Subscribe to our
हृदय (Heart) हमारे शरीर का वह केंद्रीय अंग है, जो हर क्षण खून को पंप कर पूरे शरीर में ऑक्सीजन और पोषक तत्वों की आपूर्ति करता है। यह एक मांसपेशी है जो बिना रुके दिन-रात काम करती है, लेकिन जब किसी कारणवश हृदय की मांसपेशियों तक खून और ऑक्सीजन की आपूर्ति रुक जाती है, तो हार्ट अटैक की स्थिति उत्पन्न होती है। यह एक गंभीर चिकित्सकीय आपात स्थिति है, जो अगर समय रहते पहचान कर उपचार न किया जाए, तो जानलेवा साबित हो सकती है।
आज के समय में खराब जीवनशैली, अस्वास्थ्यकर खानपान, तनाव, धूम्रपान, मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज जैसे कारकों के कारण हार्ट अटैक के मामलों में तेजी से वृद्धि देखी जा रही है। पहले यह समस्या मुख्य रूप से बुजुर्गों में पाई जाती थी, लेकिन अब यह युवाओं को भी तेजी से प्रभावित कर रही है। हार्ट अटैक अचानक हो सकता है, लेकिन इसके पीछे की प्रक्रिया कई वर्षों में विकसित होती है, जिसमें धमनियों में प्लाक का जमाव, ब्लॉकेज और ऑक्सीजन की कमी प्रमुख भूमिका निभाते हैं।
अगर आप नोएडा में रहते है और आपको इसके शुरुआती लक्षणों की सही पहचान हो जाए तो नोएडा के अच्छे कार्डियोलॉजी हॉस्पिटल में समय रहते इलाज की कोशिश करें जिससे हृदय की मांसपेशियों को स्थायी नुकसान से रोका जा सकता है। इस लेख में हम विस्तार से जानेंगे हार्ट अटैक के कारण, विभिन्न चरण, लक्षण, तत्काल प्रतिक्रिया, आधुनिक इलाज और इससे बचाव के उपायों के बारे में, ताकि समय रहते चेतावनी संकेतों को समझा जा सके और आवश्यक कदम उठाए जा सकें।
अभी अपॉइंटमेंट शेड्यूल करें – कॉल करें: +91 9667064100.
हार्ट अटैक होने पर क्या करें? (What to Do if Heart Attack Happens?)
हार्ट अटैक पर कार्डियोलॉजी गाइडलाइन (Cardiology Guidelines on Heart Attack)
जब हृदय की मांसपेशियों में रक्त प्रवाह अवरुद्ध होता है, तो प्रभावित हिस्से की मांसपेशियों को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिलती और वह क्षतिग्रस्त हो जाती हैं। यह अवरोध आमतौर पर कोरोनरी आर्टरी (coronary arteries) में प्लाक यानी फैटी डिपॉजिट, कोलेस्ट्रॉल और अन्य अवशेष जमा होने से बनता है। समय के साथ यह जमा परतें सख्त होकर धमनियों को संकीर्ण करती हैं। जिससे रक्त का प्रवाह रुकता है। कई बार प्लाक फटने से उसके ऊपर खून का थक्का (ब्लड क्लॉट) बनता है, जो आर्टरी को पूरी तरह ब्लॉक कर हार्ट अटैक की स्थिति पैदा करता है।
इस दौरान रोगी को सीने में दर्द, दबाव, सांस लेने में तकलीफ, पसीना आना, मतली या कमजोरी जैसे लक्षण महसूस होते हैं। समय पर उपचार न मिलने पर हृदय की मांसपेशियों को स्थायी नुकसान होता है। जिससे जान का खतरा बढ़ता है। ऐसी स्थिति में तुरंत चिकित्सकीय सहायता लेना जरूरी है।

हार्ट अटैक का सबसे बड़ा कारण एथेरोस्क्लेरोसिस है। जिसमें हृदय की धमनियों में प्लाक जमा होता है और रक्त प्रवाह बाधित होता है।
लंबे समय तक यह प्लाक बढ़कर धमनी को संकरा करता है। जिससे ब्लॉकेज की संभावना बढ़ती है।
हाई ब्लड प्रेशर हृदय पर अतिरिक्त दबाव डालता है। धमनियों की दीवारों को नुकसान पहुंचाता है।
वहीं हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल प्लाक बनने की गति तेज करता है।
धूम्रपान व तंबाकू सेवन रक्त वाहिकाओं को सख्त और संकरी बनाता है। जिससे हार्ट अटैक का खतरा कई गुना बढ़ता है।
मोटापा और असक्रिय जीवनशैली न केवल ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल बढ़ाते हैं। बल्कि डायबिटीज जैसी अन्य बीमारियों का जोखिम भी बढ़ाते हैं।
डायबिटीज में उच्च शुगर लेवल धमनियों की दीवारों को नुकसान पहुंचाता है। जिससे रक्त प्रवाह प्रभावित होता है।
लगातार तनाव और नींद की कमी हार्मोनल असंतुलन पैदा करती है और हृदय पर दबाव बढ़ाती है। पारिवारिक हृदय रोग इतिहास वाले लोगों में आनुवंशिक रूप से हार्ट अटैक का खतरा अधिक होता है।
इन सभी कारणों को समय रहते नियंत्रित करना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाना हार्ट अटैक के जोखिम को काफी हद तक कम करता है।
हार्ट अटैक के चरण में इस प्रकार हैं –
धमनियों की अंदरूनी दीवारों पर कोलेस्ट्रॉल, फैट और अन्य तत्व जमा होकर प्लाक बनाते हैं। धीरे-धीरे यह जमाव मोटा होकर रक्त प्रवाह को बाधित करता है।
जमा हुआ प्लाक अचानक फटता है। फिर उस स्थान पर रक्त का थक्का (ब्लड क्लॉट) बनने लगता है।
रक्त का थक्का धमनी को आंशिक या पूरी तरह ब्लॉक करता है। इससे हृदय की मांसपेशियों तक ऑक्सीजन युक्त रक्त पहुंचना बंद होने लगता है।
ऑक्सीजन की कमी से हृदय की मांसपेशियां क्षतिग्रस्त होती हैं। हृदय की पंपिंग क्षमता घटती है।
अगर समय पर इलाज न मिले तो मांसपेशियों का नुकसान स्थायी होता है। मरीज को हार्ट फेल्योर या मौत का खतरा बढ़ जाता है।
अचानक प्रकट होने वाले लक्षण को समय रहते पहचानना जीवन बचाने के लिए जरूरी है। गैस, बदहजमी या मामूली थकान समझकर नजरअंदाज किया जाता है। ऐसे लक्षणों के संयोजन पर तुरंत चिकित्सा सहायता लें।
सबसे आम संकेत है सीने में दबाव, कसाव या जलन जो कुछ मिनट से ज्यादा समय तक बना रहता है या बार-बार आता है।
दर्द या असहजता केवल सीने तक सीमित नहीं होता है। बल्कि कंधे, हाथ, पीठ, गर्दन या जबड़े तक फैलता है।
सांस फूलना, चाहे आराम की स्थिति में हों या हल्की गतिविधि कर रहे हों।
ठंडा पसीना आना, मितली या उल्टी महसूस होना।
चक्कर आना या बेहोशी, खासकर जब हृदय की पंपिंग अचानक कमजोर होना।
महिलाओं और बुजुर्गों में असामान्य थकान, जो कई दिनों या हफ्तों तक बनी रहती है।
जैसे ही लक्षण दिखें, आपातकालीन नंबर 108 पर तुरंत कॉल करें और एंबुलेंस बुलाएं।
मरीज को आरामदायक पोजीशन में बैठाएं, जिससे हृदय पर दबाव कम हो।
टाइट कपड़े ढीले करें ताकि सांस लेने में आसानी हो सके।
अगर डॉक्टर ने पहले से सलाह दी है, तो एस्पिरिन दें, जिससे खून का थक्का बनने की प्रक्रिया धीमी हो।
मरीज को शांत और तनावमुक्त रखने की कोशिश करें, घबराहट न होने दें।
यदि सांस या नाड़ी रुक जाए, तो तुरंत सीपीआर (सीपीआर) शुरू करें।
सीपीआर के लिए मरीज को पीठ के बल सख्त सतह पर लिटाएं।
छाती के बीचोंबीच तेज़ और गहरे दबाव दें, लगभग 100–120 प्रेस प्रति मिनट की रफ्तार से।
जरूरत होने पर मुंह से सांस देने की प्रक्रिया जारी रखें।
यह प्रक्रिया तब तक जारी रखें, जब तक मेडिकल टीम न पहुंच जाए।
हार्ट अटैक के इलाज में कई चिकित्सा पद्धतियां अपनाई जाती हैं। जिनका उद्देश्य ब्लॉकेज हटाकर हृदय की मांसपेशी को बचाना है। थ्रॉम्बोलाइटिक थेरेपी में विशेष देते हैं जो रक्त के थक्के (ब्लड क्लॉट) को घोलकर रक्त प्रवाह बहाल करते हैं। एंजियोप्लास्टी (पीसीआई) में ब्लॉकेज वाली धमनी में बैलून डालकर उसे फैलाते हैं। फिर वहां स्टेंट लगाते है। जिससे रक्त प्रवाह सुचारु रहे।
गंभीर ब्लॉकेज के मामलों में बायपास सर्जरी (सीएबीजी) की जाती है। जिसमें अवरुद्ध हिस्से को बायपास करने के लिए नई रक्त वाहिका जोड़ते हैं। ब्लड थिनर, बीटा-ब्लॉकर, नाइट्रोग्लिसरीन और ACE इनहिबिटर जैसी दवाएं देते हैं। जो रक्त प्रवाह सुधार ने, हृदय पर दबाव कम करने और भविष्य के हार्ट अटैक के जोखिम को घटाते हैं।
इलाज के साथ-साथ लाइफस्टाइल मैनेजमेंट बेहद जरूरी है। जिसमें लो-फैट डाइट, नियमित व्यायाम और तनाव नियंत्रण शामिल हैं। जितनी जल्दी इलाज मिलेगा। उतनी ज्यादा हृदय मांसपेशी बचाई जा सकती है। खासकर हार्ट अटैक के पहले 90 मिनट में सही इलाज मिलने से मांसपेशी डैमेज काफी हद तक रोक सकते हैं।
आधुनिक तकनीकें जैसे प्राइमरी एंजियोप्लास्टी और दवा-आधारित थ्रोम्बोलाइसिस, मृत्यु दर कम करने में प्रभावी साबित हुई हैं। रिकवरी और पोस्ट-ट्रीटमेंट केयर में नियमित नोएडा के हृदय रोग विशेषज्ञ फॉलोअप, हृदय-हितैषी आहार, व्यायाम और फिजिकल थेरेपी, समय पर दवाओं का सेवन, धूम्रपान और शराब से परहेज और तनाव प्रबंधन जरूरी है। सही उपचार और अनुशासित जीवनशैली से मरीज लंबे समय तक स्वस्थ जीवन जीते हैं।
हार्ट अटैक अचानक आता है। लेकिन इसके कारण और शुरुआती संकेतों को पहचानकर खतरे को कम कर सकते हैं। सीने में दर्द या भारीपन, सांस लेने में तकलीफ, पसीना आना, चक्कर या उल्टी जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करें। समय पर सही इलाज मिलने से मरीज की जान बच सकती है। खासकर मधुमेह, हाई ब्लड प्रेशर, मोटापा, धूम्रपान या पारिवारिक हृदय रोगी सतर्क रहें। ऐसे लोगों को नियमित कार्डियक हेल्थ चेकअप कराना चाहिए। जिससे हृदय से जुड़ी किसी भी समस्या का समय रहते पता चल सके। संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, तनाव प्रबंधन और धूम्रपान-शराब से दूरी रखकर हार्ट अटैक का खतरा कम करता है।
अभी अपॉइंटमेंट शेड्यूल करें – कॉल करें: +91 9667064100.
प्रश्न 1 हार्ट अटैक और हार्ट फेल्योर में क्या फर्क है ?
उत्तरः हार्ट अटैक में रक्त प्रवाह रुकने से मांसपेशी डैमेज होती है। जबकि हार्ट फेल्योर में हृदय पंपिंग क्षमता घटती है।
प्रश्न 2 क्या महिलाएं और पुरुषों में हार्ट अटैक के लक्षण अलग होते हैं ?
उत्तरः हां, महिलाओं में थकान, सांस फूलना, और पीठ या जबड़े में दर्द जैसे लक्षण ज्यादा दिखते हैं। लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर के पास पहुंचे।
प्रश्न 3 हार्ट अटैक के बाद क्या सामान्य जीवन जी सकते हैं ?
उत्तरः हां, समय पर इलाज, जीवनशैली सुधार और दवाओं के पालन से अधिकांश मरीज सामान्य जीवन जी सकते हैं। लेकिन खुद से इलाज से बचना चाहिए।
प्रश्न.4 क्या हार्ट अटैक से बचाव संभव है?
उत्तरः स्वस्थ आहार, नियमित व्यायाम, धूम्रपान से परहेज, और ब्लड प्रेशर व कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रखकर बचाव हो सकता है। बीच-बीच में डॉक्टर की सलाह भी लेनी चाहिए।