त में कोलेस्ट्रॉल, कैल्शियम, बिलीरुबिन जमते हैं।

  • ये तत्व मिलकर धीरे-धीरे कण बनाते हैं।

  • समय के साथ ये कण आपस में जुड़कर पथरी का रूप लेते हैं।

  • पत्थरी छोटी रेत के दाने जैसी या कई बार बड़े आकार की होती है।


गॉल ब्लैडर स्टोन के कारण (Gall Bladder Stone ke Karan in Hindi)

 

  • अत्यधिक कोलेस्ट्रॉलः जब पित्त में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा जरूरत से ज्यादा हती है। तो यह क्रिस्टल का रूप लेकर पत्थरी बनता है।

  • मोटापा और असंतुलित आहारः अधिक तैलीय, मसालेदार और वसा युक्त भोजन का सेवन करना। फास्ट फूड (Fast food), जंक फूड (Junk Food) और शुगर युक्त डाइट पित्त में असंतुलन पैदा करती है।


महिलाओं में हार्मोनल बदलाव: (Hormonal changes in women)

गर्भावस्था के दौरान हॉर्मोनल उतार-चढ़ाव। गर्भनिरोधक गोलियों का लंबे समय तक सेवन। मेनोपॉज (रजोनिवृत्ति) के दौरान हॉर्मोनल असंतुलन के कारण समस्या होती है।


डायबिटीज और लिवर रोगः (Diabetes and liver disease)

शुगर लेवल का लंबे समय तक नियंत्रण में न रहना। फैटी लिवर (Fatty Liver), सिरोसिस जैसी बीमारियाँ पित्त के संतुलन को बिगाड़ देती हैं।


तेजी से वजन कम होना:

लंबे समय तक खाना न खाने से पित्त गाढ़ा होता है। अचानक ज्यादा डाइटिंग या सर्जरी से वजन कम करने पर गॉल ब्लैडर में स्टोन बनने की संभावना बढ़ती है।


आनुवंशिक कारण: (Genetic Causes)

परिवार में किसी को गॉल ब्लैडर स्टोन होने पर इसकी संभावना बढ़ जाती है। कुछ लोगों में यह समस्या जन्मजात कारणों से भी होती है।

 

Gall Bladder Stone

 

गॉल ब्लैडर स्टोन के लक्षण (Gall Bladder Stone ke Lakshan in Hindi)

शुरुआत में गॉल ब्लैडर स्टोन “साइलेंट” रहते हैं। यानी कोई लक्षण नहीं दिखाते, लेकिन जब यह पित्त नली को अवरुद्ध करते हैं, तब लक्षण दिखते हैं।

 

  • पेट के ऊपरी दाहिने हिस्से में तेज दर्द

  • दर्द का पीठ या कंधे तक फैलना

  • भोजन के बाद पेट में भारीपन या सूजन

  • मतली और उल्टी

  • पीलिया यानी अगर स्टोन पित्त नली को ब्लॉक करे

  • बुखार और ठंड लगना – संक्रमण की स्थिति में

 

डॉक्टर को कब दिखाना चाहिए (When to see a doctor)


यदि आपको निम्म लक्षण हों, तो तुरंत जनरल सर्जन/गैस्ट्रो सर्जन को दिखाएं:

  • पेट में बार-बार या तेज दर्द होना

  • खाना खाने के बाद दर्द और उल्टी होना

  • पीलिया के लक्षण

  • तेज बुखार और ठंड लगना

  • बार-बार पाचन संबंधी समस्या होना

 

गॉल ब्लैडर स्टोन का इलाज (Treatment Options)


दवाः
छोटे और लक्षण रहित स्टोन के लिए कुछ दवा देते  हैं। यह दवा स्टोन को घोलने या पित्त को पतला करने में मदद करती हैं। मगर दवाओं से इलाज बहुत लंबा चलता है। सफलता की संभावना कम होती है। स्टोन दोबारा बनने का खतरा होता है। इसलिए दवा को स्थायी इलाज नहीं माना जाता है।


सर्जरीः
गॉल ब्लैडर स्टोन का सबसे सुरक्षित और स्थायी इलाज गॉल ब्लैडर को निकालना है। लेप्रोस्कोपिक सर्जरी में पेट में 3-4 छोटे छेद करके कैमरे व विशेष उपकरणों की मदद से गॉल ब्लैडर निकालते हैं। यह प्रक्रिया सुरक्षित, आधुनिक और कम दर्द वाली है। मरीज को सामान्य सर्जरी की तुलना में कम खून बहता है। टांके भी छोटे होते हैं। गॉल ब्लैडर सर्जरी नोएडा अस्पताल उपलब्ध है। अस्पताल में भर्ती रहने का समय कम (आमतौर पर 24-48 घंटे) होता है। मरीज 2-3 दिन में सामान्य जीवन जीता है। 1 हफ्ते के अंदर पूरी तरह रिकवर होता है।

 

ओपन सर्जरीः (Open Surgery)
यह तभी की जाती है जब स्टोन बहुत बड़ा होता है। या संक्रमण गंभीर होता है। लेप्रोस्कोपिक सर्जरी (laparoscopic surgery) संभव न हो तब इसमें पेट पर बड़ा चीरा लगाया जाता है। फिर गॉल ब्लैडर निकाला जाता है। इस प्रक्रिया में रिकवरी का समय लंबा होता है (10-15 दिन) होता है। मरीज को ज्यादा दर्द, टांके और अस्पताल में ज्यादा दिन रुकना पड़ता है।

 

गॉल ब्लैडर स्टोन से बचाव के उपाय (Prevention Tips)


संतुलित आहार का सेवन करेंः
भोजन में हरी सब्जियां, सलाद, फल और फाइबर युक्त अनाज शामिल करें। ज्यादा तैलीय, मसालेदार और तले हुए खाद्य पदार्थों से बचना चाहिए। फास्ट फूड और जंक फूड का सेवन कम से कम करें।


रोजाना व्यायाम करेंः
हल्की-फुल्की एक्सरसाइज जैसे वॉकिंग, योगा या साइक्लिंग को दिनचर्या में शामिल करें। मोटापा गॉल ब्लैडर स्टोन का बड़ा कारण होता है। इसलिए बीएमआई सामान्य बनाए रखें।


पर्याप्त मात्रा में पानी पिएंः
दिनभर में कम से कम 8–10 गिलास पानी पीना जरूरी है। पानी शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालता है। पित्त को गाढ़ा होने से रोकता है।


क्रैश डाइट से बचेंः
लंबे समय तक भूखे रहने से पित्त गाढ़ा होता है। जिससे स्टोन बनने का खतरा बढ़ता है। अचानक बहुत तेजी से वजन घटाने की कोशिश नहीं करें। धीरे-धीरे और प्राकृतिक तरीके से वजन कम करें।


अल्कोहल और धूम्रपान से दूर रहेंः
शराब और धूम्रपान लीवर और पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचाते हैं। यह आदतें पित्ताशय और लीवर की बीमारियों का खतरा कई गुना बढ़ाती हैं।

 

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में गॉल ब्लैडर स्टोन का इलाज

नोएडा में कई बड़े मल्टी-सुपर स्पेशलिटी अस्पताल और अनुभवी गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट मौजूद हैं। यहां पर 24x7 आपातकालीन देखभाल। लेप्रोस्कोपिक सर्जरी की आधुनिक मशीनें। इंटेंसिव केयर यूनिट आईसीयू। स्पेशलाइज्ड गैस्ट्रो और लेप्रोस्कोपिक सर्जन। कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस सुविधा मिलती है।


कुछ प्रमुख अस्पताल जिनमें गॉल स्टोन का आधुनिक इलाज उपलब्ध है: –

 

सही डॉक्टर का चुनाव कैसे करें?

  • डॉक्टर की स्पेशलाइजेशन देखें यानी वह गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट या जनरल/लेप्रोस्कोपिक सर्जन है।

  • अनुभव देखे कि वह कितनी सर्जरी कर चुके हैं।

  • पेशेंट रिव्यू और रेटिंग्स देखे।

  • इंश्योरेंस और पैकेज सुविधा चेक कर लें।

गॉल ब्लैडर स्टोन का इलाज कराने और विशेषज्ञ सर्जन से परामर्श के लिए कॉल करें: +91 9667064100

 

 

निष्कर्ष (Conclusion)

गॉल ब्लैडर स्टोन एक ऐसी समस्या है जो धीरे-धीरे विकसित होती है। शुरुआती चरण में अक्सर कोई लक्षण दिखाई नहीं देता है। कई बार मरीज को सालों तक पता भी नहीं चलता कि उसके पित्ताशय में स्टोन है। जैसे ही स्टोन का आकार बढ़ता है। यह पित्त नलिकाओं को अवरुद्ध करने लगता है। तब पेट के दाहिने ऊपरी हिस्से में तेज दर्द, अपच, गैस, उल्टी, मितली और कभी-कभी पीलिया जैसी गंभीर समस्या होती हैं। ऐसी स्थिति में समय गंवाना खतरनाक होता है। इसलिए तुरंत किसी योग्य सर्जन से परामर्श लेना जरूरी है।

 

 

गॉल ब्लैडर स्टोन को लेकर अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)


प्रश्न 1: गॉल ब्लैडर स्टोन के शुरुआती लक्षण क्या हैं? (Gall Bladder Stone ke shuruaati lakshan kya hain in Hindi)
उत्तर: गॉल ब्लैडर स्टोन के शुरुआती लक्षण धीरे-धीरे सामने आते हैं।  पेट के दाहिने ऊपरी हिस्से में दर्द, मतली, उल्टी और भारीपन इसके प्रमुख लक्षण हैं।


प्रश्न 2: क्या गॉल ब्लैडर स्टोन दवा से ठीक हो सकते हैं? (Kya Gall Bladder Stone dawa se theek ho sakte hain in Hindi)
उत्तर: नहीं, दवा केवल लक्षणों को नियंत्रित कर सकती है। स्थायी इलाज सर्जरी ही है। यही कारण है कि गॉल ब्लैडर स्टोन का स्थायी और प्रभावी इलाज सर्जरी है।


प्रश्न 3: गॉल ब्लैडर हटने के बाद जीवन पर क्या असर होता है? (Gall Bladder hatne ke baad jeevan par kya asar hota hai in Hindi)
उत्तर: गॉल ब्लैडर के बिना भी सामान्य जीवन जिया जा सकता है। केवल आहार पर थोड़ी सावधानी रखनी होती है। बीच-बीच में डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।


प्रश्न 4: लेप्रोस्कोपिक सर्जरी कितनी सुरक्षित है? (Laparoscopic Surgery kitni surakshit hai in Hindi)
उत्तर: यह एक आधुनिक, सुरक्षित और जल्दी रिकवरी वाली तकनीक है। गॉल ब्लैडर स्टोन के लिए लेप्रोस्कोपिक सर्जरी सबसे सुरक्षित और प्रभावी इलाज मानी जाती है।


प्रश्न 5: किन्हें गॉल ब्लैडर स्टोन का खतरा ज्यादा होता है? (Kaun log Gall Bladder Stones ke higher risk par hote hain in Hindi)
उत्तर: मोटापे से ग्रस्त लोग, महिलाएं (विशेषकर गर्भवती), 40 वर्ष से अधिक आयु वाले, डायबिटीज मरीज और फैमिली हिस्ट्री वाले लोग। इसलिए समय रहते डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।