Subscribe to our
जो लोग लंबे समय से जोड़ों के दर्द, सूजन या अकड़न से परेशान हैं और दवा, फिजियोथैरेपी या अन्य उपायों से राहत नहीं मिल पा रही। उनके लिए जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी एक प्रभावी समाधान बनकर सामने आती है। यह सर्जरी सिर्फ बुजुर्गों के लिए नहीं, बल्कि युवा मरीजों के लिए भी उम्मीद की किरण है। खासकर तब, जब जोड़ों का दर्द चलने, उठने-बैठने या काम करने की क्षमता पर असर डालने लगे। Joint Replacement Surgery in Noida में उपलब्ध है। आइए जानें कि जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी से पहले क्या तैयारी करनी चाहिए। इसकी लागत कितनी होती है और नोएडा में बेहतरीन इलाज कहां मिलता है।
अभी अपॉइंटमेंट शेड्यूल करें – कॉल करें: +91 9667064100
जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी एक आर्थोपेडिक प्रक्रिया है। जिसमें खराब या घिसे हुए जोड़ों जैसे घुटना, हिप या कंधा को कृत्रिम इम्प्लांट से बदलाता है। इस सर्जरी का उद्देश्य दर्द को कम करना, जोड़ों की गतिशीलता वापस लाना और जीवन की गुणवत्ता में सुधार करना है। यह सर्जरी ऑस्टियोआर्थराइटिस या रुमेटॉइड आर्थराइटिस, हड्डी का फ्रैक्चर (Bone fracture) या चोट, जन्मजात विकार, अवस्कुलर नेक्रोसिस व जोड़ों में कैल्सिफिकेशन या विकृति के इलाज के लिए होती है।
डॉक्टर से विस्तृत परामर्श लें:
अपने आर्थोपेडिक सर्जन से सर्जरी के लाभ, संभावित जोखिम, इम्प्लांट के प्रकार और रिकवरी की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानें।
मेडिकल हिस्ट्री बताएं:
अगर आपको ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, हार्ट या लंग्स की समस्या है तो डॉक्टर को जरूर बताएं। सर्जरी से पहले इनका नियंत्रण जरूरी है।
दवाओं की जानकारी दें:
अगर आप ब्लड थिनर या स्टेरॉयड ले रहे हैं तो सर्जन को सूचित करें, क्योंकि सर्जरी से पहले इन्हें अस्थायी रूप से रोकने की सलाह दी जाती है।
सर्जरी से पूर्व मरीज की पूरी मेडिकल फिटनेस जांच की जाती है ताकि ऑपरेशन के दौरान किसी प्रकार की जटिलता न हो और रिकवरी प्रक्रिया सुचारु रूप से हो सके। इसके अंतर्गत निम्न प्रमुख जांचें शामिल हैं।
ब्लड टेस्ट:
इससे मरीज के हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, किडनी और लिवर फंक्शन की जानकारी मिलती है इंफेक्शन, ब्लीडिंग टेंडेंसी या एनीमिया जैसी स्थितियों का पता लगाया जाता है।
यूरिन टेस्ट:
मूत्र में संक्रमण (यूटीआई) या किडनी से जुड़ी समस्या की पहचान की जाती है। ऑपरेशन के बाद संक्रमण की संभावना कम करने में यह टेस्ट मददगार होता है।
ईसीजीः
दिल की विद्युत गतिविधियों की जांच के लिए किया जाता है। इससे यह सुनिश्चित किया जाता है कि सर्जरी से पहले मरीज का हृदय पूरी तरह स्वस्थ है।
एक्स-रे:
फेफड़ों की स्थिति और छाती के अंदरूनी हिस्सों की स्थिति का पता लगाया जाता है। इससे सर्जरी के दौरान एनेस्थीसिया देने में मदद मिलती है।
एमआरआई या सीटी स्कैनः
यदि सर्जरी हड्डियों, जोड़ों, दिमाग या रीढ़ से संबंधित है तो एमआरआई या सीटी स्कैन जरूरी होता है। इससे डॉक्टर को सटीक लोकेशन और जटिलताओं की पूरी जानकारी मिलती है।
कार्डियोलॉजिस्ट या फिजिशियन से क्लीयरेंस:
सर्जरी से पहले विशेषज्ञ डॉक्टर (कार्डियोलॉजिस्ट/फिजिशियन) मरीज की सभी रिपोर्ट देखकर फिटनेस सर्टिफिकेट जारी करते हैं। यदि मरीज को पहले से कोई बीमारी (जैसे डायबिटीज, ब्लड प्रेशर या अस्थमा) है, तो उसे कंट्रोल में लाने के निर्देश दिए जाते हैं।
फेफड़ों और किडनी की अतिरिक्त जांच:
लंबे समय से बीमार मरीजों या बुजुर्गों के लिए फेफड़े और किडनी की जांच भी की जाती है। यह सुनिश्चित किया जाता है कि शरीर की ऑक्सीजन और विषाक्त पदार्थ निकालने की क्षमता सही ढंग से काम कर रही हो।
एलर्जी और दवा प्रतिक्रिया जांच:
यह जांच पता लगाती है कि मरीज को किसी दवा या एनेस्थीसिया से एलर्जी तो नहीं है। इससे ऑपरेशन के दौरान दवा से जुड़ी कोई प्रतिक्रिया होने का खतरा घटता है।
संपूर्ण स्वास्थ्य मूल्यांकन:
वजन, ब्लड प्रेशर, पल्स और तापमान की नियमित जांच की जाती है। ऑपरेशन से पहले डॉक्टर मरीज की मानसिक और शारीरिक स्थिति का भी आकलन करते हैं।
नोएडा में जॉइंट रिप्लेसमेंट कराने के लिए एक मान्यता प्राप्त, अनुभवी डॉक्टर और आधुनिक सुविधाओं वाले अस्पताल का चुनाव बेहद जरूरी है। Complete Guide for Preparing for Best hospital and surgeon उपलब्ध है।
हॉस्पिटल चुनते समय ध्यान दें:
एनएबीएच या आईएसओ प्रमाणित हॉस्पिटल
अनुभवी ऑर्थोपेडिक सर्जन
न्यूनतम इंफेक्शन रेट
अत्याधुनिक मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर
पोस्ट-सर्जरी रिहैबिलिटेशन और फिजियोथेरेपी (Physiotherapy) यूनिट
लागत कई कारकों पर निर्भर करती हैः
| प्रकार | औसत लागत (रुपये में) | विवरण |
| घुटना रिप्लेसमेंस | 1.8–4.5 लाख | सिंगल नी रिप्लेसमेंट |
| हिप रिप्लेसमेंस | 2–6 लाख | यूनिलेटरल या बाइलेटरल |
| शोल्डर रिप्लेसमेंस | 2.5–5 लाख | टोटल/पार्शियल |
| सरकारी हॉस्पिटल | 1–2 लाख | सीमित सुविधा पर कम लागत |
| निजी हॉस्पिटल | 2.5 – 6 लाख | बेहतर इम्प्लांट और तकनीक |
आयुष्मान भारत, सीजीएचएस, ईसीएचएस और कई निजी बीमा पॉलिसियां जॉइंट रिप्लेसमेंट को कवर करती हैं। इससे मरीज का खर्च 60–90% तक कम हो सकता है।
सर्जरी से पहले और बाद में फिजियोथैरेपी बेहद जरूरी है। सर्जरी से पहले प्री-हैब एक्सरसाइज से मांसपेशियां मजबूत बनाएं। सर्जरी के बाद धीरे-धीरे मूवमेंट, बैलेंस और वॉकिंग ट्रेनिंग करें। मानसिक रूप से खुद को तैयार रखें कि शुरुआती दिनों में थोड़ी असुविधा होगी, लेकिन नियमित अभ्यास से जीवन सामान्य हो जाएगा।
छोटी-सी लापरवाही भी संक्रमण, सूजन या दोबारा दर्द जैसी समस्याएँ पैदा करती है। इसलिए मरीज को विशेष ध्यान देना चाहिए।
एक्सरसाइज रूटीन का पालन करें:
सर्जरी के बाद शरीर की गतिशीलता को वापस लाने के लिए फिजियोथैरेपी बहुत जरूरी है। एक्सरसाइज से मांसपेशियों में जकड़न नहीं होती और रक्त संचार सामान्य रहता है। डॉक्टर या फिजियोथैरेपिस्ट (Physiotherapist) की सलाह के बिना किसी नई एक्सरसाइज की शुरुआत न करें।
जमीन पर बैठने या ज्यादा झुकने से बचें:
विशेषकर जोड़ों या रीढ़ की सर्जरी के बाद, नीचे बैठना या आगे झुकना जोड़ों पर दबाव डालता है। इससे स्टिच खुलने, दर्द बढ़ने या अंदरूनी चोट के खतरे बढ़ जाते हैं। कुर्सी या ऊंचे स्थान पर बैठने की आदत डालें और झुकने वाले कार्यों से परहेज करें।
भारी वजन उठाने से परहेज़ करें:
सर्जरी के बाद कम से कम 2–3 महीने तक भारी वस्तुएं उठाना सख्त मना होता है। इससे सर्जरी वाले हिस्से पर दबाव पड़ सकता है और हीलिंग प्रक्रिया धीमी हो सकती है। रोजमर्रा के कार्यों में भी शरीर पर अतिरिक्त तनाव डालने से बचें।
ऑपरेशन साइट की सफाई और देखभाल:
ऑपरेशन वाले हिस्से को हमेशा साफ और सूखा रखें। पट्टियां (ड्रेसिंग) डॉक्टर की सलाह के अनुसार समय पर बदलें। किसी भी प्रकार की लाली, सूजन, मवाद या बदबू महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर को सूचित करें। ये संक्रमण के संकेत होते हैं।
दवाओं का सेवन डॉक्टर की सलाह से करें:
एंटीबायोटिक और पेनकिलर केवल डॉक्टर द्वारा बताए गए समय और डोज़ में ही लें। बिना परामर्श के कोई दवा बदलना या छोड़ना सही नहीं है। पर्याप्त पानी पिएं ताकि दवाओं का असर बेहतर हो और शरीर में टॉक्सिन्स न जमा हों।
नियमित फॉलोअप विजिट करें:
हर 3 से 6 महीने में डॉक्टर से जांच करवाना जरूरी है, ताकि रिकवरी की प्रगति का मूल्यांकन हो सके। एक्स-रे, एमआरआई या ब्लड टेस्ट जैसी जांचें डॉक्टर की सलाह पर दोबारा कराई जा सकती हैं। अगर दर्द, सूजन या चलने-फिरने में परेशानी महसूस हो तो अगली विजिट से पहले ही डॉक्टर से संपर्क करें।
संतुलित आहार और पर्याप्त आराम:
प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर भोजन लें ताकि घाव जल्दी भरें। नींद पूरी करें और तनाव से दूर रहें। यह शरीर की रिकवरी प्रक्रिया को तेज करता है। धूम्रपान और शराब से पूरी तरह दूरी बनाएं, क्योंकि ये हीलिंग को धीमा करते हैं।
जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी आज एक सुरक्षित और असरदार प्रक्रिया है। जो लाखों लोगों के जीवन में नई गतिशीलता ला रही है। सही तैयारी, अनुभवी डॉक्टर, आधुनिक तकनीक और पोस्ट-सर्जरी फिजियोथैरेपी यही सफलता की कुंजी हैं। यदि आप नोएडा या आसपास रहते हैं, तो अनुभवी ऑर्थोपेडिक सर्जन (Best Orthopedics in Noida) से सलाह लेकर सर्जरी की प्लानिंग करें और दर्द-मुक्त जीवन की शुरुआत करें। इलाज में बिल्कुल भी देरी नहीं करनी चाहिए। ऐसा करना नुकसानदेह हो सकता है।
अभी अपॉइंटमेंट शेड्यूल करें – कॉल करें: +91 9667064100
प्रश्न.1: क्या जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी दर्दनाक होती है?
उत्तरः सर्जरी के दौरान एनेस्थीसिया दिया जाता है। जिससे कोई दर्द नहीं होता। बाद में दर्द दवाओं और फिजियोथैरेपी से नियंत्रित किया जा ता है।
प्रश्न 2: सर्जरी के बाद कितने दिन में चलना शुरू कर सकते हैं?
उत्तरः अधिकतर मरीज 2–3 दिन में वॉकर के सहारे चलने लगते हैं। 4–6 सप्ताह में सामान्य गतिविधियां कर सकते हैं।
प्रश्न 3: क्या सर्जरी का असर लंबे समय तक रहता है?
उत्तरः हां, आधुनिक इम्प्लांट 15–20 साल तक टिकते हैं। लेकिन इसे अच्छे अस्पताल के डॉक्टर की सलाह पर लगवाना चाहिए।
प्रश्न 4: क्या हिप और नी रिप्लेसमेंट एक साथ कर सकते हैं?
उत्तरः कुछ मामलों में संभव है। लेकिन डॉक्टर की सलाह पर निर्णय लिया जाता है। डॉक्टर की सलाह के बिना कोई भी इलाज नहीं कराना चाहिए।