Your Health, Our Priority

Request Call Back

Request an Appointment

CAPTCHA
Solve this simple math problem and enter the result. E.g. for 1+3, enter 4.
* By clicking on the above button you agree to receive updates on WhatsApp

युवा प्रोफेशनल्स में बढ़ता फैटी लिवर: कारण, लक्षण और इलाज

आज के समय में फैटी लिवर सिर्फ बुजुर्गों की बीमारी नहीं रहा है। यह तेजी से युवा प्रोफेशनल्स, खासकर 20–40 वर्ष की उम्र वाले लोगों में बढ़ा है। लंबे समय तक बैठकर काम करना, अनियमित खानपान, तनाव और जंक फूड की आदत इस बीमारी को और बढ़ी है। fatty liver treatment in noida नोएडा में अनुभवी गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट (gastroenterologists in Noida) द्वारा फैटी लिवर का आधुनिक इलाज उपलब्ध है।

 

युवा में फैटी लिवर क्यों बढ़ रहा है? (Why Fatty Liver Is Increasing in Young Professionals)

युवा वर्ग में फैटी लिवर तेजी से बढ़ रहा है। दिनभर लैपटॉप या कंप्यूटर पर बैठकर काम करना, अनियमित खाने की आदतें, जंक और फ्राइड फूड का अधिक सेवन, मीठी चीचों और शुगरी ड्रिंक्स का बढ़ता उपयोग, तनाव व नींद की कमी, जिम या किसी भी शारीरिक गतिविधि का अभाव, ओवरटाइम और नाइट शिफ्ट की आदतें, साथ ही पैकेट वाले खाद्य पदार्थों का बढ़ता चलन। अन्य सभी कारण मिलकर युवाओं में लिवर में वसा जमा होने की समस्या को गंभीर रूप से बढ़ा रहे हैं।

 

फैटी लिवर क्या है? (What Is Fatty Liver)

फैटी लिवर वह स्थिति है जब लिवर में 5% से अधिक वसा जमा हो जाती है। यह दो प्रकार का होता है। नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज (NAFLD), जो शराब न पीने वालों में भी देखा जाता है और भारत के युवाओं में तेजी से बढ़ रहा है। दूसरा अल्कोहलिक फैटी लिवर। जिसमें अत्यधिक शराब सेवन से लिवर की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचता है।

 

 

फैटी लिवर के मुख्य कारण (Causes of Fatty Liver)


गलत और अनियमित डाइटः

 

  • तला-भुना, पिज्जा-बर्गर, फ्राइड स्नैक्स

  • मीठे पेय (कोल्ड ड्रिंक्स, पेस्ट्री, चॉकलेट)

  • देर रात खाना

  • हाई कैलोरी और लो न्यूट्रीशन फूड


शारीरिक गतिविधि की कमीः

 

  • 8–10 घंटे लगातार बैठना

  • रोजाना कदमों की संख्या 3000–4000 से कम

  • जिम/योग न करना


पेट के आसपास चर्बीः

युवा आईटी/कॉर्पोरेट पेशेवरों में आम। यह सीधे फैटी लिवर से जुड़ा है।


तनावः

कार्टिसोल हार्मोन बढ़ता है जो लिवर में फैट जमा होने की प्रक्रिया बढ़ाता है।


शराब का सेवनः

युवा पीढ़ी में शराब की आदत तेजी से बढ़ रही है। यह फैटी लिवर को कई गुना बढ़ा देता है।


मीठे का अधिक सेवनः

 

  • कोल्ड ड्रिंक

  • चाय/कॉफी में ज्यादा शुगर

  • पैकेट जूस

  • एनर्जी ड्रिंक

  • मिल्कशेक


दवाओं का अधिक सेवन

 

  • स्टेरॉयड

  • पेनकिलर

  • एंटीबायोटिक लंबे समय तक लेने पर लिवर में सूजन और फैट बढ़ सकता है।


जेनेटिक फैक्टरः

कुछ लोग आनुवांशिक रूप से भी इस रोग के प्रति संवेदनशील होते हैं।

 

फैटी लिवर के शुरुआती लक्षण (Early Symptoms)

शुरुआती स्टेज में फैटी लिवर बिना लक्षण के बढ़ सकता है, लेकिन कुछ संकेतों पर ध्यान देना जरूरी है:

 

  1. बिना कारण थकावट

  2. पेट में हल्का भारीपन

  3. भूख कम होना

  4. खाना पचने में दिक्कत

  5. कमर व पेट के आसपास तेजी से चर्बी बढ़ना

  6. सुबह उठने पर मुंह कड़वा लगना

  7. ज्यादा तला हुआ भोजन खाने के बाद असहजता

 

फैटी लिवर के अन्य लक्षण (Symptoms)

 

  • दाईं तरफ ऊपरी पेट में दर्द

  • पेट फूलना और गैस

  • शरीर में सुस्ती

  • उल्टी या जी मिचलाना

  • वजन बढ़ना या अचानक घटना

  • खून में लिवर एंजाइम (एएलटी, एएसटी) का बढ़ना

  • जॉन्डिस (उन्नत स्टेज में)


फैटी लिवर की जांच (Tests for Fatty Liver)

 

  • एलएफटी (लिवर फंक्शन टेस्ट):  इससे लिवर एंजाइम, बिलीरुबिन और प्रोटीन का स्तर पता चलता है।

  • अल्ट्रासाउंडः फैटी लिवर का सबसे आसान और शुरुआती टेस्ट।

  • फाइब्रोस्कैनः लिवर की कठोरता और फैट की मात्रा बताता है।


ब्लड टेस्ट
  1. एचबीए1सी

  2. लिपिड प्रोफ़ाइल

  3. थायरॉइड

  4. वायरल हेपेटाइटिस टेस्ट (HBsAg, HCV)

  5. एचबीए1सीएच

 

फैटी लिवर का इलाज (Treatment)


दवाइयांः


स्थिति के अनुसार दवाइयां: 
फैटी लिवर के लिए कोई एक सार्वभौमिक दवा नहीं होती। मरीज की रिपोर्ट, लिवर एंजाइम्स, वजन, डायबिटीज/थायराइड आदि की स्थिति देखकर डॉक्टर मेडिसिन तय करते हैं।


एंटीऑक्सिडेंट दवाएं: 
विटामिन ई, ओमेगा-3 फैटी एसिड और अन्य एंटीऑक्सिडेंट तत्व लिवर की सूजन और फैट को कम करने में मदद करते हैं।


हेपेटोप्रोटेक्टिव दवाएं: 
ऐसी दवाएं जो लिवर सेल्स की सुरक्षा और पुनर्निर्माण में मदद करती हैं (जैसे सिलीमारिन, उर्सोडॉक्सिकोलिक एसिड – डॉक्टर की सलाह अनुसार)।


शराब और गलत दवा सेवन बंद करना: 
शराब लिवर को सबसे तेज नुकसान पहुंचाती है। स्टेरॉयड, पेनकिलर या बिना चिकित्सक सलाह के दवाओं का नियमित उपयोग भी लिवर को क्षतिग्रस्त कर सकता है। इसे तुरंत रोकना जरूरी है।


को-मॉर्बिडिटी कंट्रोल: 
डायबिटीज, हाई बीपी, हाई कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने के लिए भी दवाएं ज़रूरी हो सकती हैं क्योंकि ये सब फैटी लिवर को बढ़ाते हैं।


वजन नियंत्रित करनाः
सिर्फ 2–5 किलो वजन कम करने से फैटी लिवर में 20–30% तक सुधार देखा गया है। यदि बीएमआई अधिक है, तो कुल वजन का 7–10% कम करना सबसे प्रभावी उपाय होता है। Liver disease specialist in noida में उपलब्ध है।वजन घटाने से लिवर में सूजन, फैट प्रतिशत और एंजाइम लेवल तेजी से सामान्य होते हैं। क्रैश डाइटिंग नुकसानदायक है। धीरे-धीरे और स्थायी तरीके से वजन घटाना सबसे ज़रूरी है।


डाइट मैनेजमेंट (Diet Management)


क्या खाएं?

 

  • कम तेल और कम वसा: तलाभुना खाना, बटर, ज्यादा तेल, घी सीमित करें।

  • शुगर-फ्री डाइट: मिठाई, केक, चॉकलेट, कोल्ड ड्रिंक्स, पैकेट जूस, शेक, हाई शुगर फूड्स बंद करें।

  • अधिक फल-सब्जियां: फाइबर लिवर में फैट की मात्रा कम करता है।

  • साबुत अनाज: ब्राउन राइस, दलिया, ओट्स, मल्टीग्रेन रोटी—पाचन में हल्के और वजन नियंत्रित रखते हैं।

  • प्रोटीन युक्त भोजनः  दाल, मूंग दाल, चना, राजमा। अंडा (उबला हुआ), पनीर दही, छाछ का सेवन करें।

  • स्वस्थ फैट शामिल करें: ओमेगा–3 युक्त फूड—अलसी, बादाम, अखरोट, फैटी फिश (नॉन–वेज में)।


क्या न खाएं?

  • फ्राइड फूड

  • जंक फूड

  • मैदा

  • मीठे पेय

  • फास्ट फूड और प्रोसेस्ड फूड

  • अधिक चाय–कॉफी


नियमित व्यायामः

 

  • रोज 30–40 मिनट तेज चलना: यह सबसे आसान और सबसे प्रभावी तरीका है।

  • योग व प्राणायाम: भुजंगासन, कपालभाति, अनुलोम–विलोम लिवर की कार्यक्षमता सुधारते हैं।

  • साइक्लिंग / जॉगिंग: वसा जलाने में तेजी आती है।

  • वॉकिंग: भोजन के बाद 10–15 मिनट वॉक लिवर फैट घटाने में मदद करता है।

  • एचआईआईटी (डॉक्टर की सलाह अनुसार): हाई इंटेंसिटी वर्कआउट फैट को तेजी से कम करता है लेकिन हृदय/अन्य समस्याओं वाले मरीज डॉक्टर से पूछकर ही करें।


शराब और जंक फूड से दूरीः

शराब लिवर की सबसे बड़ी दुश्मन है। थोड़ी मात्रा में भी लगातार सेवन लिवर को क्षतिग्रस्त करता है और फैटी लिवर को दूसरी स्टेज (एनएएसएच) तक पहुंचाता है। जंक फूड, तला-भुना, मिठाइयाँ, और हाई-फैट फूड लिवर में वसा जमा होने की गति को कई गुना बढ़ा देते हैं। शराब व जंक फूड से दूरी बनाने से 50% तक सुधार स्वाभाविक रूप से दिखाई देता है।


समय पर इलाज क्यों जरूरी? (Complications)


इलाज न करने पर फैटी लिवर आगे बढ़कर—

 

  • एनएएसएच (गैर-अल्कोहलिक स्टीटोहेपेटाइटिस)

  • लिवर फाइब्रोसिस

  • सिरोसिस

  • लिवर फेल्योर

  • लिवर कैंसर

 

अभी अपॉइंटमेंट शेड्यूल करें – कॉल करें: +91 9667064100

 

निष्कर्ष (Conclusion)

युवा प्रोफेशनल्स में फैटी लिवर (Fatty liver) तेजी से बढ़ रहा है। यह एक लाइफस्टाइल बीमारी है जिसे सही खानपान, नियमित व्यायाम और समय पर जांच से आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है। लक्षण दिखने पर एलएफटी और अल्ट्रासाउंड कराना जरूरी है। समय पर डॉक्टर से परामर्श लेकर भविष्य की जटिलताओं से बचा जा सकता है।

 

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)


प्रश्न 1: क्या फैटी लिवर युवाओं में भी हो सकता है?
उत्तर: हां, आज 20–40 वर्ष के युवाओं में यह सबसे तेजी से बढ़ता रोग है। इसलिए समय रहते जांच और इलाज जरूरी है।


प्रश्न 2: फैटी लिवर के शुरुआती लक्षण क्या हैं?
उत्तर: थकान, पेट भारीपन, गैस, भूख कम लगना, वजन बढ़ना आदि है। समय-समय जांच कराते रहनी चाहिए।


प्रश्न 3: क्या फैटी लिवर का इलाज संभव है?
उत्तर: हां, यदि समय पर डाइट, व्यायाम और दवाइयों के साथ उपचार शुरू किया जाए। बिना डॉक्टर की सलाह पर दवा नहीं लें।

  
प्रश्न 4: क्या अल्ट्रासाउंड से फैटी लिवर पता चलता है?
उत्तर: हां, यह शुरुआती और प्रभावी टेस्ट है। इसलिए डॉक्टर की सलाह पर जांच कराना चाहिए।


प्रश्न 5: क्या फैटी लिवर वापस ठीक हो सकता है?
उत्तर: हां, लाइफस्टाइल बदलाव और वजन कम करने से फैटी लिवर शुरुआती स्टेज में पूरी तरह ठीक हो जाता है। इसलिए वजन पर नियंत्रण होना चाहिए।