Subscribe to our
बवासीर पाइल्स एक समस्या है जिसमें गुदा और मलाशय की नसों में सूजन होती है। अक्सर लोग सुनते हैं बाह्य बवासीर और आंतरिक बवासीर लेकिन असल में इनके बीच फर्क क्या है? लेप्रोस्कोपिक तकनीकों की नजर से इलाज में क्या बदलाव आए हैं? आज के दौर में लेप्रोस्कोपिक और लेजर तकनीकों ने सर्जरी को कम दर्दभरा, सुरक्षित और जल्दी असरदार बनाया है। इस ब्लॉग में हम बाह्य और आंतरिक बवासीर में फर्क समझेंगे।
अगर आप इस बीमारी की जांच या इलाज के लिए भरोसेमंद चिकित्सा सुविधा की तलाश कर रहे हैं, तो ग्रेटर नोएडा में सर्वश्रेष्ठ लेप्रोस्कोपिक अस्पताल का चयन करना बेहद जरूरी है, जहां अनुभवी जनरल सर्जन और अत्याधुनिक तकनीक के माध्यम से मरीज को बेहतर देखभाल मिल सके।
अभी अपॉइंटमेंट शेड्यूल करें – कॉल करें: +91 9667064100.
बवासीर में गुदा (एनस) या मलाशय (रेक्टम) के अंदर और आसपास की नसें सूज जाती है। बवासीर के बनने के कई कारण हैं जो मलाशय और गुदा की नसों पर दबाव बढ़ाती हैं जैसे कब्ज और मलत्याग के दौरान जोर लगाना, लंबे समय तक टॉयलेट पर बैठना, कम फाइबर युक्त आहार और पानी की कमी वाला भोजन करना, मोटापा के अलावा गर्भावस्था में बढ़ा हुआ दबाव है। बैठे रहने की जीवनशैली, शारीरिक श्रम की कमी भी कारण बनती है। नसों की कमजोरी के अलावा कई बार आनुवंशिक कारण भी होते हैं। उपरोक्त कारणों से नसें फूलती हैं, बवासीर के रूप में सामने आती हैं, आमतौर पर 45-65 वर्ष की आयु में सबसे ज्यादा मामले देखे जाते हैं। आजकल जीवनशैली के कारण युवा वर्ग में भी इसके मामले बढ़ रहे हैं।
बाह्य बवासीर गुदा के बाहरी हिस्से की त्वचा के नीचे होती हैं इसमें खून के थक्के जम जाने पर अचानक तेज दर्द और गांठ बनती है। बाह्य बवासीर एनस के बाहर की नसों में सूजन के कारण होती है इसमें खुजली, दर्द, सूजन और थ्रोम्बोसिस (फोड़ा बनना) की संभावना रहती है। अक्सर छूने पर गांठ महसूस होती है, कभी‑कभी खून भी निकलता है।
आंतरिक बवासीर मलाशय (रेक्टम) के अंदर होती हैं। इसके मुख्य लक्षण खून आना या मल त्याग के समय मांस के मस्से बाहर आते हैं। आंतरिक बवासीर मलाशय (रेक्टम) के अंदर होती है आमतौर पर दर्द नहीं होता, लेकिन मलत्याग के समय खून आता है। जब स्थिति बिगड़ती है, तो मस्सा बाहर निकलता है। पर सामान्यतः छूने पर गांठ महसूस नहीं होती क्योंकि यह अंदर रहती है। इस हिस्से में दर्द महसूस कराने वाली नसें कम होती हैं।
सबसे बड़ा फर्क तो यही है कि बाह्य बवासीर गुदा के बाहर की नसों में बनती है। जबकि आंतरिक बवासीर मलाशय (रेक्टम) के अंदर की नसों में होती है। इसी वजह से बाह्य बवासीर में दर्द ज्यादा होता है जबकि आंतरिक बवासीर में अक्सर दर्द नहीं होता है।
बाह्य बवासीर में छूने पर बाहर गांठ साफ महसूस होती है। आंतरिक बवासीर में गांठ आमतौर पर महसूस नहीं होती सिर्फ आगे बढ़ने होने पर बाहर आती है। बाह्य बवासीर में खून कम आता है जबकि आंतरिक बवासीर का सबसे आम लक्षण मलत्याग के समय ताजा खून आना है।
दूसरा बड़ा अंतर यह है कि बाह्य बवासीर में मस्सा बाहर ही बना रहता है। आंतरिक बवासीर में आगे बढ़ने की संभावना रहती है। यानी मस्सा बाहर आकर कभी अपने आप लौटता है, कभी हाथ से अंदर करना पड़ता है गंभीर अवस्था में वापस नहीं जाता।
बाह्य बवासीर का दर्द अक्सर चलने‑फिरने बैठने या काम करने में भी परेशान करता है जबकि आंतरिक बवासीर में दर्द नहीं के बराबर होता है। जब तक कि उसमें घर्षण या थ्रोम्बोसिस न हो।
आंतरिक बवासीर को शुरुआत में लोग अक्सर नजरअंदाज करते हैं। क्योंकि दर्द नहीं होता। पर खून आता रहता है और धीरे‑धीरे समस्या बढ़ती है। बाह्य बवासीर में दर्द तुरंत ध्यान खींचता है। इसलिए मरीज जल्दी डॉक्टर के पास पहुंचता है।
बाह्य बवासीर में थ्रोम्बोसिस या ज्यादा दर्द होने पर सर्जरी की जरूरत पड़ती है। जबकि आंतरिक बवासीर के ग्रेड तृतीय-चतुर्थ में पीपीएच, लेजर या लेप्रोस्कोपिक तकनीक से इलाज किया जाता है।
बाह्य बवासीर में खुजली, जलन और सूजन ज्यादा होती है। जबकि आंतरिक बवासीर में मुख्य दिक्कत खून आना और आगे बढ़ने पर होता है।
बाह्य बवासीर अक्सर अचानक तेज दर्द देकर प्रकट होती है। पर आंतरिक बवासीर धीरे‑धीरे बढ़ती है और लक्षण बाद में दिखाई देते हैं।
बाह्य बवासीर में बाहर की नसें, दर्द ज्यादा, गांठ महसूस होती है, खुजली‑जलन, थ्रोम्बोसिस की संभावना, खून कम, मस्सा बाहर ही रहता है।
आंतरिक बवासीर में अंदर की नसें, दर्द कम, गांठ नहीं महसूस होती, खून ज्यादा, आगे बढ़ने का जोखिम, धीरे बढ़ती है।
बवासीर के इलाज में पारंपरिक पद्धतियों की तुलना में लेप्रोस्कोपिक और मिनिमली इनवेसिव तकनीकों का उपयोग तेजी से बढ़ा है। पहले पारंपरिक सर्जरी में बड़ी कटिंग, ज्यादा खून, ज्यादा दर्द और लंबे समय तक हॉस्पिटल में रुकना पड़ता था।
लेप्रोस्कोपिक गाइडलाइन्स और नई तकनीकें जैसे पीपीएच (प्रोलैप्स और बवासीर प्रक्रिया) और एलएचपी (लेजर हेमोराइडोप्लास्टी) ने इलाज को सरल और अनुकूल बनाया है।
इन तकनीकों के कई फायदे हैं। इसमें दर्द बहुत कम होता है। खून का बहाव कम होता है। रोगी जल्दी अपने सामान्य कामकाज पर लौटता है। रिकवरी तेज होती है। यही कारण है कि ग्रेड तृतीय-चतुर्थ आंतरिक बवासीर में मस्सा बाहर निकलकर वापस नहीं जाता है। वहां खासतौर पर पीपीएच और एलएचपी जैसी तकनीकें उपयोगी हैं।
बाह्य बवासीर में भी अगर थ्रोम्बोसिस हो जाए यानी नस में खून का थक्का जमकर अचानक दर्दनाक फोड़ा बन जाए। तब भी सर्जिकल विकल्प पर विचार किया जाता है। जिससे दर्द से राहत मिल सके और गांठ को हटाया जा सके।
लेप्रोस्कोपिक और लेजर‑आधारित इलाज ने बवासीर की सर्जरी को आसान, कम तकलीफदेह और जल्दी असरदार बनाया है। जिससे मरीज को न केवल शारीरिक राहत मिलती है। मानसिक तनाव भी कम होता है।
लेप्रोस्कोपिक हेमोरॉइडेक्टॉमी में पेट में छोटे‑छोटे चीरे लगाकर विशेष उपकरणों की मदद से बढ़ी हुई नसों को हटाया या बांधा जाता है। इसमें खून का बहाव बहुत कम होता है। मरीज जल्दी सामान्य दिनचर्या में लौटता है।
बवासीर से बचाव और इसे दोबारा होने से रोकने के लिए सबसे जरूरी है। अपनी जीवनशैली में कुछ आसान‑से बदलाव लाना चाहिए। छोटे‑छोटे कदम न सिर्फ बवासीर की तकलीफ को कम करते हैं, बल्कि इसके दोबारा होने की संभावना को भी घटाते हैं।
सबसे पहले, रोजाना खाने में हाई‑फाइबर डाइट जैसे फल, सब्जियां और साबुत अनाज शामिल करें, जिससे पेट साफ रहे और कब्ज न हो।
पर्याप्त मात्रा में पानी पीना भी बहुत जरूरी है, ताकि मल नरम रहे और जोर लगाने की ज़रूरत न पड़े ध्यान रखें।
टॉयलेट पर लंबे समय तक बैठे रहना आदत को बदलें, क्योंकि इससे गुदा की नसों पर दबाव बढ़ता है।
नियमित एक्सरसाइज करें। हल्की वॉक, योग या अन्य गतिविधियां भी पेट और पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करती हैं छोटे‑छोटे कदम न सिर्फ बवासीर की तकलीफ को कम करते हैं, बल्कि इसके दोबारा होने की संभावना को भी घटाते हैं।
बवासीर को जरअंदाज करना भविष्य में और गंभीर जटिलताएं पैदा करता है। समय रहते इसकी पहचान और सही इलाज बेहद जरूरी है। इस रोग की पहचान और इलाज में जनरल सर्जन या कोलोरेक्टल सर्जन की अहम भूमिका होती है। वह जांच, एंडोस्कोपी, अल्ट्रासाउंड या अन्य टेस्ट के ज़रिए रोग की स्थिति को समझते हैं और उसके हिसाब से दवा, लाइफस्टाइल सुधार या सर्जरी जैसी उपयुक्त चिकित्सा का निर्णय लेते हैं। अगर किसी व्यक्ति को मलत्याग के समय बार‑बार खून आना, गुदा के पास दर्द या सूजन, मस्से जैसी गांठ महसूस होना या बार‑बार कब्ज की समस्या दिखे तो तुरंत किसी अनुभवी सर्जन से संपर्क करें।
ग्रेटर नोएडा में अच्छे सर्जन या कोलोरेक्टल स्पेशलिस्ट (Best Piles Surgeon in Greater Noida) चुनना इस प्रक्रिया का पहला और सबसे जरूरी कदम है, ताकि सही समय पर इलाज शुरू हो सके और रोग की प्रगति को रोका जा सके।
अभी अपॉइंटमेंट शेड्यूल करें – कॉल करें: +91 9667064100.
बवासीर जीवनशैली, खान‑पान और आदतों से गहराई से जुड़ी है। अच्छी बात यह है कि आज लेप्रोस्कोपिक, लेजर और अन्य आधुनिक तकनीकों से इसका इलाज पहले की तुलना में कहीं ज्यादा आसान है। फिर भी सबसे जरूरी है समय पर पहचान, सही डॉक्टर से सलाह और जीवनशैली में बदलाव। हाई‑फाइबर डाइट, पर्याप्त पानी, नियमित व्यायाम और टॉयलेट पर कम समय बिताने जैसे कदम स्वस्थ जीवन का आधार बनते हैं। बवासीर को छुपाने के बजाय इसका सामना कर इलाज कराएं।
नोएडा में बवासीर के इलाज (piles treatment in noida) की कीमत रोग की अवस्था, जरूरी जांच (जैसे प्रोकोटोसकोपी, अल्ट्रासाउंड, या अन्य लैब टेस्ट) और चुनी गई उपचार पद्धति पर निर्भर करती है। आमतौर पर शुरुआती जांच और दवाओं की लागत कुछ हदार रुपये से शुरू होती है, जबकि लेजर, स्टेपल्ड या लेप्रोस्कोपिक सर्जरी जैसी आधुनिक तकनीकों के साथ यह लागत अधिक हो सकती है। सटीक जानकारी के लिए किसी अनुभवी जनरल सर्जन, कोलोरेक्टल स्पेशलिस्ट या नोएडा के विश्वसनीय अस्पताल से संपर्क करें, ताकि आपकी स्थिति के अनुसार सबसे उपयुक्त और प्रभावी इलाज का अनुमान लिया जा सके।
प्रश्न 1 : बाह्य और आंतरिक बवासीर में असली फर्क क्या है?
उत्तरः बाह्य बवासीर गुदा के बाहर की नसों में सूजन होती है। आंतरिक बवासीर मलाशय के अंदर होती है।
प्रश्न 2 : क्या आंतरिक बवासीर भी दर्द करती है?
उत्तरः मलाशय के अंदर दर्द महसूस कराने वाली नसें कम होती हैं। पर अगर आंतरिक बवासीर बढ़कर बाहर आ जा या उसमें घर्षण और थ्रोम्बोसिस हो जाए तब दर्द होता है।
प्रश्न 3 : क्या दोनों में से किसी में भी ऑपरेशन जरूरी होता है?
उत्तरः जीवनशैली में बदलाव, दवाओं और घरेलू उपायों से आराम मिलता है। बार‑बार खून आए, गांठ बहुत बढ़ जाए या दर्द असहनीय हो तब डॉक्टर सर्जरी की सलाह देते हैं।
प्रश्न 4 : क्या बाह्य बवासीर सिर्फ दर्द देती है या उसमें खून भी आता है?
उत्तरः बाह्य बवासीर में दर्द और सूजन ज्यादा होती है। अगर उसमें थ्रोम्बोसिस खून का थक्का बन जाए या चोट लग जाए, तब खून भी आता है। आंतरिक बवासीर में खून आने की संभावना ज्यादा रहती है।
प्रश्न 5 : क्या बवासीर का इलाज सिर्फ ऑपरेशन से ही होता है?
उत्तरः ऑपरेशन की जरूरत तभी पड़ती है जब समस्या पुरानी हो। बढ़ी हुई या दर्द व खून के कारण जीवन पर असर डालने लगे तो।