Your Health, Our Priority

Request Call Back

Request an Appointment

CAPTCHA
Solve this simple math problem and enter the result. E.g. for 1+3, enter 4.
* By clicking on the above button you agree to receive updates on WhatsApp

जाने त्वचा एलर्जी (Skin Allergy) के कारण और इलाज

त्वचा एलर्जी (Skin Allergy) एक आम समस्या है। जिसमें त्वचा किसी बाहरी पदार्थ या आंतरिक असंतुलन के कारण संवेदनशील प्रतिक्रिया देती है। यह लालिमा, खुजली, सूजन, रैश, फफोले या जलन के रूप में दिखती है। Skin Treatment In Noida में उपलब्ध है। स्किन एलर्जी हर उम्र के पुरुष और महिला में होती है। इसकी वजहें मौसम, धूल, पसीना, कॉस्मेटिक या किसी दवा की प्रतिक्रिया होती हैं।


नोएडा में स्किन एलर्जी की जांच और इंटरनल मेडिसिन उपचार के लिए कॉल करें: +91 9667064100

 

त्वचा एलर्जी क्या है? (Twacha Allergy kya hai in Hindi)

त्वचा एलर्जी (skin allergies in hindi) शरीर की इम्यून प्रतिक्रिया होती है। जब वह किसी हानिरहित पदार्थ जैसे परफ्यूम, साबुन, धूल, या कुछ खाद्य पदार्थ को खतरे” के रूप में पहचान लेता है। इससे त्वचा पर सूजन, खुजली और लाल धब्बे बन जाते हैं। कुछ मामलों में यह अस्थायी होती है, जबकि कई बार यह लंबे समय तक बनी रहती है। इस कारण बढ़ता है।


त्वचा एलर्जी के सामान्य कारण (Twacha Allergy ke Samanya Karan in hindi)


धूल और पराग कणः

वातावरण में मौजूद धूल, मिट्टी, धुआं और फूलों के परागकण त्वचा पर बैठकर इम्यून सिस्टम को उत्तेजित करते हैं। शरीर में हिस्टामिन नामक रसायन रिलीज होता है, जो खुजली, लालपन और रैशेज का कारण बनता है। यह एलर्जी अधिकतर गर्मी या बदलते मौसम सर्दी से गर्मी या बारिश में बढ़ती है। खुले में काम करने वाले लोगों, जैसे निर्माण मजदूर, सफाईकर्मी या ट्रैफिक पुलिसकर्मी  में यह अधिक पाई जाती है।


कॉस्मेटिक और साबुनः

सुगंधित साबुन, शैम्पू, फेसवॉश, क्रीम, मेकअप या हेयर डाई में मौजूद केमिकल्स से त्वचा की बाहरी परत पर रिएक्शन होता है। इसमें प्रिजर्वेटिव्स और फ्रेगरेंस एलर्जी ट्रिगर (Fragrance Allergy Triggers) करते हैं।  कुछ लोगों में सैलिसिलिक एसिड, बेंजोइल पेरॉक्साइड या पैराबेन जैसे तत्वों से गंभीर एलर्जी भी होती है।


कपड़े और डिटर्जेंट:

सिंथेटिक या टाइट कपड़े त्वचा को सांस नहीं लेने देते, जिससे पसीना और रगड़ बढ़ती है। कई बार कपड़ों की धुलाई में इस्तेमाल किए जाने वाले तेज़ डिटर्जेंट, ब्लीच या सॉफ़्टनर से त्वचा पर रैश हो जाते हैं। यह एलर्जी अधिकतर बगल, गर्दन, जांघों और कमर जैसे हिस्सों में दिखती है ऐसे मामलों में कॉटन कपड़े और माइल्ड डिटर्जेंट (बिना खुशबू वाले) का इस्तेमाल करना चाहिए।


पसीना और नमी:

गर्म मौसम या व्यायाम के दौरान शरीर पर पसीना जमा रहने से बैक्टीरिया और फंगस बढ़ते हैं। इससे घमौरियां, फंगल रैश या जॉक इच जैसी एलर्जी होती है। तंग कपड़े पहनने, गीले कपड़े देर तक न बदलने और नहाने में लापरवाही से यह समस्या होती है। त्वचा (skin) को हमेशा सूखा और साफ रखना और स्नान के बाद एंटीफंगल पाउडर (Antifungal Powder) लगाना उपयोगी होता है।


खाद्य एलर्जी:

कुछ लोगों के शरीर में विशिष्ट प्रोटीन या खाद्य तत्वों के प्रति एलर्जिक रिएक्शन होता है। सामान्य रूप से अंडा, दूध, मूंगफली, सीफ़ूड, स्ट्रॉबेरी या सोया प्रोटीन इसके कारण होते हैं। खाने के कुछ घंटे बाद त्वचा पर दाने, खुजली, सूजन या होंठों पर जलन दिखती है।


दवाओं की प्रतिक्रिया:

कुछ एंटीबायोटिक याना पेनकिलर से शरीर में एलर्जिक रिएक्शन हो सकता है। लक्षणों में त्वचा पर रैश, फफोले, बुखार या सूजन शामिल हैं। गंभीर मामलों में यह स्टीवंस-जॉनसन सिंड्रोम जैसी स्थिति भी बना सकता है, जो मेडिकल इमरजेंसी होती है।


कीट काटना या संक्रमण:

मच्छर, चींटी, बेडबग या मकड़ी के काटने से स्थानीय सूजन और लालिमा होती है। कुछ लोगों में काटने की जगह पर हिस्टामिन प्रतिक्रिया ज्यादा होती है, जिससे खुजली लंबे समय तक बनी रहती है। संक्रमित कीट के काटने से बैक्टीरियल इंफेक्शन भी हो सकता है। काटे हुए स्थान को साफ रखें, खुजाएं नहीं, और एंटीसेप्टिक या एंटीहिस्टामिन क्रीम लगाएं।


त्वचा एलर्जी के प्रमुख लक्षण

 

  • त्वचा (skin) पर लालिमा और खुजली

  • फफोले या रैश बनना

  • सूजन और जलन महसूस होना

  • त्वचा का छिलना या रूखापन

  • पपड़ी या निशान रह जाना

  • कुछ मामलों में बुखार या थकान

 


घरेलू और जीवनशैली से जुड़ी सावधानियां (Lifestyle & Home Precautions)

 

  • रोजाना स्नान करें, और हल्के एंटीसेप्टिक साबुन का उपयोग करना चाहिए।

  • ढीले और कॉटन के कपड़े पहनना चाहिए।

  • धूप और धूल से बचाव करें। बाहर निकलते समय सनस्क्रीन लगाना चाहिए।

  • कॉस्मेटिक, परफ्यूम या कलर प्रोडक्ट्स का कम उपयोग करना चाहिए।

  • त्वचा को मॉइस्चराइज्ड रखें ताकि ड्रायनेस और जलन न हो।

  • खुजली होने पर नाखून न चलाएं, इससे संक्रमण फैल सकता है।

  • तनाव और नींद की कमी भी एलर्जी को बढ़ा सकती है, इसलिए पर्याप्त आराम लें।


मेडिकल जांच और इलाज (Diagnosis & Treatment)


पैच टेस्ट:
इसमें त्वचा पर संभावित एलर्जन पदार्थों को छोटे-छोटे पैच के रूप में चिपकाया जाता है। 48–72 घंटे बाद देखा जाता है कि कौन-सा पैच लालिमा, सूजन या खुजली पैदा करता है। इससे यह पता चलता है कि कौन-सा केमिकल, कॉस्मेटिक, डिटर्जेंट या धातु (जैसे निकेल) आपकी त्वचा को एलर्जिक कर रहा है। यह खासकर कॉस्मेटिक, साबुन या कपड़ों से होने वाली एलर्जी में उपयोगी होता है।


रक्त परीक्षण:
यह एक ब्लड जांच होती है जिसमें इम्यूनोग्लोबुलिन का स्तर मापा जाता है। अगर यह स्तर बढ़ा हुआ मिले, तो यह इंगित करता है कि शरीर किसी पदार्थ को लेकर अत्यधिक संवेदनशील (अतिसंवेदनशील) हो गया है। इससे यह समझ आता है कि एलर्जी आंतरिक कारणों (जैसे खाद्य पदार्थ, दवा या धूल) से है या बाहरी पदार्थों से। डॉक्टर इस रिपोर्ट के आधार पर दवाओं और जीवनशैली में बदलाव की सलाह देते हैं।

 

स्किन प्रिक टेस्ट:
इसमें डॉक्टर आपकी त्वचा पर छोटे-छोटे प्रिक (हल्की सुई से छेद) बनाकर विभिन्न एलर्जन की थोड़ी मात्रा डालते हैं। कुछ मिनटों में यदि किसी स्थान पर लालपन, खुजली या फफोला बनता है, तो वही एलर्जी का कारण माना जाता है। यह टेस्ट फूड एलर्जी, डस्ट एलर्जी, पॉलन एलर्जी या पालतू जानवरों के बालों से एलर्जी पहचानने में बेहद प्रभावी होता है। प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित होती है और 30–40 मिनट में परिणाम मिल जाते हैं।


एलर्जी के इलाज में शामिल प्रमुख चिकित्सा उपाय (Treatment Options for Skin Allergy)


एंटीहिस्टामिन दवाएं:
एलर्जी के दौरान शरीर में हिस्टामिन नामक रसायन बनता है, जो खुजली और सूजन पैदा करता है। इसे नियंत्रित करने के लिए सेटिरिजिन, लेवोसेटिरिजिन, फेक्सोफेनाडाइन जैसी दवाएं दी जाती हैं। यह दवाएं खुजली, लालिमा और त्वचा की जलन को जल्दी कम करती हैं। Skin Doctor In Noida में उपलब्ध है। रात को लेने पर नींद आने की संभावना रहती है, इसलिए डॉक्टर की सलाह जरूरी है।


टॉपिकल स्टेरॉयड क्रीम:
हाइड्रोकोर्टिसोन, मोमेटासोन, बीटामेथासोन जैसी क्रीम सूजन और लालपन कम करने में असरदार होती हैं। इन्हें केवल प्रभावित हिस्से पर पतली परत के रूप में लगाया जाता है लंबे समय तक बिना डॉक्टर की सलाह के इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे त्वचा पतली पड़ सकती है। यह उपचार Pपैच प्रकार एलर्जी या संपर्क जिल्द की सूजन में सबसे अधिक कारगर है।


ओरल मेडिकेशन:
अगर एलर्जी गंभीर रूप से फैली हो या त्वचा पर बार-बार सूजन हो रही हो, तो डॉक्टर ओरल स्टेरॉयड (प्रेडनिसोलोन आदि) या एंटी-एलर्जिक टैबलेट देते हैं। यu दवाएं शरीर के अंदर से इम्यून प्रतिक्रिया को शांत करती हैं और तेज एलर्जी को नियंत्रित करती हैं। दवा की खुराक और अवधि हमेशा डॉक्टर द्वारा तय की जाती है — खुद से सेवन करने से साइड इफेक्ट हो सकते हैं।


इंफेक्शन होने पर एंटीबायोटिक या एंटीफंगल दवा:
कभी-कभी खुजली करने से त्वचा में बैक्टीरियल या फंगल इंफेक्शन हो जाता है। ऐसे में डॉक्टर टॉपिकल एंटीबायोटिक क्रीम (जैसे म्यूपिरोसिन) या एंटीफंगल दवा (जैसे केटोकोनाजोल, टर्बिनाफाइन) देते हैं। यह कदम संक्रमण को फैलने से रोकता है और घाव जल्दी भरने में मदद करता है।


इम्यून सिस्टम को मजबूत रखना:
एलर्जी बार-बार होने की स्थिति में डॉक्टर ब्लड टेस्ट से विटामिन डी, हीमोग्लोबिन और इम्यून लेवल की जांच कराते हैं। संतुलित आहार, नींद और तनाव नियंत्रण इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है, जिससे एलर्जी दोबारा नहीं लौटती।


उपचार की भूमिका (The role of Treatment)

एलर्जी का प्रभाव सिर्फ त्वचा तक सीमित नहीं होता, बल्कि यह शरीर की अंदरूनी कार्यप्रणाली से भी जुड़ा होता है। इसलिए डॉक्टर केवल त्वचा की जांच तक सीमित नहीं रहते, बल्कि शरीर की संपूर्ण स्थिति का मूल्यांकन करते हैं। वह आपके इम्यून सिस्टम, ब्लड शुगर लेवल और लिवर फंक्शन की जांच भी कर सकते हैं, क्योंकि कई बार शरीर के भीतर मौजूद असंतुलन या किसी दवा के लंबे उपयोग से एलर्जी बार-बार उभर सकती है।


अगर किसी व्यक्ति को बार-बार त्वचा पर खुजली, दाने, या फफोले की समस्या होती है, तो डॉक्टर एलर्जी के मूल कारण को पहचानने पर विशेष ध्यान देते हैं। इसके लिए एलर्जन पहचान टेस्ट (जैसे पैच टेस्ट, ब्लड टेस्ट या स्किन प्रिक टेस्ट) के परिणामों का विश्लेषण किया जाता है, ताकि यह समझा जा सके कि एलर्जी बाहरी संपर्क, भोजन, दवाओं या आंतरिक मेटाबॉलिक समस्या के कारण हो रही है। एक बार जब असली कारण का पता चल जाता है। तो उसी के अनुसार इलाज शुरू किया जाता है। जैसे अगर कारण फूड एलर्जी है तो डाइट मॉडिफिकेशन, और अगर कॉस्मेटिक एलर्जी है तो प्रोडक्ट बदलने की सलाह दी जाती है।


लंबे समय से बनी या क्रॉनिक एलर्जी के मामलों में केवल एंटीहिस्टामिन दवाओं से राहत मिलना कठिन होता है। ऐसे में डॉक्टर इम्यून मॉड्युलेशन थैरेपी की सलाह देते हैं। इस थेरेपी में शरीर की इम्यून प्रतिक्रिया को धीरे-धीरे सामान्य किया जाता है ताकि वह हर बार एलर्जन के संपर्क में आने पर अत्यधिक प्रतिक्रिया न दिखाए। यह उपचार शरीर की प्राकृतिक प्रतिरोधक क्षमता को संतुलित करता है और एलर्जी को जड़ से नियंत्रित करने में मदद करता है।


इम्यून मॉड्युलेशन थैरेपी के साथ-साथ डॉक्टर जीवनशैली में कुछ बदलावों की भी सलाह देते हैं, जैसे पर्याप्त नींद लेना, तनाव को कम करना, संतुलित आहार लेना और धूल, धुएं या पराग कणों से बचाव करना। इन सभी उपायों से एलर्जी दोबारा लौटने की संभावना कम होती है और त्वचा स्वस्थ बनी रहती है।

 

नोएडा में अनुभवी इंटरनल मेडिसिन विशेषज्ञ से परामर्श करें – कॉल करें: +91 9667064100


निष्कर्ष (Conclusion)

त्वचा एलर्जी सामान्य लग सकती है, लेकिन बार-बार होने या बढ़ने पर यह जीवन की गुणवत्ता को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकती है। ऐसे में नोएडा में सबसे अच्छे त्वचा विशेषज्ञ (best Dermatologist in Noida) से समय पर सलाह लेना बेहद जरूरी है। स्वच्छता, संतुलित आहार और नियमित डॉक्टर की गाइडेंस से त्वचा एलर्जी को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है।

 

अगर खुजली, लाल धब्बे या जलन लगातार बनी रहे तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए। स्वयं इलाज करने से बचें, क्योंकि हर एलर्जी की वजह और उपचार अलग होता है। सही निदान और सही उपचार ही आपको लंबे समय तक राहत दिला सकता है।

 

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)


प्रश्न 1: क्या स्किन एलर्जी छूने से फैलती है?
उत्तरः नहीं, अधिकतर स्किन एलर्जी संक्रामक नहीं होती। लेकिन अगर फंगल संक्रमण है तो फैलती है।


प्रश्न 2: क्या स्किन एलर्जी हमेशा रहती है?
उत्तरः नहीं, अगर कारण पहचाना जाए और सही इलाज लिया जाए तो यह पूरी तरह ठीक होती है।


प्रश्न 3: क्या नीम या एलोवेरा से राहत मिलती है?
उत्तरः  हां, हल्के मामलों में नीम पानी या एलोवेरा जेल से सूजन और खुजली कम होती है। लेकिन डॉक्टर की दवा का कोई विकल्प नहीं होता हैं।


प्रश्न 4: क्या तनाव से भी एलर्जी बढ़ सकती है?
उत्तरः  हां, मानसिक तनाव और नींद की कमी शरीर की इम्यूनिटी को कमजोर करते हैं, जिससे एलर्जी बढ़ती है।


प्रश्न 5: कितने समय में ठीक होती है?
उत्तरः हल्की एलर्जी 1–2 हफ्ते में, जबकि गंभीर मामलों में 4–6 हफ्ते या ज्यादा समय लगता है।