Your Health, Our Priority

Request Call Back

Request an Appointment

CAPTCHA
Solve this simple math problem and enter the result. E.g. for 1+3, enter 4.
* By clicking on the above button you agree to receive updates on WhatsApp

बच्चों में अस्थमा: कारण, लक्षण और इलाज नोएडा में

बच्चों में अस्थमा एक आम श्वसन समस्या है। जो उनके जीवन की गुणवत्ता को प्रभावित करती है। अस्थमा के कारण श्वास नली (Airways) में सूजन और संकुचन होता है। जिससे सांस लेने में कठिनाई होती है। बच्चों में अस्थमा इलाज नोएडा उपलब्ध है। यह बीमारी कभी-कभी हल्की होती है। लेकिन सही समय पर इलाज न मिलने पर गंभीर रूप लेती है। नोएडा के अनुभवी बाल रोग विशेषज्ञ बच्चों में अस्थमा की पहचान और उपचार में मदद करते हैं।


अभी अपॉइंटमेंट शेड्यूल करें – कॉल करें: +91 9667064100.


बच्चों में अस्थमा क्यों होता है? (Why Kids Get Asthma)

अस्थमा बच्चों में तब होता है। जब उनकी श्वास नली अत्यधिक संवेदनशील होती है। संक्रमण, एलर्जी या पर्यावरणीय प्रदूषण जैसे कारक इसे ट्रिगर करते हैं। कुछ बच्चों में अस्थमा जन्मजात या आनुवांशिक कारणों से होता है। कमजोर इम्यूनिटी, धूल, धुआं, मौसम में बदलाव और धूल-मिट्टी से एलर्जी अस्थमा के जोखिम को बढ़ाते हैं।


बच्चों में अस्थमा के लक्षण (Signs & Symptoms of Asthma in Kids)


सांस लेने में दिक्कत या तेज सांस चलना:

बच्चे को सामान्य स्थिति में या विशेषकर रात में और खेलकूद के बाद सांस लेने में कठिनाई होती है। कई बार सांस लेते समय सीटी जैसी आवाज भी आती है। जो वायुमार्ग में रुकावट का संकेत है।


बार-बार खांसी आना, खासकर रात या सुबह के समय:

सूखी खांसी जो हफ्तों तक बनी रहती है। अस्थमा का मुख्य लक्षण होता है। यह खांसी अक्सर ठंडी हवा, धूल, धुएं या व्यायाम के बाद बढ़ती है।


छाती में जकड़न या दर्द महसूस होना:

बच्चे को छाती में भारीपन, दबाव या दर्द का अनुभव होता है। खासकर दौड़ने या खेलने के दौरान। ऐसा महसूस होना फेफड़ों पर पड़ रहे अतिरिक्त दबाव का संकेत है।


थकान और कमजोरी महसूस होना:

अस्थमा से ग्रस्त बच्चे थोड़ी सी गतिविधि के बाद ही थकते हैं। ऑक्सीजन की कमी के कारण उन्हें आलस या कमजोरी भी महसूस होती है।


बार-बार एलर्जी और संक्रमण का बढ़ना:

धूल, पालतू जानवरों के बाल, पोल्लन या सर्दी-जुकाम जैसे संक्रमण से लक्षण तेजी से बढ़ जाते हैं। बार-बार छींकना, नाक बहना या आंखों में खुजली जैसे लक्षण भी साथ में दिखते हैं।


नींद में खलल या बार-बार उठना:

रात के समय खांसी या सांस की दिक्कत से बच्चे की नींद बार-बार टूटती है। लगातार नींद पूरी न हो पाने से उनका मूड और पढ़ाई पर भी असर पड़ता है।


परिवार में एलर्जी या अस्थमा का इतिहास:

अगर माता-पिता या परिवार के किसी सदस्य को अस्थमा या एलर्जी की समस्या है, तो बच्चे में भी इसके विकसित होने की संभावना बढ़ती है।

 

बच्चों में अस्थमा के कारण (Causes of Asthma in Children)


एलर्जी:
धूल, धुआं, परागकण (पोल्लन), पालतू जानवरों के बाल और फफूंदी जैसे एलर्जन बच्चों में अस्थमा के प्रमुख ट्रिगर हैं। जब बच्चा इन पदार्थों के संपर्क में आता है, तो उसकी श्वसन नलियों में सूजन होती है। जिससे सांस लेने में तकलीफ, खांसी और सीटी जैसी आवाज आने लगती है। कमरों की नियमित सफाई, बिस्तर की धुलाई और धूल से बचाव के उपाय बच्चों को राहत देते हैं।


जन्मजात और आनुवांशिक कारणः
यदि परिवार में माता-पिता, दादा-दादी या भाई-बहनों में किसी को अस्थमा या एलर्जी की समस्या है। तो बच्चे में इसके विकसित होने की संभावना अधिक होती है। अस्थमा अक्सर आनुवांशिक प्रवृत्ति के कारण पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है। ऐसे बच्चों पर मौसम बदलने, धूल या संक्रमण का असर अधिक तेज होता है।


पर्यावरणीय कारकः
प्रदूषण, वाहन का धुआं, सिगरेट का धुआं, फैक्ट्री के रसायन और इनडोर एयर पॉल्यूशन (जैसे अगरबत्ती या मच्छर मारने के धुएं) बच्चों के फेफड़ों को नुकसान पहुंचाते हैं। लंबे समय तक प्रदूषित वातावरण में रहने से बच्चों की फेफड़ों की क्षमता कम होती है और अस्थमा के दौरे की संभावना बढ़ती है।


संक्रमणः
बार-बार सर्दी-जुकाम, वायरल संक्रमण या ब्रोंकाइटिस जैसी बीमारियाँ अस्थमा को ट्रिगर करती हैं। फेफड़ों में सूजन बढ़ने से बच्चे को लगातार खांसी, सांस लेने में कठिनाई और कमजोरी महसूस होती है। इसीलिए डॉक्टर अक्सर अस्थमा से पीड़ित बच्चों को संक्रमण से बचाने और समय-समय पर वैक्सीन दिलाने की सलाह देते हैं।


फिजिकल एक्टिविटी या व्यायामः
कुछ बच्चों में दौड़ने, कूदने या खेलकूद जैसी गतिविधियों के बाद खांसी या सांस फूलने की समस्या होती है। इसे एक्सरसाइज-इंड्यूस्ड अस्थमा कहा जाता है। ऐसे बच्चों को व्यायाम से पहले हल्का वार्मअप करने, ठंडी हवा से बचने और डॉक्टर की सलाह से इनहेलर का उपयोग करने से राहत मिलती है।

 

बच्चों में अस्थमा की जांच (Diagnosis of Asthma in Kids)


मेडिकल हिस्ट्री और फिजिकल एग्जामिनेशनः

डॉक्टर सबसे पहले बच्चे के लक्षणों, सांस लेने की तकलीफ, खांसी की आवृत्ति और एलर्जी के इतिहास के बारे में विस्तार से पूछते हैं। इसके साथ ही परिवार में अस्थमा या एलर्जी की मौजूदगी का पता लगाते हैं। क्योंकि आनुवांशिक कारण इस बीमारी में अहम भूमिका निभाते हैं। फिजिकल एग्ज़ामिनेशन के दौरान डॉक्टर बच्चे की छाती सुनते हैं ताकि किसी तरह की सीटी जैसी आवाज या सांस में अवरोध की पहचान की जा सके।


पल्मोनरी फंक्शन टेस्ट (Pulmonary Function Test – PFT):

इस टेस्ट के ज़रिए बच्चे के फेफड़ों की कार्यक्षमता की जांच की जाती है। स्पाइरोमेट्री नामक यंत्र की मदद से यह देखा जाता है कि बच्चा कितनी गहराई से सांस अंदर लेता है। कितनी तेजी से बाहर छोड़ सकता है। इससे पता चलता है कि फेफड़ों की नलियाँ कितनी खुली या संकुचित हैं जो अस्थमा की गंभीरता का मुख्य संकेत है।


एलर्जी टेस्ट:

अगर बच्चे को बार-बार धूल, पालतू जानवरों, पोल्लन या किसी विशेष पदार्थ से एलर्जी होती है, तो डॉक्टर एलर्जी टेस्ट की सलाह देते हैं। इसमें त्वचा पर सूक्ष्म मात्रा में संभावित एलर्जन लगाए जाते हैं ताकि प्रतिक्रिया का पता चल सके। यह टेस्ट यह जानने में मदद करता है कि कौन-से एलर्जन बच्चे के अस्थमा को ट्रिगर कर रहे हैं।


चेस्ट एक्स-रे:

यह जांच फेफड़ों की समग्र स्थिति, सूजन, संक्रमण या किसी अन्य श्वसन रोग (जैसे न्यूमोनिया) की संभावना को पहचानने में मदद करती है। कई बार अस्थमा जैसे लक्षण अन्य बीमारियों से भी मिलते-जुलते होते हैं, इसलिए चेस्ट एक्स-रे से डॉक्टर सही निदान करते हैं।


ब्लड टेस्ट:

  • खून की जांच से शरीर में एलर्जी से संबंधित एंटीबॉडी (IgE) के स्तर और संक्रमण की स्थिति का पता चलता है।

  • यह टेस्ट बच्चे की इम्यून सिस्टम की ताकत और एलर्जिक प्रतिक्रिया की तीव्रता का आकलन करने में मदद करता है। ब्लड रिपोर्ट डॉक्टर को सही दवा और उपचार योजना तय करने में सहयोग करती है।

 

बच्चों में अस्थमा का इलाज (Treatment Asthma in Kids)


दवा और इनहेलरः

अस्थमा के इलाज की सबसे प्रभावी विधि डॉक्टर की सलाह से दवाओं और इनहेलर का उपयोग है। ब्रोंकोडायलेटर बच्चों की सांस की नलियों को खोलते हैं। जिससे तुरंत राहत मिलती है। वहीं स्टेरॉयड इनहेलर (Steroid Inhalers) सूजन को कम करते हैं और अस्थमा के दौरे को रोकने में मदद करते हैं। डॉक्टर बच्चे की उम्र, वजन और लक्षणों के आधार पर दवा की मात्रा तय करते हैं। महत्वपूर्ण है कि इनहेलर का इस्तेमाल हमेशा सही तकनीक से किया जाए ताकि दवा पूरी तरह फेफड़ों तक पहुंचे।


एलर्जी मैनेजमेंटः

अस्थमा को नियंत्रित रखने के लिए एलर्जी ट्रिगर्स से बचना बेहद जरूरी है। धूल, धुआं, पोल्लन, पालतू जानवरों के बाल और तेज परफ्यूम जैसे कारकों से दूरी बनाए रखें। डॉक्टर की सलाह पर एंटीहिस्टामिन या ल्यूकोट्रिन मॉडिफायर जैसी दवाएं दी जाती हैं। जो एलर्जी की तीव्रता को कम करती हैं। घर को साफ, हवादार और धूल-मुक्त रखना बच्चों के लिए सबसे बेहतर बचाव है।


सपोर्टिव केयरः

बच्चे को पर्याप्त नींद, पौष्टिक आहार और पर्याप्त पानी देना जरूरी है ताकि शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बनी रहे। हल्की-फुल्की एक्सरसाइज और सांस संबंधी अभ्यास फेफड़ों की क्षमता बढ़ाने में सहायक होते हैं। ठंडी हवा, धुआं या संक्रमण के मौसम में बच्चे को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होती है।


टीकाकरणः

अस्थमा से पीड़ित बच्चों के लिए फ्लू वैक्सीन और न्यूमोकोकल वैक्सीन बेहद फायदेमंद हैं। ये टीके श्वसन संक्रमण की संभावना को कम करते हैं और अस्थमा के लक्षणों को बिगड़ने से रोकते हैं। हर साल डॉक्टर की सलाह के अनुसार बच्चों का टीकाकरण अद्यतन रखना चाहिए।


क्रॉनिक या गंभीर अस्थमाः

जिन बच्चों को बार-बार अस्थमा के दौरे आते हैं या दवाओं से भी पूरी राहत नहीं मिलती, उन्हें इम्यूनोलॉजिस्ट या पल्मोनोलॉजिस्ट की देखरेख में विशेष उपचार की आवश्यकता होती है। ऐसे मामलों में इम्यूनोथेरेपी या बायोलॉजिकल मेडिकेशन जैसी उन्नत विधियां अपनाई जा सकती हैं। नियमित फॉलोअप, स्पाइरोमेट्री जांच और डॉक्टर की निगरानी बच्चों के दीर्घकालिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी हैं।

 

बच्चों में अस्थमा से बचाव और राहत (Prevention & Management Tips)

 

एलर्जी ट्रिगर्स से बचाव:

अस्थमा का सबसे प्रभावी प्रबंधन ट्रिगर्स से बचना है। धूल, धुआं, परागकण (पोल्लन), पालतू जानवरों के बाल और तेज़ गंध वाले रसायन (जैसे परफ्यूम या अगरबत्ती) अस्थमा को बढ़ा सकते हैं। पीडियाट्रिक अस्थमा डॉक्टर नोएडा में उपलब्ध है। घर की नियमित सफाई करें, बच्चे के कमरे में धूल जमा न होने दें और सर्दी या प्रदूषण के मौसम में बच्चे को मास्क पहनाकर बाहर भेजें।


साफ-सफाई और हाथ धोने की आदतः
संक्रमण अस्थमा को ट्रिगर कर सकता है, इसलिए बच्चों को बार-बार हाथ धोने की आदत डालें। घर में फफूंदी और गीली जगहों की सफाई नियमित रूप से करें। तकिए और बिस्तर की चादरें सप्ताह में एक बार गर्म पानी से धोएं। यह धूल-मिट्टी और एलर्जन को खत्म करने में मदद करता है।


संतुलित आहार और पर्याप्त नींदः
फलों, हरी सब्जियों, साबुत अनाज और प्रोटीन से भरपूर आहार बच्चों की इम्यूनिटी मजबूत बनाता है। विटामिन सी और ओमेगा-3 फैटी एसिड फेफड़ों के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते हैं। रोजाना 8–10 घंटे की नींद शरीर को ऊर्जा देती है और अस्थमा के लक्षणों को नियंत्रित करने में मदद करती है।


नियमित व्यायाम और श्वसन अभ्यासः
हल्का व्यायाम जैसे पैदल चलना, योग या प्राणायाम फेफड़ों की कार्यक्षमता बढ़ाता है। हालांकि ठंडी हवा में या प्रदूषण के दौरान भारी व्यायाम से बचें। डॉक्टर की सलाह से बच्चे को ब्रीदिंग एक्सरसाइज सिखाना लंबे समय तक राहत दिला सकता है।


इनहेलर का सही इस्तेमाल:
इनहेलर अस्थमा के उपचार का सबसे सुरक्षित और तेज़ तरीका है, लेकिन इसे सही तकनीक से इस्तेमाल करना जरूरी है। डॉक्टर या नर्स से इसकी सही विधि सीखें और बच्चे को अभ्यास कराएँ ताकि दवा पूरी तरह फेफड़ों तक पहुंचे। इनहेलर की सफाई और समय पर उपयोग पर ध्यान दें।


टीकाकरण समय पर कराएंः
फ्लू और न्यूमोकोकल वैक्सीन बच्चे को श्वसन संक्रमणों से बचाते हैं, जो अस्थमा को बिगाड़ सकते हैं। डॉक्टर के परामर्श से अन्य मौसमी टीकाकरण भी समय पर कराना आवश्यक है। सही समय पर वैक्सीन लगने से बच्चे की इम्यूनिटी मजबूत रहती है और अस्पताल जाने की जरूरत कम पड़ती है।


नियमित मॉनिटरिंग और डॉक्टर से संपर्कः
बच्चे के लक्षणों, सांस लेने की दर और इनहेलर के उपयोग पर नजर रखें। यदि खांसी, सीटी जैसी आवाज़ या सांस फूलने की समस्या बार-बार हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। समय-समय पर स्पाइरोमेट्री टेस्ट कराना और डॉक्टर के फॉलोअप विजिट्स जारी रखना बहुत जरूरी है।

 

निष्कर्ष (Conclusion)

बच्चों में अस्थमा समय पर पहचान और इलाज न मिलने पर गंभीर स्वास्थ्य समस्या बन ता है। लक्षणों में सांस लेने में दिक्कत, बार-बार खांसी, एलर्जी और थकान प्रमुख हैं। पीडियाट्रिक अस्थमा विशेषज्ञ सही निदान और इलाज में मदद करते हैं। बच्चों की जीवनशैली, पोषण और वातावरण पर ध्यान देकर अस्थमा को नियंत्रित किया जाता है। इलाज में देरी बिल्कुल भी नहीं करनी चाहिए। ऐसा करना जानलेवा हो सकता है।


अभी अपॉइंटमेंट शेड्यूल करें – कॉल करें: +91 9667064100.

 

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)


प्रश्न 1: बच्चों में अस्थमा का सबसे बड़ा संकेत क्या है?
उत्तर: बार-बार खांसी, सांस लेने में दिक्कत और छाती में जकड़न अस्थमा का प्रमुख संकेत हैं। लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।


प्रश्न 2: क्या अस्थमा पूरी तरह ठीक होता है?
उत्तर: अस्थमा को नियंत्रित किया जा सकता है। लेकिन पूरी तरह से खत्म होना हमेशा संभव नहीं होता है। सही इलाज और ट्रिगर से बचाव से लक्षण कम किए जाते हैं।


प्रश्न 3: बच्चों को इनहेलर कब इस्तेमाल करना चाहिए?
उत्तर: केवल डॉक्टर की सलाह के अनुसार। गलत इस्तेमाल से दुष्प्रभाव होते हैं। खुद से दवा जानलेना साबित हो सकती है।


प्रश्न 4: क्या व्यायाम से अस्थमा बढ़ सकता है?
उत्तर: कुछ बच्चों में व्यायाम ट्रिगर होता है। लेकिन सही मेडिसिन और वार्म-अप से इसे नियंत्रित किया जाता है। इसलिए डॉक्टर की सलाह पर व्यायाम करना चाहिए।


प्रश्न 5: अस्थमा वाले बच्चों को कौन-कौन से टीके जरूर लगवाने चाहिए?
उत्तर: फ्लू वैक्सीन, न्यूमोकोकल वैक्सीन और डॉक्टर द्वारा सुझाए गए अन्य टीके लगवाने चाहिए।