Your Health, Our Priority

Request Call Back

Request an Appointment

CAPTCHA
Solve this simple math problem and enter the result. E.g. for 1+3, enter 4.
* By clicking on the above button you agree to receive updates on WhatsApp

जानिए हार्ट ब्लॉकेज के लक्षण, कारण और समय रहते इलाज कराएं

दिल (Heart) हमारे शरीर का इंजन है। जो हर सेकंड खून पंप कर पूरे शरीर तक ऑक्सीजन और पोषण पहुंचाता है। मगर जब हृदय की धमनियों में ब्लॉकेज होता है, तो खून का प्रवाह बाधित होता है। इससे हृदय की मांसपेशियों को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिलती। गंभीर स्थिति जैसे एंजाइना या हार्ट अटैक होता है। हार्ट ब्लॉकेज इलाज नोएडा (Heart blockage treatment in Noida) में उपलब्ध है।  यह समस्या धीरे-धीरे विकसित होती है और शुरुआत में इसके लक्षण मामूली लगते हैं। समय रहते पहचान और इलाज बेहद जरूरी है।

 

अगर आप नोएडा या आसपास रहते हैं, तो यहां कई आधुनिक कार्डियोलॉजी हॉस्पिटल उपलब्ध हैं। जहां समय पर जांच और सही इलाज से हार्ट ब्लॉकेज को नियंत्रित किया जा सकता है।


अभी अपॉइंटमेंट शेड्यूल करें – कॉल करें: +91 9667064100

 

दिल की नसों में ब्लॉकेज क्या है? (What is Heart Blockage)

हार्ट ब्लॉकेज वह स्थिति है। जब दिल की धमनियों में कोलेस्ट्रॉल, फैट और अन्य तत्व जमा होकर प्लाक बनाते हैं। यह प्लाक धीरे-धीरे धमनियों को संकरा करता है। जिससे खून का प्रवाह बाधित होता है। जब ब्लॉकेज अधिक होता है। तो हृदय की मांसपेशियों तक ऑक्सीजन और पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में नहीं पहुंच पाते। परिणामस्वरूप छाती में दर्द, सांस फूलना, थकान जैसी समस्याएं उत्पन्न होती हैं। गंभीर अवस्था में हार्ट अटैक का खतरा बढ़ता है। हार्ट ब्लॉकेज अक्सर अस्वास्थ्यकर खान-पान, धूम्रपान, मोटापा, उच्च रक्तचाप, डायबिटीज और तनाव जैसी वजहों से होता है। इसका समय पर इलाज और जीवनशैली में बदलाव बेहद जरूरी है।

 


हार्ट ब्लॉकेज के कारण (Causes of Heart Blockage)


हाई कोलेस्ट्रॉलः (High cholesterol)

खून में एलडीएल का स्तर बढ़ जाने पर यह धमनियों की दीवारों पर जमकर प्लाक बनाता है। यह प्लाक धीरे-धीरे धमनियों को संकरा करता है। खून का प्रवाह बाधित होता है। एचडीएल (HDL) का स्तर कम होने से यह समस्या और गंभीर होती है।


हाई ब्लड प्रेशरः (high blood pressure)

लगातार उच्च रक्तचाप धमनियों की दीवारों पर अतिरिक्त दबाव डालता है। इससे आर्टरीज की परतों में सूक्ष्म चोटें आती हैं। जिन पर फैट और कोलेस्ट्रॉल जमता है। लंबे समय तक अनियंत्रित ब्लड प्रेशर हार्ट ब्लॉकेज का बड़ा कारण बनता है।


डायबिटीजः (Diabetes)

हाई ब्लड शुगर धमनियों की आंतरिक परत को नुकसान पहुंचाता है। इससे वेसल्स कठोर होती हैं। उनमें ब्लॉकेज बनने की संभावना बढ़ती है। डायबिटीज रोगियों में हृदय रोग का खतरा सामान्य व्यक्तियों से कई गुना ज्यादा होता है।


धूम्रपान और तंबाकू सेवनः (Smoking and tobacco use)

निकोटिन और अन्य हानिकारक रसायन रक्त वाहिकाओं को सख्त और संकरा बनाते हैं। धूम्रपान रक्त में ऑक्सीजन की मात्रा कम कर देता है। जिससे दिल पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। तंबाकू सेवन ब्लड क्लॉट बनने की संभावना बढ़ाकर हार्ट अटैक (Heart Attack) का खतरा दोगुना करता है।


मोटापा और असक्रिय जीवनशैलीः (Obesity and a sedentary lifestyle)

अधिक वजन से ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर का स्तर बढ़ता है। शरीर में फैट का जमाव धमनियों को प्रभावित करता है। ब्लॉकेज तेजी से बढ़ता है। शारीरिक गतिविधि की कमी हृदय को कमजोर करती है। हार्ट डिजीज का जोखिम बढ़ाती है।


तनाव और नींद की कमीः

लगातार तनाव से स्ट्रेस हार्मोन का स्तर बढ़ता है। इससे ब्लड प्रेशर बढ़ता है। हृदय पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। नींद की कमी शरीर की रिकवरी को प्रभावित कर हृदय रोगों की संभावना बढ़ाती है।


आनुवंशिक कारणः

यदि परिवार में पहले किसी सदस्य को हृदय रोग हुआ है तो जोखिम और बढ़ता है। आनुवंशिक रूप से हाई कोलेस्ट्रॉल या हाई ब्लड प्रेशर की प्रवृत्ति भी हृदय रोग की संभावना को बढ़ाती है। ऐसे लोगों को नियमित जांच और स्वस्थ जीवनशैली अपनाना जरूरी है।


हार्ट ब्लॉकेज के लक्षण (Symptoms of Heart Blockage)


सीने में दर्द या दबाव:

यह सबसे सामान्य और शुरुआती लक्षण है। सीने में कसाव, जलन या दबाव जैसा महसूस होना। दर्द अक्सर शारीरिक मेहनत, तेज चलने, सीढ़ियां चढ़ने या तनाव की स्थिति में बढ़ता है। आराम करने पर कुछ देर में यह दर्द कम भी होता है।


सांस फूलना और थकानः

हल्की गतिविधियों जैसे थोड़ी दूरी चलने या काम करने में भी सांस फूलना। शरीर जल्दी थक जाता है और ऊर्जा की कमी महसूस होती है। यह इसलिए होता है क्योंकि हृदय की मांसपेशियों तक पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाती।


दर्द का अन्य हिस्सों में फैलनाः

सीने का दर्द कई बार सिर्फ वहीं तक सीमित नहीं रहता। यह कंधे, हाथ (खासकर बाएं हाथ), पीठ, जबड़े या गर्दन तक फैल सकता है। इस तरह का दर्द अक्सर हार्ट अटैक का संकेत भी हो सकता है।


दिल की धड़कन अनियमित या तेज होनाः

अचानक दिल का जोर-जोर से या अनियमित धड़कना। कई बार धड़कन बहुत तेज हो जाती है। जिससे बेचैनी महसूस होती है। यह स्थिति हार्ट की इलेक्ट्रिकल एक्टिविटी में समस्या की ओर इशारा करती है।


चक्कर आना या बेहोशीः

खून का प्रवाह बाधित होने से मस्तिष्क तक पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं पहुंचती। इससे चक्कर आना, सिर भारी लगना या अचानक बेहोशी जैसी स्थिति होती है। यह लक्षण तुरंत मेडिकल जांच की मांग करता है।


अत्यधिक पसीना और घबराहटः

बिना गर्मी या शारीरिक मेहनत के भी अचानक ठंडा पसीना आना। दिल की धड़कन तेज होने के साथ घबराहट या बेचैनी महसूस होना। यह अक्सर हार्ट अटैक का इमरजेंसी सिग्नल होता है।


हार्ट ब्लॉकेज की शुरुआती पहचान कैसे करें ? (Early Detection of Heart Blockage)


ईसीजी:
यह टेस्ट दिल की इलेक्ट्रिकल एक्टिविटी रिकॉर्ड करता है।धड़कन में अनियमितता या ब्लॉकेज के संकेत दिखाता है। हार्ट अटैक, एंजाइना या अरिदमिया जैसी समस्याओं को पहचानने में मदद करता है।


ईकोकार्डियोग्राफीः
अल्ट्रासाउंड आधारित टेस्ट जो हृदय की संरचना और पंपिंग क्षमता को जांचता है। इससे यह पता चलता है कि दिल की मांसपेशियां कितनी प्रभावी ढंग से खून पंप कर रही हैं। वाल्व या हृदय की दीवार में किसी समस्या का भी पता चलता है।


ट्रेडमिल टेस्टः
एक्सरसाइज के दौरान दिल की प्रतिक्रिया को मॉनिटर करता है। यह टेस्ट दिखाता है कि शारीरिक मेहनत के दौरान हृदय पर्याप्त ऑक्सीजन प्राप्त कर पा रहा है या नहीं। एंजाइना या ब्लॉकेज के शुरुआती संकेत जानने में मदद करता है।


सीटी एंजियोग्राफीः
यह एक इमेजिंग टेस्ट (Imaging Tests) है जो हृदय की धमनियों की 3 डी तस्वीर देता है। इससे ब्लॉकेज की स्थिति, प्लाक की मोटाई और धमनियों की संकरी का पता चलता है। नॉन-इनवेसिव टेस्ट होने के कारण यह बहुत सुरक्षित और जल्दी परिणाम देने वाला तरीका है।


कोरोनरी एंजियोग्राफीः
इसे गोल्ड स्टैंडर्ड टेस्ट कहते हैं। इसमें कैथेटर के माध्यम से धमनियों में कंट्रास्ट डाई डालकर एक्सरे या फ्लोरोस्कोपिक इमेजिंग (Fluoroscopic Imaging) की जाती है। इससे ब्लॉकेज का सटीक स्थान और गंभीरता पता चलती है। जरूरत पड़ने पर इसी दौरान एंजियोप्लास्टी या स्टेंटिंग भी की जा सकती है।


हार्ट अटैक से पहले के संकेत (Warning Signs Before Heart Attack)

 

  • सीने में बार-बार दर्द होना।

  • रात को अचानक सांस फूलना।

  • लगातार थकान और कमजोरी रहना।

  • पेट के ऊपरी हिस्से में जलन या भारीपन।

  • दिल की धड़कन का तेज या असामान्य होना।

 


हार्ट ब्लॉकेज से बचाव के तरीके (Prevention of Heart Blockage)


संतुलित आहार लेंः
आहार में कम सैचुरेटेड फैट और ट्रांस फैट शामिल करें। फलों, सब्जियों, साबुत अनाज और हाई फाइबर फूड्स को प्राथमिकता दें। ओमेगा-3 फैटी एसिड (मछली, अलसी, अखरोट) हृदय के लिए लाभकारी होते हैं। नमक और शक्कर की मात्रा नियंत्रित रखें, ताकि ब्लड प्रेशर और शुगर स्तर संतुलित रहे।


रोजाना हल्का व्यायाम करेंः
कम से कम 30 मिनट चलना, जॉगिंग, साइक्लिंग या योग करें। व्यायाम रक्त परिसंचरण सुधारता है। कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित करता है। वजन को संतुलित रखता है। नियमित गतिविधि से हृदय मांसपेशियों की ताकत भी बढ़ती है।


धूम्रपान और शराब से दूरी बनाएंः
धूम्रपान और तंबाकू हृदय धमनियों को संकरा और सख्त बनाते हैं। शराब की अधिक मात्रा ब्लड प्रेशर और दिल पर दबाव बढ़ाती है। इनसे बचकर हार्ट ब्लॉकेज का जोखिम काफी हद तक कम करता है।


वजन, ब्लड प्रेशर और शुगर नियंत्रित रखेंः
मोटापा हृदय रोग का मुख्य जोखिम बढ़ाता है। नियमित ब्लड प्रेशर और शुगर जांच से समय पर बदलाव किया जाता है। हेल्दी वजन और नियंत्रण में शुगर हृदय को सुरक्षित रखते हैं।


तनाव और नींद की कमी से बचेंः
तनाव हार्मोन बढ़ाकर दिल पर दबाव डालते हैं। पर्याप्त नींद (7–8 घंटे) लेने से शरीर और हृदय दोनों की रिकवरी होती है। ध्यान, मेडिटेशन और रिलैक्सेशन तकनीक अपनाने से मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य सुधरता है।


नियमित कार्डियक हेल्थ चेकअप कराएंः
समय-समय पर ईसीजी, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल जांच कराना जरूरी है। अगर परिवार में हृदय रोग का इतिहास हो तो चेकअप की फ्रीक्वेंसी बढ़ाएं। शुरुआती चेतावनी संकेतों की पहचान से गंभीर हार्ट ब्लॉकेज और हार्ट अटैक से बचाता है।

 

हार्ट ब्लॉकेज का इलाज (Treatment of Heart Blockage – Cardiology Guidelines)

 

दवाइयांः


ब्लड थिनरः
खून को पतला करके ब्लॉकेज या ब्लड क्लॉट बनने की संभावना कम करते हैं। हार्ट ब्लॉकेज के लिए बेस्ट अस्पताल नोएडा में उपलब्ध है।  एंजाइना और हृदय अटैक के जोखिम को घटाने में मददगार होते हैं।


बीटा ब्लॉकर और नाइट्रोग्लिसरीनः
दिल पर दबाव कम करते हैं और धड़कन को नियंत्रित रखते हैं। खासकर एंजाइना और हृदय की मांसपेशियों पर तनाव कम करने के लिए इस्तेमाल होते हैं।


स्टैटिन:
खून में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करते हैं। एलडीएल कम और एचडीएल बढ़ाकर धमनियों में प्लाक बनने की प्रक्रिया धीमी करते हैं।


एंजियोप्लास्टीः
ब्लॉकेज वाली धमनी में कैथेटर के माध्यम से छोटा बैलून डालकर उसे फैलाते है। फिर उसी जगह स्टेंट लगाते हैं। जो धमनियों को खुला रखता है। रक्त प्रवाह सुचारु करता है। यह प्रक्रिया आमतौर पर स्थानीय एनेस्थीसिया में होती है। रिकवरी जल्दी होती है।


बायपास सर्जरी:
गंभीर ब्लॉकेज या मल्टीपल ब्लॉकेज होने पर अपनाते हैं। अवरुद्ध हिस्से को बायपास करने के लिए शरीर की किसी दूसरी रक्त वाहिका (जैसे लेग या चेस्ट से) का उपयोग करते हैं। इससे हृदय मांसपेशियों तक पर्याप्त खून पहुंचता है। हार्ट अटैक का खतरा कम होता है। यह एक बड़ी सर्जरी है। लंबे समय तक जीवन की गुणवत्ता बढ़ाने में मदद करती है।


लाइफस्टाइल मैनेजमेंटः

 

  1. संतुलित आहार: कम फैट, हाई फाइबर, ओमेगा-3 युक्त भोजन करें।

  2. नियमित व्यायाम: दिन में 30 मिनट तक हल्की से मध्यम गतिविधि करें।

  3. तनाव प्रबंधन: मेडिटेशन, योग या ध्यान जैसी तकनीकें अपनाएं।

  4. धूम्रपान और शराब से दूरी: हृदय और धमनियों को स्वस्थ रखने के लिए इनसे दूरी बनाएं।

  5. नियमित चेकअप: ब्लड प्रेशर, शुगर, कोलेस्ट्रॉल और कार्डियक टेस्ट कराएं।


अभी अपॉइंटमेंट शेड्यूल करें – कॉल करें: +91 9667064100

 

 

निष्कर्ष (Conclusion)

हार्ट ब्लॉकेज एक गंभीर स्थिति है। सीने में दर्द, थकान, सांस फूलना या अनियमित धड़कन जैसे लक्षण दिखें तो इन्हें नजरअंदाज न करें। ऐसे में तुरंत नोएडा में सबसे अच्छे कार्डियोलॉजिस्ट (Immediately consult the best cardiologist in Noida) से जांच कराएं। समय पर इलाज और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर हार्ट ब्लॉकेज और हार्ट अटैक से बचाव किया जा सकता है।


अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)


प्रश्न 1: हार्ट ब्लॉकेज और हार्ट अटैक में क्या फर्क है?
उत्तर: हार्ट ब्लॉकेज में नसें संकरी या बंद होती हैं। हार्ट अटैक तब होता है। जब ब्लॉकेज के कारण रक्त प्रवाह पूरी तरह रुकता है।


प्रश्न 2: क्या हार्ट ब्लॉकेज बिना सर्जरी ठीक होता है?
उत्तर: शुरुआती स्टेज पर दवाइयों और लाइफस्टाइल सुधार से कंट्रोल किया जा सकता है। लेकिन गंभीर मामलों में एंजियोप्लास्टी या बायपास सर्जरी जरूरी होती है।


प्रश्न 3: हार्ट ब्लॉकेज का सबसे आम लक्षण क्या है?
उत्तर: सीने में दबाव या दर्द, जो कंधे और हाथ तक फैलता है। इसलिए लक्षण दिखने पर तुरंत ही इलाज कराएं।


प्रश्न 4: क्या युवाओं में भी हार्ट ब्लॉकेज होता है?
उत्तर: हां अस्वास्थ्यकर खानपान, धूम्रपान और तनाव के कारण अब यह समस्या युवाओं में भी तेजी से बढ़ रही है। इसलिए जीवनशैली में सुधार जरूरी है। 


प्रश्न 5: हार्ट ब्लॉकेज से बचाव कैसे करें?
उत्तर: हेल्दी डाइट, नियमित व्यायाम, धूम्रपान से परहेज और समय-समय पर हेल्थ चेकअप कराकर। लक्षण दिखने पर तुरंत ही इलाज करें।