Your Health, Our Priority

Request Call Back

Request an Appointment

CAPTCHA
Solve this simple math problem and enter the result. E.g. for 1+3, enter 4.
* By clicking on the above button you agree to receive updates on WhatsApp

बिना लक्षण वाली बीमारियां जो चुपचाप शरीर को नुकसान पहुंचाती हैं

कई गंभीर बीमारियां ऐसी होती हैं। जो शुरुआत में कोई दर्द, तकलीफ या स्पष्ट लक्षण नहीं देतीं, लेकिन अंदर ही अंदर शरीर के महत्वपूर्ण अंगों को नुकसान पहुंचाती रहती हैं। इन्हें ही मेडिकल भाषा में “साइलेंट डिजीज” या “साइलेंट किलर” कहा जाता है इन बीमारियों की सबसे बड़ी समस्या यह है कि जब तक लक्षण सामने आते हैं। जनरल फिजिशियन नोएडा में उपलब्ध है। तब तक बीमारी एडवांस स्टेज में पहुंच चुकी होती है। यही कारण है कि नियमित जांच जीवन रक्षक साबित होती है।


ज्यादा जानकारी के लिए कॉल करें: +91 9667064100


साइलेंट डिजीज क्या होती हैं? (What are Silent Diseases)

साइलेंट डिजीज वेह बीमारियां हैं, जो लंबे समय तक बिना किसी स्पष्ट लक्षण या दर्द के शरीर में मौजूद रहती हैं। धीरे-धीरे अंगों को नुकसान पहुंचाती हैं। मरीज खुद को सामान्य महसूस करता है, रोजमर्रा का काम करता रहता है, लेकिन बीमारी अंदर ही अंदर बढ़ती रहती है।


बिना लक्षण वाली बीमारियां क्यों खतरनाक हैं? (Why are asymptomatic diseases dangerous)

 

  • समय पर पहचान नहीं हो पाती

  • इलाज में देरी हो जाती है

  • अंग स्थायी रूप से डैमेज हो सकते हैं

  • अचानक हार्ट अटैक, स्ट्रोक या किडनी फेलियर का खतरा


कौन-कौन सी बीमारियां बिना बताए शरीर को नुकसान पहुंचाती हैं? (Which diseases harm the body without showing any symptoms)


साइलेंट हार्ट डिजीज (Silent Heart Disease)

हार्ट की नसों में ब्लॉकेज धीरे-धीरे बढ़ता है। लेकिन सीने में दर्द नहीं, सांस की दिक्कत नहीं। ईसीजी कई बार नॉर्मल रहता है। कई मरीजों को पहला लक्षण सीधा हार्ट अटैक के रूप में मिलता है। इसलिए सावधानी जरूरी होती है।

 

साइलेंट डायबिटीज (Type-2 Diabetes)

डायबिटीज सालों तक बिना लक्षण रह सकती है। संभावित संकेत हैं। बार-बार थकान, वजन बढ़ना, बार-बार पेशाब (अक्सर नजरअंदाज)। यह बीमारी किडनी, आंख, दिल और नसों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है।

 

हाई ब्लड प्रेशर– साइलेंट किलर (High blood pressure – the silent killer)

हाई ब्लड प्रेशर साइलेंट किलरज है। हाई बीपी को सबसे खतरनाक साइलेंट बीमारी माना जाता है। न दर्द, न चक्कर, न चेतावनी लेकिन यह हार्ट अटैक, स्ट्रोक और किडनी फेलियर (Kidney failure) का प्रमुख कारण है।


क्रॉनिक किडनी डिजीज–बिना दर्द की बीमारी (Chronic kidney disease (CKD)- painless disease)

क्रॉनिक किडनी डिजीज (सीकेडी) शुरुआती स्टेज में पूरी तरह साइलेंट रहती है। शुरुआती संकेत हैं हल्की थकान, पेशाब में झाग, हल्की सूजन। अधिकतर मरीजों को पता तब चलता है जब डायलिसिस की जरूरत पड़ जाती है।

 

फैटी लिवर डिजीज (Fatty liver disease)

फैटी लिवर डिजीज में लिवर में फैट जमा होता रहता है। लेकिन दर्द नहीं, पीलिया नहीं होता। अगर अनदेखा किया जाए तो यह लिवर सिरोसिस और लिवर फेलियर तक पहुंच सकता है।


थायरॉइड डिसऑर्डर (Thyroid disorder)

थायरॉइड डिसऑर्डर में थायरॉइड हार्मोन असंतुलन के लक्षण बहुत हल्के होते हैं। वजन बढ़ना या घटना, चिड़चिड़ापन, थकान। महिलाएं इससे अधिक प्रभावित होती हैं।


ऑस्टियोपोरोसिस – हड्डियों की चुपचाप कमजोरी (Osteoporosis – the silent weakening of bones)

ऑस्टियोपोरोसिस (हड्डियों की साइलेंट बीमारी) में हड्डियां धीरे-धीरे कमजोर होती जाती हैं। कोई दर्द, कोई चेतावनी नहीं होती, और पहला लक्षण अक्सर फ्रैक्चर होता है।

 

साइलेंट स्ट्रोक और ब्रेन डिजीज (Silent strokes and brain diseases)

साइलेंट स्ट्रोक में मस्तिष्क में छोटे-छोटे स्ट्रोक बिना किसी लक्षण के हो सकते हैं। नुकसान में शामिल हैं— याददाश्त कमजोर होना और भविष्य में बड़ा स्ट्रोक का खतरा है।


बिना लक्षण वाली बीमारियों की पहचान कैसे करें? (How to identify diseases that have no symptoms)


बिना लक्षण वाली बीमारियों की पहचान कैसे करें?

 

  1. सालाना हेल्थ चेक-अप

  2. ब्लड शुगर

  3. ब्लड प्रेशर

  4. लिपिड प्रोफाइल

  5. किडनी फंक्शन टेस्ट

  6. लिवर फंक्शन टेस्ट

  7. ईसीजी / ईको (डॉक्टर की सलाह पर)

 

बचाव और रोकथाम के उपाय (Prevention and control measures)

साइलेंट बीमारियां अक्सर बिना लक्षण के शरीर में धीरे-धीरे नुकसान पहुंचाती हैं। डायबिटीज डॉक्टर नोएडा में उपलब्ध है। इसलिए इनसे बचाव के लिए सतर्क रहना बेहद जरूरी है।


नियमित मेडिकल जांच:

साल में कम से कम एक बार सामान्य स्वास्थ्य जांच और हार्ट‑थायरॉइड‑ब्लड शुगर जैसे परीक्षण कराएं।


संतुलित आहार:

फल, सब्जियां, दालें, साबुत अनाज और प्रोटीन युक्त भोजन शामिल करें। जंक फूड, तली‑भुनी चीज़ों और अत्यधिक मीठा खाने से बचें।


नमक और शुगर सीमित:

हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज से बचने के लिए रोज़ाना नमक और शुगर की मात्रा नियंत्रित रखें।


रोजाना 30 मिनट वॉक या एक्सरसाइज:

हल्की से मध्यम शारीरिक गतिविधि हृदय, मोटापा और मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है।


धूम्रपान और शराब से दूरी:

यह आदतें हृदय, किडनी और लिवर के लिए अत्यंत हानिकारक हैं।


तनाव नियंत्रण:

योग, मेडिटेशन या पसंदीदा हॉबी के माध्यम से मानसिक तनाव कम करें।


निष्कर्ष (Conclusion)

साइलेंट बीमारियां शोर नहीं करतीं, लेकिन नुकसान गहरा करती हैं। अगर बीमारी का पता समय पर चल जाए, तो हार्ट अटैक (Heart attack) रोका जा सकता है, किडनी बचाई जा सकती है और स्ट्रोक से बचाव संभव है। स्वस्थ दिखना ही स्वस्थ होना नहीं है। आज जांच कराइए जिससे कल पछताना न पड़े। इन आदतों को अपनी जीवनशैली में शामिल करके आप साइलेंट बीमारियों का खतरा काफी हद तक कम कर सकते हैं और लंबे समय तक स्वस्थ रह सकते हैं।


अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)


प्रश्न 1. सबसे खतरनाक साइलेंट बीमारी कौन सी है?
उत्तर: हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज सबसे खतरनाक साइलेंट किलर होता है। इसलिए समय पर जांच होती है।


प्रश्न 2. क्या हार्ट अटैक बिना लक्षण आ सकता है?
उत्तर: हां, इसे साइलेंट हार्ट अटैक कहते हैं। इसलिए जीवनशैली में सुधार जरूरी है।


प्रश्न 3. क्या सीकेडी बिना दर्द होती है?
उत्तर: शुरुआती स्टेज में बिल्कुल बिना दर्द के होती है। इसलिए लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराना चाहिए।


प्रश्न 4. साइलेंट बीमारियों से कैसे बचें?
उत्तर: नियमित जांच और स्वस्थ जीवनशैली ही सबसे बड़ा बचाव है। इसलिए समय रहते जांच कराना चाहिए।