Subscribe to our
एक्यूट किडनी इंजरी (Acute Kidney Injury) एकेआई एक अचानक और तेज किडनी फेल्योर की स्थिति है। इसमें किडनी कुछ घंटों या दिनों के भीतर अपनी फिल्टरिंग क्षमता खो देती है। यदि समय पर पहचान और इलाज न हो, तो यह जीवन के लिए खतरा बनता है। नोएडा में विशेषज्ञ नेफ्रोलॉजिस्ट (Expert Nephrologist in Noida) उपलब्ध हैं। जो एकेआई का आधुनिक इलाज करते हैं।
अधिक जानकारी या अपॉइंटमेंट के लिए कॉल करें: +91 9667064100
एक्यूट किडनी इंजरी (Acute Kidney Injury) वह स्थिति है। जिसमें किडनी अपनी कार्यक्षमता अचानक घटा देती है। जिससे शरीर से टॉक्सिन और अतिरिक्त फ्लूइड का बाहर निकलना रुक जाता है। एकेआई आमतौर पर घंटों या कुछ दिनों में विकसित होती है, और यह दीर्घकालिक नहीं होती अगर समय पर इलाज किया जाए। इलाज में देरी से नुकसान होता है।
एक्यूट किडनी इंजरी के कई कारण हो सकते हैं। डिहाइड्रेशन या शरीर में खून की कमी इसके प्रमुख कारणों में शामिल हैं, जो गंभीर उल्टी, दस्त या अत्यधिक रक्तस्राव के कारण होते हैं। इसी प्रकार गंभीर संक्रमण या सेप्सिस की स्थिति में शरीर में सूजन बढ़ती है। किडनी तक पर्याप्त रक्त प्रवाह नहीं पहुंच पाता। जिससे किडनी की कार्यक्षमता प्रभावित होती है। कुछ मामलों में दवाओं का अधिक या गलत उपयोग भी AKI का कारण बन सकता है, विशेषकर पेनकिलर्स (Painkillers), एंटीबायोटिक्स, दर्द निवारक दवा या बिना चिकित्सकीय सलाह के लिए गए हर्बल सप्लीमेंट।
इसके अलावा, यदि मूत्र मार्ग में रुकावट हो जाए। जैसे किडनी स्टोन (Kidney Stone), बढ़ा हुआ प्रोस्टेट या अन्य किसी प्रकार का ब्लॉकेज तो यूरिन का सामान्य प्रवाह बाधित होता है और किडनी पर दबाव बढ़ता है। हृदय या लीवर फेल्योर जैसी गंभीर बीमारियों में भी किडनी को पर्याप्त रक्त नहीं मिल पाता है। जिससे अचानक किडनी की कार्यक्षमता में गिरावट आ सकती है। इसलिए इन सभी स्थितियों में समय रहते पहचान और उपचार बेहद आवश्यक है।
शुरुआत में एकेआई के लक्षण हल्के हो सकते हैं, इसलिए अक्सर इसे अनदेखा कर दिया जाता है:
पेशाब की मात्रा कम होना या अचानक बंद होना
हल्का थकान या कमजोरी
सूजन, खासकर पैरों और आंखों के नीचे
उल्टी या भूख कम लगना
ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई
अगर इलाज में देरी हो जाए, तो गंभीर एकेआई के लक्षण दिखाई देते हैं:
अत्यधिक पानी शरीर में भरना (एडिमा)
सांस लेने में कठिनाई
सीने में दर्द या दबाव
अत्यधिक थकान और बेहोशी
रक्त में पोटैशियम बढ़ना → दिल की धड़कन में समस्या
किडनी फेल्योर (Kidney Failure) के संकेत
एक्यूट किडनी इंजरी (एकेआई) का उपचार इस बात पर निर्भर करता है कि किडनी को नुकसान किस कारण से हुआ है। उसकी गंभीरता कितनी है। एकेआई में किडनी अचानक सही तरीके से काम करना कम कर देती है, जिससे शरीर में विषैले पदार्थ (टॉक्सिन), अतिरिक्त तरल और इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन बढ़ने लगता है। इसलिए इलाज का मुख्य उद्देश्य किडनी को सपोर्ट देना और मूल कारण को दूर करना होता है।
यदि एकेआई शुरुआती अवस्था में पहचान ली जाए तो अधिकतर मामलों में किडनी की कार्यक्षमता को पूरी तरह बहाल किया जा सकता है।
डिहाइड्रेशन एकेआई का एक सामान्य कारण है। ऐसे में मरीज को पर्याप्त मात्रा में ओरल फ्लूइड या आवश्यकता पड़ने पर आईवी फ्लूइड (IV Fluid) दिए जाते हैं। साथ ही शरीर में सोडियम, पोटैशियम और अन्य इलेक्ट्रोलाइट्स का स्तर संतुलित रखा जाता है।
उच्च रक्तचाप और अनियंत्रित मधुमेह किडनी पर अतिरिक्त दबाव डालते हैं। इसलिए ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर को नियंत्रित करना बेहद जरूरी होता है।
कुछ पेनकिलर्स, कुछ एंटीबायोटिक्स और अन्य दवाएं किडनी को नुकसान पहुंचाती हैं। इसलिए डॉक्टर संभावित हानिकारक दवाओं को रोकते हैं या उनकी डोज कम करते हैं और सुरक्षित विकल्प चुनते हैं।
ब्लड टेस्ट (क्रिएटिनिन, यूरिया), यूरिन आउटपुट और इलेक्ट्रोलाइट स्तर की नियमित निगरानी की जाती है ताकि स्थिति बिगड़ने से पहले नियंत्रित की जा सके।
अगर किडनी की कार्यक्षमता काफी कम हो जाए या शरीर में टॉक्सिन और फ्लूइड अत्यधिक बढ़ जाएं, तो अधिक आक्रामक उपचार की आवश्यकता पड़ती है।
गंभीर मामलों में मरीज को अस्पताल में भर्ती कर IV फ्लूइड, ब्लड प्रेशर सपोर्टिंग दवाएं और विशेष उपचार दिए जाते हैं ताकि किडनी तक पर्याप्त रक्त प्रवाह बना रहे।
यदि किडनी पर्याप्त मात्रा में अपशिष्ट पदार्थ बाहर नहीं निकाल पा रही हो, पोटैशियम का स्तर खतरनाक रूप से बढ़ गया हो, या फेफड़ों में तरल भर रहा हो, तो अस्थायी डायलिसिस की आवश्यकता हो सकती है। डायलिसिस मशीन शरीर से विषैले पदार्थ और अतिरिक्त तरल को बाहर निकालने में मदद करती है।
यदि एकेआई का कारण मूत्र मार्ग में रुकावट (Urinary Tract Obstruction) (जैसे स्टोन या बढ़ा हुआ प्रोस्टेट) या गंभीर संक्रमण है, तो उसका तत्काल उपचार आवश्यक होता है। ब्लॉकेज हटाना या एंटीबायोटिक थेरेपी देना किडनी को और अधिक नुकसान से बचाता है।
बहुत गंभीर स्थितियों, जैसे सेप्सिस या मल्टी-ऑर्गन फेल्योर (Multi-organ failure) में मरीज को आईसीयू में रखकर लगातार मॉनिटरिंग और सपोर्टिव केयर दी जाती है।
एकेआई से उबरने के बाद भी कुछ मरीजों में भविष्य में क्रॉनिक किडनी डिजीज (CKD) का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए:
नियमित किडनी फंक्शन टेस्ट
ब्लड प्रेशर कंट्रोल
संतुलित आहार
पर्याप्त पानी का सेवन
बिना सलाह दवा न लेना बहुत जरूरी है।
ब्लड टेस्ट (Blood Test): क्रिएटिनिन, बीयूएन , इलेक्ट्रोलाइट्स
यूरिन टेस्ट (Urine Test): प्रोटीन, ब्लड, यूरिन आउटपुट
इमेजिंग (Imaging): अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन
किडनी बायोप्सी (Kidney Biopsy) (कुछ मामलों में)
नोएडा में सर्वश्रेष्ठ नेफ्रोलॉजिस्ट उपलब्ध हैं जो किडनी से जुड़ी समस्याओं की जांच और उपचार में विशेषज्ञता रखते हैं। किडनी को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी (लगभग 2–3 लीटर, यदि डॉक्टर ने अलग से मना न किया हो) पीना चाहिए। अनावश्यक दवाओं, विशेषकर बिना चिकित्सकीय सलाह के पेनकिलर्स या सप्लीमेंट लेने से बचना जरूरी है, क्योंकि ये किडनी पर असर डाल सकते हैं। साथ ही ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर की नियमित जांच कराते रहें, क्योंकि इनका असंतुलन किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है। यदि यूरिन के रंग, मात्रा या गंध में कोई असामान्य बदलाव दिखाई दे तो उसे नजरअंदाज न करें और तुरंत विशेषज्ञ से परामर्श लें। इसके अलावा शराब और धूम्रपान से दूरी बनाए रखना किडनी की सेहत के लिए बेहद आवश्यक है।
नोएडा में किडनी विशेषज्ञ उपलब्ध हैं, जहां आधुनिक सुविधाओं के साथ किडनी रोगों का समुचित इलाज किया जाता है। फेलिक्स हॉस्पिटल में 24×7 डायलिसिस सुविधा उपलब्ध है, जिससे आपातकालीन स्थिति में भी मरीजों को तुरंत उपचार मिल सके। यहां अनुभवी नेफ्रोलॉजिस्ट की टीम किडनी से जुड़ी जटिल समस्याओं का विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान करती है। साथ ही किडनी बायोप्सी, ट्रांसप्लांट गाइडेंस और एडवांस एकेआई जांच एवं सपोर्ट की सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।
इसी कारण फेलिक्स हॉस्पिटल को नोएडा का सर्वश्रेष्ठ नेफ्रोलॉजी अस्पताल (Noida's Best Nephrology Hospital) माना जाता है, जहां मरीजों को एक ही स्थान पर संपूर्ण और उन्नत उपचार मिल सके।
अपॉइंटमेंट के लिए संपर्क करें: +91 9667064100
एक्यूट किडनी इंजरी (एकेआई) एक अचानक उत्पन्न होने वाली और संभावित रूप से गंभीर स्थिति है। जिसमें किडनी कुछ घंटों या दिनों के भीतर अपनी सामान्य कार्यक्षमता खोती है। किडनी का मुख्य कार्य शरीर से अपशिष्ट पदार्थ (टॉक्सिन), अतिरिक्त पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स को बाहर निकालना है। जब किडनी सही तरीके से काम नहीं करती, तो शरीर में विषैले तत्व जमा होने लगते हैं, जिससे अन्य अंगों पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इस स्थिति की सबसे बड़ी चुनौती यह है कि कई बार शुरुआती लक्षण हल्के होते हैं और मरीज उन्हें नजरअंदाज कर देता है।
बेहतर और भरोसेमंद इलाज के लिए आज ही नोएडा में सर्वश्रेष्ठ अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श लें और अपनी सेहत का सही ख्याल रखें।
उत्तर: हां, शुरुआती स्टेज में समय पर इलाज और कारण को ठीक करने से किडनी पूरी तरह रिकवर होती है।
उत्तर: डिहाइड्रेशन, सेप्सिस, और ड्रग्स का अधिक सेवन सबसे आम कारण हैं। इसलिए लक्षण दिखने पर तुरंत सतर्क हो जाए।
उत्तर: जब किडनी की फिल्टरिंग क्षमता बहुत कम हो जाए, पेशाब बंद हो जाए, या ब्लड इलेक्ट्रोलाइट असंतुलित हो।
उत्तर: हां, एकेआई कुछ घंटों या दिनों में विकसित हो सकती है, इसलिए शुरुआती लक्षणों पर ध्यान देना बेहद जरूरी है।
उत्तर: पर्याप्त पानी पीएं, अनावश्यक दवाओं से बचें, ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर मॉनिटर करें, और किसी भी यूरिन असामान्यता पर तुरंत डॉक्टर से मिलें।