Your Health, Our Priority

Request Call Back

Request an Appointment

CAPTCHA
Solve this simple math problem and enter the result. E.g. for 1+3, enter 4.
* By clicking on the above button you agree to receive updates on WhatsApp

लंबे समय तक घुटने का दर्द: कारण और इलाज नोएडा में

लंबे समय तक घुटने का दर्द आज के समय में कई लोगों की जीवनशैली को प्रभावित कर रहा है। यह केवल चलने-फिरने में परेशानी नहीं पैदा करता, बल्कि रोजमर्रा के कामों और मानसिक स्वास्थ्य पर भी असर डालता है। सही समय पर जांच और इलाज से दर्द को नियंत्रित किया जा सकता है और घुटने की कार्यक्षमता लंबे समय तक बनी रहती है। नोएडा में घुटने का दर्द अस्पताल उपलब्ध है। अगर आप नोएडा में लंबे समय से घुटने के दर्द की जांच या इलाज करवाना चाहते हैं, तो अनुभवी ऑर्थोपेडिक हॉस्पिटल का चयन करना महत्वपूर्ण है।


अभी अपॉइंटमेंट शेड्यूल करें – कॉल करें: +91 9667064100

 

लंबे समय तक घुटने के दर्द के आम कारण (Common Causes of Chronic Knee Pain)

घुटना शरीर का सबसे बड़ा जोड़ है और यह हर दिन दबाव और गतिविधियों का सामना करता है। लंबे समय तक दर्द के प्रमुख कारण निम्न हैं:


ऑस्टियोआर्थराइटिसः

 

  • उम्र बढ़ने, वजन अधिक होने या जोड़ की अधिक उपयोग से घुटने के कार्टिलेज घिसता है। यह सूजन, जकड़न और लगातार दर्द का कारण बनता है।


रूमेटॉइड आर्थराइटिसः

 

  • यह ऑटोइम्यून रोग (Autoimmune diseases) है। जिसमें शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली घुटने के जोड़ पर हमला करती है। इसके कारण जोड़ सूजते हैं। लाल होते हैं और लंबे समय तक दर्द रहता है।


पुरानी चोट और लिगामेंट/मिनिस्कस समस्याएंः

 

  • खेल, गिरने या किसी दुर्घटना के कारण हुई चोट लंबे समय तक दर्द का कारण बनती है। मिनिस्कस टियर या लिगामेंट इंजरी से जोड़ कमजोर हो सकता है और दर्द बार-बार लौटता है।


संक्रमणः

 

  • पुराने जोड़ में संक्रमण या सर्जरी के बाद संक्रमण घुटने में सूजन और लगातार दर्द का कारण बनता है।


मोटापा और जीवनशैलीः

 

  • अधिक वजन घुटनों पर दबाव बढ़ाता है। जोड़ जल्दी घिसते हैं। बैठे रहने या कम एक्टिव जीवनशैली से मांसपेशियां कमजोर होती हैं। जिससे दर्द लंबे समय तक बना रहता है।


गाउट और यूरिक एसिडः

 

  • यूरिक एसिड की अधिकता से जोड़ों में क्रिस्टल जमते हैं। जिससे अचानक दर्द और सूजन होती है।


कब डॉक्टर से संपर्क करें ? (When to Consult a Doctor)

आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए अगर:

 

  • दर्द इतना तेज हो कि चलना मुश्किल हो या पैर मोड़ना मुश्किल हो।

  • लंबे समय तक सूजन और दर्द रहे, और घरेलू उपाय से आराम न मिले।

  • जोड़ में लालिमा, गर्मी या बुखार महसूस हो।

  • दर्द बार-बार लौटता हो या रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित कर रहा हो।


नोएडा में विशेषज्ञ डॉक्टर समय पर जांच और सही निदान सुनिश्चित करते हैं।

लंबे समय तक घुटने का दर्द केवल उम्र बढ़ने की समस्या नहीं है। बल्कि यह कई अलग-अलग बीमारियों और चोटों का संकेत भी होता है। सही कारण जानने के लिए डॉक्टर चरणबद्ध तरीके से जांच करते हैं, ताकि सटीक इलाज शुरू किया जा सके।


फिजिकल एग्जामिनेशनः

सबसे पहले डॉक्टर मरीज का विस्तृत शारीरिक परीक्षण करते हैं। जिसमें घुटने की बाहरी और भीतरी स्थिति को ध्यान से देखा जाता है। घुटने में सूजन, लालिमा या गर्माहट की जांच की जाती है, यह समझा जाता है कि दर्द किस जगह और किस मूवमेंट पर बढ़ता है। घुटने की मूवमेंट रेंज यानी वह कितना मुड़ और सीधा हो पा रहा है। इसका आकलन किया जाता है। चलते समय चरमराहट, लॉक होना या अस्थिरता पर ध्यान दिया जाता है और लिगामेंट व मेनिस्कस की मजबूती जांचने के लिए विशेष टेस्ट किए जाते हैं। यह पूरा परीक्षण डॉक्टर को दर्द के प्रारंभिक कारण को समझने में मदद करता है।


इमेजिंग जांचः


एक्स-रेः

 

  • एक्स-रे सबसे सामान्य और प्रारंभिक जांच होती है, जिससे हड्डियों की स्थिति और जोड़ की संरचना का पता चलता है, ऑस्टियोआर्थराइटिस में जोड़ की जगह कम होने की जानकारी मिलती है और हड्डी में फ्रैक्चर, डिफॉर्मिटी या कैल्शियम डिपॉजिट जैसी समस्याएं स्पष्ट होती हैं।

 

एमआरआईः

 

  • जब दर्द का कारण एक्स-रे से स्पष्ट नहीं हो पाता, तब एमआरआई (MRI) कराई जाती है, जिससे लिगामेंट (एसीएल, पीसीएल) की चोट, मेनिस्कस टियर, कार्टिलेज की क्षति के साथ-साथ सूजन, सॉफ्ट टिश्यू और नसों की स्थिति का विस्तृत और स्पष्ट अध्ययन किया जाता है।


ब्लड टेस्टः

 

  • अगर डॉक्टर को सूजन, संक्रमण या गठिया का संदेह हो, तो खून की जांच कराई जाती है, जिसमें सीबीसी से संक्रमण या शरीर में सूजन का संकेत मिलता है, ईएसआर और सीआरपी से सूजन के स्तर का आकलन होता है, यूरिक एसिड से गाउट की पहचान की जाती है और आरएफ या एएनए टेस्ट से रूमेटॉइड आर्थराइटिस (Rheumatoid Arthritis) व अन्य ऑटोइम्यून रोगों का पता चलता है; ये सभी जांचें घुटने के दर्द के पीछे छिपी असली बीमारी को समझने में मदद करती हैं।

 

जोड़ का द्रव परीक्षणः

 

  • अगर घुटने में ज्यादा सूजन हो, तो डॉक्टर सुई की मदद से जोड़ से द्रव निकालकर उसका परीक्षण करते हैं, जिससे संक्रमण (सेप्टिक आर्थराइटिस) की पुष्टि की जाती है, गाउट (Gout) में यूरिक एसिड क्रिस्टल की पहचान होती है और खून या अन्य असामान्य तत्वों की जांच की जाती है; यह टेस्ट घुटने के दर्द के गंभीर कारणों को तुरंत पहचानने के लिए बेहद जरूरी माना जाता है।

 

घुटने का दर्द और चोट का इलाज (Treatment of Knee Pain and Injuries)

घुटनों का दर्द आज की जीवनशैली में एक आम समस्या बनता जा रहा है। नोएडा ऑर्थोपेडिक डॉक्टर (Noida Orthopedic Doctor) उपलब्ध है। गलत बैठने-उठने की आदतें, अधिक वजन, चोट, बढ़ती उम्र और गठिया जैसी बीमारियां इसके प्रमुख कारण हैं। समय पर सही उपचार से सर्जरी की आवश्यकता को टाला जा सकता है।


गैर-सर्जिकल उपचारः


आराम और गतिविधि नियंत्रणः

घुटने में दर्द या सूजन होने पर अत्यधिक चलने-फिरने, दौड़ने, सीढ़ियां चढ़ने-उतरने और कूदने जैसी गतिविधियों से बचना चाहिए, साथ ही लंबे समय तक खड़े रहने से भी परहेज करना जरूरी होता है। बैठते समय जमीन पर पालथी मारकर बैठने या स्क्वाट करने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे घुटनों पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। आवश्यकता पड़ने पर नी-ब्रेस (Knee brace), नी-कैप या सपोर्ट बेल्ट का प्रयोग करना चाहिए, जिससे घुटने के जोड़ को स्थिरता मिलती है और दर्द व सूजन में राहत मिलती है।


आइस थेरेपीः

सूजन और दर्द कम करने के लिए बर्फ का प्रयोग बेहद लाभकारी होता है, जिसे दिन में 2 से 3 बार 10 से 15 मिनट तक करना चाहिए। बर्फ को सीधे त्वचा पर रखने के बजाय कपड़े में लपेटकर लगाना सुरक्षित रहता है। यह थेरेपी विशेष रूप से चोट लगने या अचानक हुई सूजन में काफी प्रभावी मानी जाती है।


दवाएंः

डॉक्टर की सलाह पर दर्द और सूजन कम करने वाली दवाएं दी जाती हैं, जैसे इबुप्रोफेन, नेप्रोक्सन और डाइक्लोफेनाक। यदि जोड़ में संक्रमण यानी सेप्टिक आर्थराइटिस की आशंका हो, तो एंटीबायोटिक्स भी दी जाती हैं। लंबे समय तक बिना चिकित्सकीय सलाह के दवाएं लेना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह हो सकता है।

 

फिजियोथेरेपीः

फिजियोथेरेपी घुटने के इलाज का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानी जाती है, जिसमें मांसपेशियों को मजबूत करने की एक्सरसाइज, जोड़ की मूवमेंट बढ़ाने वाली रेंज-ऑफ-मोशन एक्सरसाइज कराई जाती हैं और मरीज को चलने-फिरने का सही तरीका सिखाया जाता है। नियमित फिजियोथेरेपी से घुटने का दर्द कम होता है और कई मामलों में सर्जरी की जरूरत भी टल सकती है।

 

वजन नियंत्रणः

अधिक वजन घुटनों पर अतिरिक्त दबाव डालता है, इसलिए वजन कम करने से घुटनों का दर्द काफी हद तक घट सकता है। इसके लिए संतुलित आहार और हल्की एक्सरसाइज अपनाना जरूरी है, साथ ही डायबिटीज (Diabetes)और मोटापे पर नियंत्रण रखना भी घुटनों के स्वास्थ्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है।

 

सर्जिकल उपचारः

जब गैर-सर्जिकल उपायों से राहत नहीं मिलती, तब सर्जरी का विकल्प अपनाया जाता है।


आर्थ्रोस्कोपीः
यह एक मिनिमली इनवेसिव सर्जरी होती है, जिसमें छोटे चीरे के माध्यम से कैमरा डालकर घुटने के अंदर की समस्या देखी और ठीक की जाती है। यह प्रक्रिया मिनिस्कस टियर, लिगामेंट इंजरी या कार्टिलेज डैमेज में उपयोगी होती है, जिसमें रिकवरी जल्दी होती है और मरीज को अपेक्षाकृत कम दर्द रहता है।


नी रिप्लेसमेंट सर्जरीः
गंभीर आर्थराइटिस या जोड़ के अत्यधिक खराब होने पर नी रिप्लेसमेंट सर्जरी की जाती है, जिसमें पार्शियल नी रिप्लेसमेंट (Partial knee replacement) के तहत केवल क्षतिग्रस्त हिस्से को बदला जाता है, कम चीरा लगता है और रिकवरी तेज होती है, इसलिए यह हल्के से मध्यम मामलों में उपयुक्त मानी जाती है। वहीं टोटल नी रिप्लेसमेंट (Total knee replacement) में पूरा घुटना बदला जाता है, जो गंभीर दर्द, चलने में अधिक परेशानी और जोड़ के पूरी तरह घिस जाने की स्थिति में किया जाता है और यह लंबे समय तक राहत देने वाला प्रभावी विकल्प होता है।

 

सर्जरी के बाद रिकवरीः
सर्जरी के बाद सही देखभाल बेहद जरूरी होती है, जिसमें वॉकर, स्टिक या नी-सपोर्ट का प्रयोग, नियमित फिजियोथेरेपी, आइस थेरेपी से सूजन कम करना और डॉक्टर द्वारा दी गई दर्दनिवारक दवाओं का सेवन शामिल है। इसके साथ ही प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन-डी युक्त संतुलित आहार लेना भी आवश्यक होता है, जिससे रिकवरी तेज होती है और सही देखभाल से मरीज कुछ ही हफ्तों में सामान्य जीवन की ओर लौट सकता है।


घर पर देखभाल और जीवनशैली (Home Care and Lifestyle Changes)


सही बैठने और उठने की स्थिति का ध्यान रखें।

 

  • फर्श और घर की सुरक्षा: फिसलन कम करें, एंटी-स्लिप मैट और ग्रिप हैंडल को पकड़े।

  • हल्का और नियमित व्यायाम: तैराकी, योग, साइकिलिंग करें।

  • संतुलित आहार: कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन-डी का सेवन भरपूर करें।

  • वजन नियंत्रण: हर 5 किलो वजन घटाने से घुटनों पर दबाव लगभग 20 किलो कम होता है।


नोएडा में विशेषज्ञ अस्पताल कैसे चुनें? (Choosing the Right Orthopedic Hospital in Noida)

अनुभवी ऑर्थोपेडिक सर्जन, आधुनिक तकनीक और उन्नत इमेजिंग सुविधाएं, फिजियोथेरेपी यूनिट तथा इमरजेंसी सपोर्ट के साथ, मरीज की मेडिकल हिस्ट्री और रिपोर्ट के आधार पर व्यक्तिगत उपचार योजना तैयार की जाती है।


अभी अपॉइंटमेंट शेड्यूल करें – कॉल करें: +91 9667064100


निष्कर्ष (Conclusion)

लंबे समय तक घुटने का दर्द जीवन की गुणवत्ता पर बड़ा असर डालता है। समय पर जांच और इलाज जरूरी है। दवा, फिजियोथेरेपी (Physiotherapy), जीवनशैली सुधार और जरूरत पड़ने पर सर्जरी से दर्द और सूजन को नियंत्रित किया जाता है। विशेषज्ञ ऑर्थोपेडिक अस्पताल में सही उपचार से घुटने की कार्यक्षमता लंबे समय तक बनी रहती है। समय पर जांच और इलाज जरूरी है।


अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)


प्रश्न 1: क्या हर घुटने के दर्द में सर्जरी जरूरी है?
उत्तर: नहीं, अधिकतर मामलों में आराम, दवा और फिजियोथेरेपी से दर्द कम होता है।


प्रश्न 2: दर्द कम होने में कितना समय लगता है?
उत्तर: हल्का दर्द कुछ दिनों में कम हो सकता है। गंभीर या पुराना दर्द हफ्तों या महीनों तक रहता है।


प्रश्न 3: दर्द के दौरान चलना सुरक्षित है?
उत्तर: हल्की गतिविधि सामान्यतः सुरक्षित होती है। तेज दर्द या लालिमा में डॉक्टर की सलाह लें।


प्रश्न 4: वजन घटाने से दर्द कम होता है?
उत्तर: हां, वजन कम होने से घुटनों पर दबाव कम होता है और दर्द घटता है।


प्रश्न 5: नोएडा में अच्छा ऑर्थोपेडिक अस्पताल कैसे चुनें?
उत्तर: अनुभवी सर्जन, आधुनिक तकनीक, फिजियोथेरेपी यूनिट और इमरजेंसी सपोर्ट वाली सुविधाएं देखें।